This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Apricots During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में ख़ुबानी (एप्रीकॉट) खा सकते हैं?

Food Cravings
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Feb 16, 2026
Apricots During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में ख़ुबानी (एप्रीकॉट) खा सकते हैं?
Likes3 Likes|
Read time7 min

गर्भवती महिला के लिए सेहतमंद भोजन ही सबकुछ है. जब आप गर्भवती होती हैं, तो आप न केवल अपनी डाएट के लिए जिम्मेदार होती हैं, बल्कि आपको बच्चे के संपूर्ण विकास पर ध्यान देना होता है. इसलिए, पोषण, मिनिरल, विटामिन और अन्य आवश्यक तत्वों से भरपूर भोजन करना और भी जरूरी हो जाता है. गर्भवती महिलाओं को ऐसा भोजन करना जरूरी होता है जिससे बच्चे का संपूर्ण विकास हो सके, और गर्भावस्था के दौरान आने वाली जटिलताओं से बचा जा सके.

इससे हमें गर्भावस्था में एप्रिकॉट के सेवन का महत्व पता चलता है. आप जानना चाहती होंगी कि क्या आप गर्भावस्था में सूखे एप्रिकॉट खा सकती हैं या नहीं? गर्भावस्था में सूखे एप्रिकॉट खाने के बारे में इस लेख में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें.

क्या गर्भावस्था में एप्रिकॉट खाना सुरक्षित होता है? (Is it safe to eat apricots during pregnancy?)

इस प्रश्न का सीधा जवाब है, हां. गर्भवती महिलाओं के लिए एप्रिकॉट का सेवन आम तौर पर सुरक्षित माना जाता है. आप बिना सोचे गर्भावस्था में एप्रिकॉट का सेवन कर सकती हैं. गर्भावस्था में सूखे एप्रिकॉट का नियमित सेवन आपको कई तरह से फ़ायदा पहुंचा सकता है.

एप्रिकॉट पीच, चेरी, बादाम और प्लम जैसे फलों की श्रेणी में आता है- ये सभी फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं और गर्भावस्था में इनका सेवन सुरक्षित होता है. रोजाना अपनी डाएट में कुछ एप्रिकॉट को शामिल करने से आपको और आपके बच्चे को कई फ़ायदे मिल सकते हैं. आपको बस इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एप्रिकॉट का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छे से साफ करना होता है ताकि उसमें हानिकारक केमिकल या पेस्टीसाइड न रहें.

गर्भावस्था में एप्रिकॉट खाने के फ़ायदे (Benefits of eating apricots during pregnancy)

गर्भावस्था में एप्रिकॉट खाने के ढेरों फ़ायदे होते हैं. आइए यहां कुछ के बारे में जानते हैं-

  • आखों की सेहत का ध्यान रखता (Promotes Eye Health ): एप्रिकॉट का सेवन करने से, शरीर को ढेर सारा कैरोटीन प्राप्त होता है, जो आखों की अच्छी सेहत के लिए फ़ायदेमंद है.
  • एनीमिया से बचाता है (Prevents Anemia ): एप्रिकॉट में आयरन होता है, इसलिए इसके सेवन से एनीमिया से बचा जा सकता है.
  • कब्ज से राहत दिलाता (Helps with Constipation) : एप्रिकॉट से शरीर को ढेर सारा फ़ाइबर मिलता है जिससे कब्ज और पेट फूलने जैसी पेट की समस्याओं से राहत मिलती है.
  • शरकरा नियंत्रित रखता (Maintains Sugar) : एप्रिकॉट शरीर में शरकरा के स्तर को नियंत्रित रखने का काम करता है- इससे गर्भावस्था के दौरान मधुमेह का खतरा टल जाता है.
  • त्वचा के लिए फ़ायदेमंद (Great for Skin): यह फल त्वचा को दमक और निखार देने के लिए जाना जाता है.
  • स्तनपान में मददगार (Aids Breastfeeding): एप्रिकॉट महिलाओं को ज्यादा दूध उत्पादन में मदद करता है.
  • बच्चे के लिए फ़ायदेमंद (Good for the baby): बच्चे की सेहत का ख्याल रखना सबसे जरूरी होता है, एप्रिकॉट में फ़ोलिक एसिड होता है जो बच्चे के सेहतमंद विकास में मदद करता है. यह गर्भावस्था के दौरान बच्चे को किसी भी समस्या से बचाता है.

