This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Acne Meaning in Hindi | एक्ने क्या होते हैं और आप इससे कैसे राहत पा सकते हैं?

Pimples and Acne
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Aug 21, 2023
Acne Meaning in Hindi | एक्ने क्या होते हैं और आप इससे कैसे राहत पा सकते हैं?
Likes47 Likes|
Read time7 min

एक्ने बहुत लोगों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. हम में से बहुत लोगों ने ब्रेकआउट के तौर पर एक्ने देखा होगा. चेहरे पर एक्ने ज्यादातर युवाओं को होता है.

लेकिन इससे छुटकारा कैसे पाया जाए? अक्सर लोग इस सवाल का जवाब चाहते हैं. सामान्य तौर पर एक्ने अपने आप ही ठीक हो जाता है. हल्के एक्ने के लिए उपचार की जरूरत नहीं पड़ती और निकलने के बाद चार से पांच दिनों में खुद ही ठीक भी हो जाते हैं. लेकिन, अगर ये ज्यादा दिन तक बने रहते हैं, तो आपको उपचार शुरू करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाने की सलाह दी जाती है.

एक्ने के प्रकार
एक्ने कई तरह के होते हैं. कुछ के बारे में यहां बताया गया है -

· ब्लैकहेड: त्वचा पर छोटे छोटे काले निशान देखने को मिलते हैं.

· व्हाइटहेड: ये ब्लैकहेड की तरह ही होते हैं लेकिन इनका रंग सफेद होता है.

· पैप्यूल: हल्के गुलाबी सूजे हुए दाने.

· पसट्यूल: ये एक्ने पस से भरे होते हैं.

एक्ने का उपचार

एक्ने के चिकित्सकीय उपचार में प्रिस्क्रिप्शन और खुद से ली जाने वाली दवाएं शामिल हैं

· एक्ने के उपचार में सबसे पहले एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं. इससे त्वचा के रोमछिद्रों में मौजूद एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद मिलती है.

· रेटीनॉएड और रेटिनॉल जैसी दवाओं से एक्ने के निशान दूर करने में मदद मिलती है.

· एज़ेलिक एसिड एक एंटीबैक्टीरियल दवा है जो गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माओं को एक्ने के उपचार के लिए दी जाती है.

· संक्रमण के मामले में, डैपसन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, यह एक टॉपिकल जेल है.

एक्न के निशान और इसके प्रकार

यहां पर आपको एक्ने के निशान के प्रकार के बारे में बताया गया है जिनके बारे में आपको जानना चाहिए

एट्रोफिक स्कार

ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद निशान होते हैं. आमतौर पर सिस्टिक एक्ने की वजह से आते हैं. इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा जाता है.

· बॉक्सकार स्कार - ये बॉक्स की तरह दिखने वाले निशान होते हैं जिनकी बाउंड्री साफ नजर आती है.

· आइसपिक स्कार - त्वचा की सतह के पास दिखने वाले बहुत बारीक निशान.

· रोलिंग स्कार - इस तरह के निशान के सिरे अंधर की ओर घूमे हुए होते हैं.

कीलॉएड

कीलॉएड हाइपरट्रोफ़िक निशान होते हैं. ये निशान वाली कोशिकाओं की उभरी हुई गांठे होती हैं. कीलॉएड बार-बार आते हैं और इनका आकार बढ़ता चला जाता है.

हाइपरपिग्मेंटेशन

जब एक्ने ठीक होने के बाद एक गहरे रंग का निशान त्वचा पर रह जाता है, उसे हाइपरपिग्मेंटेशन कहते हैं. एक्ने के दूसरे निशानों से यह कुछ अलग होता है और इसके लिए किसी प्रभावी या जोरदार उपचार की जरूरत नहीं पड़ती. बाजार में मौजूद डार्क स्पॉट ठीक करने वाले उत्पादों और सनस्क्रीन के नियमित इस्तेमाल से इसे ठीक किया जा सकता है.

एक्ने के निशान कैसे हटाएं?
एक्ने के निशान डरावने होते हैं. ये व्यक्ति की रूप को बहुत ज्यादा प्रभावित करते हैं. बहुत लोगों में इससे उनके मनोबल में कमी आती है और वे अक्सर चिड़चिड़ेपन और अवसाद का शिकार हो जाते हैं. एक्ने के निशान को हटाने के कुछ मानक तरीके यहां बताए जा रहे हैं.

स्टीरॉएड इंजेक्शन

उभरे हुए या संक्रमित निशान वाली कोशिकाओं को स्टीरॉएड इंजेक्शन से हटाया जा सकता है. इसे त्वचा में सीधे इंजेक्ट किया जाता है.

टॉपिकल जेल लगाने से

हाइड्रॉक्सिल एसिड वाले टॉपिकल जेल निशान वाली कोशिकाओं को हटा सकते हैं.

लेज़र ट्रीटमेंट

लेज़र सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा प्रगति में से है. बीमारियों को ठीक करने के लिए इसमें रेडिएशन का इस्तेमाल होता है. उहाहरण के तौर पर, लेजर ट्रीटमेंट को एक्ने के निशान हटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

डर्माब्रेशन

डर्माब्रेशन एक उन्नत प्रक्रिया है जिसे गंभीर निशान दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इस प्रक्रिया में, सतह पर मौजूद कोशिकाओं को उपकरण की मदद से हटाया जाता है और फिर उपचार किया जाता है.

प्राकृतिक तरीके से एक्ने के निशान कैसे दूर करें?
घरेलू उपचारों से भी एक्ने के निशान को प्रभावी तरीके से हटाया जा सकता है. कुछ घरेलू तरीकों के बारे में यहां बताया गया है.

कलौंजी का तेल

ब्लैक सीड ऑयल में बहुत अच्छे एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ़्लेमेट्री गुण होते हैं. साथ ही यह चोट को भरने में भी मदद करता है. इससे एक्ने के कारण होने वाले पिग्मेंटेशन और काले धब्बों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है.

रोज़हिप सीड ऑयल

एक्ने से बचने या उसका उपचार करने के लिए आप अपने मॉश्चराइजर में रोज़हिल ऑयल को मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. बेहतर नतीजों के लिए दिन में दो बार इसे इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

शहद

शहद के औषधीय गुण तो सब जानते ही हैं. यह घर में आसानी से मिल भी जाता है. शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण बहुत ज्यादा होते हैं. रोज सुबह इसे अपने चेहरे पर लगाने से चेहरे के रोमछिद्र बंद रहते हैं और त्वचा साफ रहती है. इसके अलावा शहद में चोट को साफ करने और उसे ठीक करने के गुण भी होते हैं. इसे सीधे तौर पर चोट पर लगाने से चोट साफ हो जाती है.

एलोवेरा

एलोवेरा में भी शहद की तरह उपचार करने का गुण होता है. साथ ही इसमें त्वचा को ठंडा करने का गुण भी होता है. एलोवेरा एक जाना माना मॉश्चराइजर है जो आपकी त्वचा को नमी देने और उसे सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है.

निष्कर्ष
चेहरे पर एक्ने आना आम बात है. कई मामलों में एक्ने आपने आप ही ठीक हो जाता है. हालांकि , इससे डार्क स्पॉट, पिग्मेंटेशन और एक्ने के निशान होने की संभावना होती है. एक्ने के उपचार के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इनमें साइड इफ़ेक्ट नहीं होते और इन्हें अपने रोज के जीवन में अपनाना आसान होता है.

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Music
Play calming music for baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
Priyanka Verma
Priyanka Verma<>Priyanka | Mylo Editor

Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski


Related Articles

Questions about this article

  • Asked by trying to conceive

    Mujhe hlki hlki beldig ho rhi eska mtlb kya hota

  • trying to conceive

    Is aartical me kloongi ka oil ke bare me Jo jankari di hai wo adhuri hai iska use kaise karna hai ye to hai hi nahi

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.