This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Breast Fibroadenoma in Hindi | ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण

Breast Changes
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: May 4, 2026
Breast Fibroadenoma in Hindi | ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण
Likes37 Likes|
Read time7 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा एक नॉन-कैंसरस गांठ है जो ज़्यादातर कम उम्र की महिलाओं में पाई जाती है और ग्रंथियों व फैब्रस टिशूज से बनती है।
  • इसका सबसे आम लक्षण ब्रेस्ट में दर्द रहित गांठ या सूजन है, जो चिकनी, कठोर या लचीली हो सकती है और स्किन के ऊपर से महसूस की जा सकती है।
  • इसके संभावित कारणों में हार्मोनल बदलाव, एस्टरोजेन की भूमिका, पारिवारिक इतिहास और ओबेसिटी शामिल हैं, हालांकि असली कारण अभी भी अज्ञात है।
  • क्या आपने अपने स्तन में कोई बदलाव महसूस किया है? बड़ी गांठ या पारिवारिक कैंसर इतिहास होने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और नियमित मेमोग्राम करवाते रहें।

ब्रेस्ट में फाइब्रोएडीनोमा होना बेहद आम है जिसका सामना दुनिया की बहुत सारी महिलाएं कर रही हैं। हालांकि यह खतरनाक नहीं होता। आमतौर पर इसके लिए किसी लंबे-चौड़े उपचार की जरूरत नहीं होती और हो सकता है कि ये अपने आप गायब हो जाए। चलिए लेख में देखते हैं कि ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा, इसके कारण, और इसके लक्षण क्या है

ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा क्या है?

ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा एक मामूली (नॉन-कैंसरस) गांठ है जो ज़्यादातर कम उम्र की महिलाओं में पाई जाती है। इस प्रकार के ट्यूमर ग्रंथियों और फैब्रस टिशूज, दोनों से बनते हैं। फाइब्रोएडीनोमा आम तौर पर एक नियमित मेमोग्राम या ब्रेस्ट परीक्षण के दौरान देखा गया है।

हालांकि ये गांठें आम तौर पर खतरनाक नहीं होती, लेकिन कभी-कभी ये काफ़ी बड़ी हो जाती हैं और इस वजह से दर्द या परेशानी हो सकती है। असाधारण मामलों में, फाइब्रोएडीनोमा, ब्रेस्ट कैंसर का रूप ले सकता है। इसी वजह से, यह जरूरी हो जाता है कि जब किसी गांठ या ग्रोथ की आशंका हो डॉक्टर से जांच करा लें।

अगर किसी को फाइब्रोडेनोसिस की पुष्टि होती है, उनके डॉक्टर ट्यूमर को देखते रहने के लिए नियमित मोमोग्राम जांच की सलाह देंगे। कुछ मामलों में ट्यूमर को निकालने के लिए सर्जरी आवश्यक हो सकती है।

ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा के क्या लक्षण हैं?

अनेक प्रकार के ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा होते है, और हर किसी के अलग-अलग लक्षण हो सकते हैं। ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा का सबसे आम लक्षण ब्रेस्ट में गांठ या सूजन है। इस गांठ में आम तौर पर दर्द नहीं होता और इसको स्किन के ऊपर से ही महसूस किया जा सकता है। गांठ का आकार चिकनापन, कठोर या लचीला हो सकता है और बाहर से छूने पर इसका बॉर्डर महसूस हो सकता है। कुछ मामलों में, मरीज हल्का सा फाइब्रोएडीनोमा दर्द और असुविधा भी महसूस कर सकता है। आम तौर पर, फाइब्रोएडीनोमा बहुत धीमी गति से बढ़ते हैं। इसलिए, व्यक्ति उनको तुरंत महसूस नहीं कर सकता। हालांकि, जैसे-जैसे वह समय के साथ बड़े होते हैं, वो अपना अलग-अलग आकार विकसित कर सकते है, इसके लिए सेल्फ-डाइग्नोसिस करना अधिक आवश्यक हो जाता है।

ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा के क्या कारण हैं?

ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा के अनेक प्रकार के संभव कारण हैं, लेकिन इसका असली कारण अज्ञात है हालांकि, कुछ इसमें भूमिका निभाने वाले कुछ संभावित कारक शामिल है:

  1. हार्मोनल बदलाव: इसे सबसे संभावित कारण माना जाता है, क्योंकि यह प्रसव के समय महिलाओं में सबसे आम बात है। यह अनुमान लगाया जाता है कि फाइब्रोएडीनोमा के विकास में एस्टरोजेन (फ़ीमेल हार्मोन) की भूमिका होती है।
  2. पारिवारिक इतिहास: अगर आपके परिवार सदस्य में किसी का फाइब्रोएडीनोमा का इतिहास है, आपमे भी उसे होने की अधिक संभावना हो सकती है।
  3. ओबेसिटी: शोध ये बताता है कि अधिक वज़न (बढ़ा हुआ) होने को फाइब्रोएडीनोमा के विकसित होने के कारणों में जोड़ा गया है।

हालांकि, फाइब्रोएडीनोमा का असली कारण अज्ञात है, कुछ संभावित जोखिम भरे कारक उसको विकसित करने में भूमिका निभा सकते है। अगर आप जोखिम के बारे में चिंतित है तो अपने डॉक्टर से बात करें।

अलग-अलग तरह के ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा कौन-कौन से हैं?

ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा अलग-अलग तरह के होते हैं। सभी के अपने अलग लक्षण और उपचार होते हैं। सबसे आमतौर पर होने वाला मामूली-सा प्रोलीफेरेटिव स्तन रोग है, जोकि असामान्य ब्रेस्ट टिसूज के बढ़ जाने पर पहचाना जाता है। इस प्रकार का फाइब्रोएडीनोमा आम तौर पर सामान्य होता है। मतलब कि यह कैंसरस नहीं होता और आमतौर पर इसको किसी उपचार की आवश्यकता नहीं पड़ती। हालांकि, अगर फाइब्रोएडीनोमा 5 सेमी से ज्यादा बड़ा हो जाए, तो इसे सर्जरी के द्वारा निकाल दिए जाने की आवश्यकता होती है। दूसरे प्रकार के फाइब्रोएडीनोमा में नलिकाओं में फाइब्रोएडीनोमा शामिल है, जो स्तन नलिकाओं में असामान्य टिशूज के बढ़ जाने पर पहचाना जाता है, और यह सामान्यतः सामान्य होता है। अन्य प्रकार के ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा, आकार और जटिलता पर आधारित होते है, जो निम्न है:

  • साधारण फाइब्रोएडीनोमा
  • जटिल फाइब्रोएडीनोमा
  • बड़े/छोटे फाइब्रोएडीनोमा

ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा के लिए कौन-कौन से उपचार के विकल्प मौजूद है?

आजकल विभिन्न प्रकार के ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा उपचार के विकल्प मौजूद हैं। एक विकल्प है कि सर्जरी के जरिए गांठ को निकाल देना। यह आमतौर पर तभी किया जाता है जब गांठ बड़ी हो या अगर यह दर्द का कारण बन रही हो। फाइब्रोएडीनोमा, एक्सेशन बायॉप्सी प्रक्रिया के ज़रिए निकाली जाती है। यह प्रक्रिया सामान्य एनेस्थीसिया के साथ पूरी की जाती है और यह बड़े और जटिल उपचार के लिए बहुत प्रभवशाली होती है।

हालांकि, अधिकांश फाइब्रोएडीनोमा आकार में बढ़ते हैं और आपण आप गायब भी हो जाते हैं क्योंकि उनके लिए फ़ीमेल हार्मोन्स (आमतौर पर एस्टरोजेन) उत्तरदायी होते है। अब, कुछ महिलाएं केवल गांठ पर निगरानी रखती है और कोई उपचार नहीं करवातीं। यह आमतौर पर तब किया जजात है जब गांठ छोटी होती है और उसमे कोई और लक्षण नहीं दिखाई देते।

डॉक्टर को कब दिखाएं?

जब कोई यह ध्यान देता है कि उसके स्तन में गांठ है और ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा की आशंका हो सकती है, तब वो ऐसा सोच सकते हैं कि डॉक्टर को कब दिखाना है।

इस सवाल का जवाब कुछ बातों पर निर्भर करता है, जैसे कि गांठ का आकार और उनकी मेडिकल हिस्ट्री। अगर गांठ का आकार बड़ा है और परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास है, तो देर करने की बजाय जल्दी ही डॉक्टर को दिखा देना चाहिए। जैसे कि, अगर उनकी ब्रेस्ट कैंसर की कोई अन्य खतरे की वजह है, यानी सीने की रेडीशन थेरपी, उन्हें भी डॉक्टर को दिखा देना चाहिए।

सामान्य तौर पर, हालांकि, अधिकांश फाइब्रोएडीनोमा नियमित मोमोग्राम और स्तन परीक्षण के ज़रिए देखे जा सकते है। अगर व्यक्ति को अपने स्तन के स्वास्थ्य के प्रति कोई चिंता है, या अगर अपने स्तन में कुछ बदलाव देखते हैं, निश्चित ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.