गर्भावस्था के दौरान एप्रिकॉट के सेवन के प्रभाव (Effects of apricot consumption during pregnancy)

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा संतुलित और सेहतमंद भोजन करना होता है. जिस प्रकार गर्भावस्था में बाकी सभी चीजें संतुलित रूप से खाई जाती हैं, उसी प्रकार एप्रिकॉट का भी सेवन करना है- चाहें सूखे हों या नहीं. आम तौर पर एप्रिकॉट का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है, फिर भी उनका संतुलित सेवन ही करना चाहिए जिससे किसी भी संभावित समस्या से बचा जा सके.

कुछ लोगों को सूखे एप्रिकॉट के सेवन से कुछ समस्याएं हो सकती हैं. आम तौर पर एप्रिकॉट का सेवन सुरक्षित होता है, फिर भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • अगर एप्रिकॉट सही से पका नहीं है, तो इनके सेवन से महिलाओं को पेट की समस्या हो सकती है. कच्चे या सही से नहीं सूख पाए एप्रिकॉट के सेवन से गर्भवती महिलाओं को पेट में दर्द महसूस हो सकता है.
  • एप्रिकॉट का सेवन तब ही करना चाहिए जब आपको पता हो कि आपको उनसे एलर्जी नहीं है, क्योंकि इनसे आपको एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं.
  • एप्रिकॉट में सल्फ़र डाएऑक्साइड होता है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को पता होना चाहिए कि कहीं उन्हें सल्फ़ाइट से एलर्जी तो नहीं है. सल्फ़ाइट से एलर्जी होने पर एप्रिकॉट के सेवन से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं.
  • एप्रिकॉट में एमेग्डेलिन होता है, यह इसकी टिप पर सबसे ऊपर मौजूद होता है. आपको एप्रिकॉट का यह हिस्सा काट देना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है.

गर्भावस्था के दौरान सूखे एप्रिकॉट का सेवन कब और कैसे करना चाहिए? (When and how to consume dried apricots when pregnant?)

गर्भावस्था के दौरान आप सूखे एप्रिकॉट या इन्हें फल के तौर पर भी खा सकती हैं. आपको बस इनके सेवन से पहले इन्हें अच्छे से साफ कर लेना चाहिए. इसकी टिप पर एमेग्डेलिन होता है, इसलिए आपको इसे काट देना चाहिए, क्योंकि इसका सेवन आपके लिए सुरक्षित नहीं होता है. हमें उम्मीद है कि सूखे एप्रिकॉट से संबंधित आपके प्रश्नों के उत्तर आपको मिल चुके होंगे.

एप्रिकॉट को आप कई तरह से खा सकते हैं- अखरोट और अंजीर के साथ आप इसे सलाद में खा सकती हैं, इसे स्मूदी में डाल सकती हैं या फिर आप इसे सुबह के नाश्ते में अनाज और बादाम के साथ भी खा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में मशरूमः प्रकार, फायदे और रिस्क

इसे भी पढ़ें - गर्भावस्था में कटहल: लाभ, जोखिम और दुष्प्रभाव
Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Helpful Tools & Calculators

undefined icon
Pregnancy Calendar
See baby growth week by week
arrow_right
undefined icon
Mylo Store
Shop for mom & baby
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Diet Chart
Trimester & region-wise diet plan
arrow_right
undefined icon
Mamasutra
Safe positions for pregnancy
arrow_right
undefined icon
Save Memories
Store baby's photos & firsts
arrow_right
undefined icon
Weight Tracker
Monitor your weight
arrow_right
undefined icon
Zordar Dadi Ke Nuskhe
Gharelu nushke that work
arrow_right
undefined icon
My Calendar
Predict periods & record symptoms
arrow_right
undefined icon
Ovulation Calendar
Know your monthly cycle
arrow_right
undefined icon
Pill Reminder
Get reminded for medicines
arrow_right
undefined icon
Vaccination Tracker
Never miss a vaccine date
arrow_right
undefined icon
Make Baby Sleep
Play white noise & sleep music
arrow_right
undefined icon
Pregnancy Music
Play calming music for baby
arrow_right
undefined icon
Baby Diet Chart
Age-wise food plans for baby
arrow_right
Parul Sachdeva
Parul Sachdeva

A globetrotter and a blogger by passion, Parul loves writing content. She has done M.Phil. in Journalism and Mass Communication and worked for more than 25 clients across Globe with a 100% job success rate. She has been associated with websites pertaining to parenting, travel, food, health & fitness and has also created SEO rich content for a variety of topics.


Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 33 weeks pregnant

    Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me

  • Asked when 7 weeks pregnant

    Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .

  • 26 weeks pregnant

    Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi

  • trying to conceive

    PCOD kya hota hai

  • Asked when trying to conceive

    How to detect pcos

Related Topics

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.