This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Causes of Acne in Hindi | आख़िर क्यों होते हैं एक्ने?

Pimples and Acne
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: May 19, 2026
Causes of Acne in Hindi | आख़िर क्यों होते हैं एक्ने?
Likes42 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • एक्ने त्वचा की एक सामान्य समस्या है जिसमें ब्लैकहेड, व्हाइटहेड, पैप्यूल और पसट्यूल जैसे दाने रोमछिद्रों के बंद होने पर त्वचा पर उभरते हैं.
  • एक्ने के तीन मुख्य कारण हैं - अतिरिक्त सीबम का बनना, हानिकारक सौंदर्य उत्पादों से संक्रमण और हॉर्मोन का असंतुलन जो किशोरावस्था में अधिक देखा जाता है.
  • एक्ने से छुटकारा पाने के लिए बेंजोइल परऑक्साइड, सैलेसेलिक एसिड और रेटिनॉल क्रीम का उपयोग करें, साथ ही नॉन-कोमेडोजेनिक स्किनकेयर उत्पाद चुनें.
  • एक्ने-प्रोन त्वचा के लिए कौन से उत्पाद सुरक्षित हैं? Explore our Vitamin C Moisturizer - 100 gm.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4

एक्ने से निजात पाने के कई घरेलू नुस्खे हैं. कुछ लोग इससे निजात पाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग सौंदर्य उत्पादों का सहारा लेते हैं. हालांकि, किसी भी तरह के उपचार को अपनाने से पहले इसके मुख्य कारण के बारे में जानना चाहिए. इस ब्लॉग में एक्ने के मुख्य कारणों के बारे में बताया गया है साथ ही आप एक्ने से निजात पाने के तरीके भी जानेंगे. इन्हें जानने के लिए यह लेख पढ़ते रहें.

एक्ने क्या है?

एक्ने त्वचा की एक सामान्य समस्या है जो हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित करती है. त्वचा में आने वाले ब्लैकहेड, व्हाइटहेड, पिंपल और ब्लेमिश जैसी श्रेणियों में इसे बांटा गया है. हालांकि, यह किशोरावस्था में ज्यादा देखने को मिलते हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को इसकी समस्या हो सकती है.

एक्ने आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इनमें जेनेटिक, हॉर्मोन, डाइट या कुछ खास दवाएं शामिल हो सकती हैं. मुख्यत: चार तरह के एक्ने होते हैं:

1. ब्लैकहेड: ये छोटे और गहरे रंग के दाने होते हैं। बंद रोमछिद्रों के आॅक्सीजन के संपर्क में आने के कारण, इनका रंग गहरा हो जाता है.

2. व्हाइटहेड: ये छोटे, सफेद दाने होते हैं. ये तब बनते हैं जब बंद रोमछिद्रों में बैक्टीरिया पनपने लगता है.

3. पैप्यूल: ये छोटे छोटे लाल दाने होते हैं जिनमें कभी कभी दर्द और जलन की समस्या भी हो सकती है.

4. पसट्यूल: ये बड़े और पस से भरे दाने होते हैं जो आम तौर पर लाल और संक्रमित होते हैं.

एक्ने से निपटना कभी कभी चुनौतीपूर्ण हो जाता है लेकिन बहुत से उपचार ऐसे हैं जिनकी मदद से एक्ने का आना कम किया जा सकता है और त्वचा से ऐक्ने के निशान भी घटाए जा सकते हैं.

एक्ने के 3 मुख्य कारण

एक्ने त्वचा की आम समस्या है जो हर उम्र के व्यक्ति को हो सकती है. एक्ने कई कारणों से हो सकता है, लेकिन तीन मुख्य कारणों को सबसे ज्यादा दोषी ठहराया जाता है।

1. अतिरिक्त सीबम का बनना

एक्ने का पहला बड़ा कारण है सीबम का जरूरत से ज्यादा बनना. सीबम त्वचा में मौजूद तैलीय पदार्थ होता है जो त्वचा की नमी को बरकरार रखने में मदद करता है. लेकिन अगर यह जरूरत से ज्यादा बनने लगे, तब रोमछिद्र बंद होने लगते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने लगता है जिससे एक्ने हो जाता है.

2. कुछ खास सौंदर्य उत्पाद से संक्रमण

एक्ने का दूसरा बड़ा कारण है संक्रमण. बहुत से सौंदर्य और स्किन केयर उत्पाद एक्ने की समस्या और बढ़ा देते हैं. ऐसा इसलिए, क्योंकि उनसे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और त्वचा में खुजली और जलन होने लगती है. इससे उस जगह के आस पास की त्वचा लाल पड़ने लगती है और वहां पिंपल या दूसरी तरह के एक्ने होने लगते हैं. एक्ने-प्रोन त्वचा वाले लोगों को नॉन-कोमेडोजेनिक और हानिकारक केमिकल से मुक्त उत्पाद खरीदने चाहिए.

