
महिलाओं को आम तौर पर प्रेग्नेंसी, हार्मोनल बैलेंस, और मासिक धर्म की वजह से त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कुछ त्वचा संबंधी समस्याएं आम होती हैं, लेकिन उन पर तुरंत अमल करने की जरूरत होती है. यहां पर महिलाओं की कुछ त्वचा संबंधी समस्याओं की सूची और उनका समाधान बताया गया है.
मुंहासे त्वचा से जुड़ी बेहद आम तरह की समस्या है जो हर वर्ग की महिलाओं में पाई जाती है. मुंहासे से जुड़े कुछ तथ्य नीचे दिए गए हैं:
रोसैसिया एक आम तरह की त्वचा से जुड़ी समस्या है. अगर आपकी त्वचा की ब्लड वेसल्स लाल और डेड दिखाई दे रही है तो समझ लीजिए कि आपको रोसैसिया रोग है.
एक्जिमा को डर्माटाइटिस भी कहा जाता है यह शरीर के किसी भी भाग में हो सकती है. इसमें दर्द होता है और त्वचा पर खुजली होती रहती है.
एक्जिमा के कारण शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं जैसे:
इस तरह की समस्या के लिए किसी अच्छे गाढ़े वाले मॉइस्चराइज़र और एंटी-इचिंग क्रीम का इस्तेमाल करके जलन को कम किया जा सकता है. साथ ही, अगर आपको एक्जिमा की समस्या है तो यह बहुत जरूरी है कि आप त्वचा पर खुजली न करें.
इसमें त्वचा पर खुजली होती है. यह केमिकल, खाना या कॉस्मेटिक्स जैसी किसी भी चीज से होने वाली एलर्जी की वजह से हो सकती है. हालांकि कॉन्टैक्ट डर्माटाइटिस खुद ब खुद ठीक हो जाती है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो आपको अपने स्किन के डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. कॉन्टैक्ट डर्माटाइटिस को आम तौर पर एंटी-इचिंग दवाइयों से ट्रीट किया जाता है.
त्वचा से जुड़ी अन्य आम समस्याएं
1. सनबर्न
महिलाओं में होने वाली यह बेहद आम समस्या है, लेकिन यह खतरनाक भी है. महिलाओं की त्वचा बहुत नाज़ुक होती है, इसलिए सूरज के संपर्क में आते ही अल्ट्रा वायलेट रेज़ से त्वचा झुलस जाती है. अगर सनबर्न का इलाज न किया जाए, तो कुछ समय के बाद यह स्किन कैंसर का रूप ले सकती है.
हल्के से माध्यम सनबर्न का ट्रीटमेंट:
लगभग 90% महिलायें सेल्युलाइट का शिकार हैं. इसमें अक्सर शरीर की उन जगहों की त्वचा में डिंपल जैसे पड़ जाते हैं, जहां ज्यादा वसा जमा होती जाती है. मुख्य रूप से पैरों के ऊपरी हिस्से (या जांघों), कूल्हों और पेट पर नज़र आती है. हार्मोन की वजह से महिलाओं में यह पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होता है. त्वचा की इस समस्या का कोई इलाज नहीं है.
यह त्वचा से जुड़ी एक बेहद आम समस्या है, जो हर वर्ग की महिलाओं को होती है. जब त्वचा बहुत तेजी से खिंचती या सिकुड़ती है, तो स्ट्रेच मार्क आ जाते हैं. जैसे, प्रेग्नेंसी के बाद या अचानक वजन घटने या बढ़ने की वजह से. यह त्वचा पर बैंगनी या सफेद बैंड जैसा दिखता है और कभी-कभी इसमें खुजली हो सकती है. हालांकि, यह कोई बड़ी समस्या नहीं है. सही ट्रीटमेंट से इन निशानों को कम किया जा सकता है, उन्हें पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता.
भोजन, दवाओं और कीड़े के काटने से एलर्जी की वजह से त्वचा की सतह पर पित्ती, खुजली या लाल धब्बे हो जाते हैं. यह शरीर के कुछ हिस्सों पर दिखाई देती है या कभी-कभी त्वचा पर फैल सकती है. यह अपने-आप ठीक हो जाती है, इसलिए ज्यादातर समय इसमें ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती.
मस्सा छोटे आकार के होते हैं. यह त्वचा के ऊपर सख्त रूप से बढ़ता है जो आम तौर पर पैरों और हाथों में निकलता है. यह पुरुष और महिला, दोनों के लिए आम बात है. मस्से फूलगोभी की तरह दिखते हैं जिस पर छोटे-काले डॉट्स होते हैं. कुछ दबाव वाले हिस्से के मस्सों में दर्द हो सकता है. जैसे, पैरों में. यह एक वायरल संक्रमण है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है.
डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इंटेंस मेडिसन या दूसरी तरह की दवा का सेवन करें. मस्से में दर्द होने पर डॉक्टर सर्जिकल तरीके से हटाने का सुझाव दे सकते हैं. हालांकि, कुछ मामलों में मस्से अपने-आप दूर हो जाते हैं.
यह एक बेहद आम फंगल संक्रमण है, जो पैरों में होता है. इसकी वजह से बहुत ज्यादा खुजली,लाल निशान आ जाती है और त्वचा फट जाती है. दवा से इसका इलाज मुमकिन है. हालांकि अगर यह अपने आप ठीक नहीं होता, तो हम सलाह देंगे कि आप डॉक्टर से परामर्श लें.
त्वचा शरीर का बहुत बड़ा अंग है. यह हमारे शरीर का सबसे बाद हिस्सा है. हर दिन इसे कई मुश्किलों का सामना करना होता है. बाकी स्वास्थ्य समस्याओं की तरह ही त्वचा की समस्याओं पर भी ध्यान देने की जरूरत होती है. यह याद रखना जरूरी है कि किसी को भी अपनी त्वचा की समस्याओं से अकेले नहीं निपटना है. त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर की मदद से सही और सबसे बेहतर संभव ट्रीटमेंट प्लान सुनिश्चित करने में मदद मिल सकती है.
Mylo महिलाओं के लिए स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की टिप्स पब्लिश करता है. प्रेग्नन्सी में देखभाल कैसे करें, शिशु की देखभाल, मां की देखभाल और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य टिप्स जानने के लिए हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहें.




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |