This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Is Coconut Oil Safe for Baby's Skin in Hindi | क्या नारियल का तेल बच्चे की नाज़ुक त्वचा के लिए सुरक्षित होता है?

Care for Baby
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Aug 2, 2023
Is Coconut Oil Safe for Baby's Skin in Hindi | क्या नारियल का तेल बच्चे की नाज़ुक त्वचा के लिए सुरक्षित होता है?
Likes27 Likes|
Read time4 min

हर माँ चाहती है कि उसका बच्चा स्वस्थ रहे, खास तौर पर तब जब बच्चे की नाज़ुक त्वचा की देखभाल करना एक चुनौती भरा काम है. इसके लिए नारियल तेल का प्रयोग भरपूर मात्रा में किया जाता है क्योंकि यह काफी मॉइस्चराइजिंग और सौम्य प्रकृति का होता है. आज इस लेख में हम शिशु की त्वचा पर नारियल तेल के प्रयोग से संबन्धित पूरी जानकारी लेकर आए हैं.

क्या नारियल का तेल बच्चे की नाजुक त्वचा के लिए सुरक्षित है?

हां, नारियल का तेल आपके शिशु की त्वचा पर उपयोग करने के लिए बेहद सौम्य और सुरक्षित है बशर्ते यह एक्सट्रा वर्जिन और पूरी तरह से शुद्ध हो. यह बच्चे की त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के साथ साथ एक सुरक्षा परत भी बनाता है. नारियल का तेल रक्त प्रवाह ठीक रखता है और यह रसायनयुक्त प्रोडक्ट्स का एक बढ़िया विकल्प है. 100% प्राकृतिक और विटामिन से भरपूर होने के कारण शिशु की नाजुक त्वचा के लिए यह सर्वोत्तम है.

आइये आपको बताते हैं शिशु की त्वचा पर नारियल तेल के उपयोग के कुछ तरीके.

एक मॉइस्चराइजर के रूप में

एक मॉइस्चराइजर के रूप में यह अत्यधिक हाइड्रेटिंग है और त्वचा में नमी को लॉक करता है. साथ ही त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करके इसे कोमल बनाता है.

डायपर रैश क्रीम का बेहतरीन विकल्प

एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल क्षमता वाले इसके अद्भुत गुण त्वचा पर एक परत बनाकर उसे संक्रमण से बचाते हैं और यदि संक्रमण हो तो उसको ठीक भी कर देते हैं.

शिशु की मालिश के लिए

रक्त संचार को बढ़ाकर शिशु के स्वास्थ्य में सुधार करता है. इसके अलावा इसकी मालिश बच्चे की त्वचा में गर्मी लाती है और विशेष रूप से सर्दियों के लिए यह एक उत्कृष्ट तेल है.

शिशु को होने वाले मुंहासों के लिए

इस तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा पर बैक्टीरिया जमा होने के कारण होने वाले मुँहासों को नियंत्रण में रखते हैं.

मच्छर के काटने पर प्रभावकारी

मच्छर का काटना शिशुओं के लिए बेहद कष्टप्रद हो सकता है. नारियल तेल का लेप मच्छरों के काटने पर होने वाले दर्द और खुजली को काफी कम कर देता है.

क्रेडल कैप का असरदार इलाज

सर की त्वचा में सीबमयुक्त त्वचाशोथ (सिर की त्वचा में ज़रूरत से ज़्यादा तेल का उत्पन्न होना) शिशु में क्रैडल कैप की समस्या को जन्म देता है. नारियल तेल के मॉइस्चराइजिंग तत्व इस सूखेपन को हटाकर शिशु के बालों और सिर की त्वचा को स्वस्थ रखने में बेहद प्रभावी हैैं.

आप माइलो पर उपलब्ध एक्सट्रा वर्जिन कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि यह सौ प्रतिशत शुद्ध और पूर्णतः केमिकल रहित है और आपके शिशु की त्वचा की देखभाल के लिए सर्वोत्तम सिद्ध होगा.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.