3. हॉर्मोन का असंतुलन

एक्ने का तीसरा कारण है हॉर्मोन में असंतुलन. अक्सर एक्ने किशोरावस्था और युवाओं में देखने को मिलता है क्योंकि इस उम्र में हॉर्मोन संतुलित नहीं रहते. हॉर्मोन के असंतुलन से सीबम जरूरत से ज्यादा बनने लगता है, जिससे एक्ने की समस्या होती है.

अध्ययन बताते हैं कि एक्ने होने के पीछे डाइट की भूमिका भी होती है. ऐसा देखा गया है कि ज्यादा फ़ैट और चीनी युक्त भोजन करने वाले लोगों में बार बार एक्ने की समस्या होती है. इसलिए एक्ने की समस्या से जूझ रहे लोगों को संतुलित आहार लेना चाहिए जिसमें एंटीऑक्सिडेंट और फ़ाइटोन्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा मौजूद हो.

एक्ने के लिए उपचार के विकल्प

ऐसे तमाम तरह के एक्ने स्कार उपचार मौजूद हैं जो एक्ने और उसके निशान को ठीक करते हैं, लेकिन सबसे कारगर उपचार एक्ने की गंभीरता पर निर्भर करता है. ये हैं सबसे आम एक्ने उपचार :

1. काउंटर पर मिलने वाली दवाएं

हल्के एक्ने काउंटर पर मिलने वाली दवाओं से ठीक किए जा सकते हैं, जैसे बेंजोइल परऑक्साइड या सेलेसेलिक ऐसिड. इन दवाओं से रोमछिद्र साफ करने और संक्रमण कम करने में मदद मिलती है.

2. ओरल एंटीबायोटिक

आम तौर पर गंभीर एक्ने होने पर ओरल एंटीबायोटिक दी जाती हैं. ये एंटीबायोटिक एक्ने और संक्रमण करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है.

3. नॉन सर्जिकल उपचार

एक्ने के लिए कई तरह के नॉन सर्जिकल उपचार भी किए जाते हैं. इनमें लेजर थेरेपी, केमिकल पील और लाइट थेरेपी शामिल है.

एक्ने से जल्द छुटकारा कैसे पाएं?

एक्ने से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है बेंजोइल परऑक्साइड और सैलेसेलिक एसिड के मिश्रण का इस्तेमाल करना. बेंजोइल परऑक्साइड त्वचा में मौजूद उस बैक्टीरिया को मारता है जिससे एक्ने होता है और सैलेसेलिक एसिड से रोमछिद्र साफ होते हैं.

एक्ने से निजात पाने का दूसरा तरीका है रेटिनॉल क्रीम का इस्तेमाल करना. रेटिनॉल विटामिन ए से बनते हैं जो त्वचा में नई कोशिकाओं के निर्माण को तेज कर देते हैं. इससे रोमछिद्र खुलने में मदद मिलती है साथ ही एक्ने वाले बैक्टीरिया भी हटते हैं.

अगर आप जल्द से जल्द एक्ने से छुटकारा पाना चाहते हैं तो त्वचा को हल्के क्लेंजर से साफ करें और स्क्रब करने से बचें. क्लेंजिंग के बाद त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉश्चराइजर इस्तेमाल करना न भूलें.

इन तरीकों से लोग जल्द और आसानी से एक्ने और उसके निशान से निजात पा सकते हैं.

निष्कर्ष

एक्ने त्वचा की एक सामान्य समस्या है जिससे हर उम्र का व्यक्ति प्रभावित हो सकता है. एक्ने तब आता है जब त्वचा के रोमछिद्र तेल या मृत कोशिकाओं से बंद हो जाते हैं. इस कारण रोमछिद्रों में बैक्टीरिया पनपने लगता है और उससे संक्रमण बढ़ने लगता है. एक्ने बनने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, हॉर्मोन, कुछ खास दवाएं, डाइट और तनाव. एक्ने से जूझ रहे लोगों को डर्मेटोलॉजिस्ट या त्वचा के अन्य विशेषज्ञों से से परामर्श लेना चाहिए. वे आपको उपयुक्त उपचार सुझाते हैं साथ ही भविष्य में एक्ने को वापस आने से रोकने के तरीके भी बताते हैं.

एक्ने से जूझ रही माँओं की पसंद

कोमल, नॉन-कोमेडोजेनिक स्किनकेयर उत्पाद जो रोमछिद्रों को साफ रखें और आपकी त्वचा को दें राहत और निखार.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2669 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.