
ड्यू डेट नज़दीक आते-आते आपके इमोशन की उथल-पुथल, भारी रोलर कोस्टर सवारी की स्पीड, अपनी चरम सीमा पर पहुँच जाती है. आप आने वाली नयी ज़िम्मेदारियों को लेकर नर्वस होती हैं तो कभी बेबी के बारे में सोच कर बेहद खुश, कभी बड़े बदलावों को लेकर चिंतित होती हैं तो कभी इंतज़ार पूरा होने को लेकर सातवें आसमान पर. जैसे कि ये सब आपको रातों-रात जगाने के लिए काफी नहीं होता कि ऐसे में ये प्राइवेट पार्ट के बालों को हटाने को लेकर एक नया भ्रम पैदा हो जाता है. यदि आप पहले से इस बात को लेकर जागरूक रही हैं और "बिकिनी वैक्स" कराती आयी हैं तब कोई परेशानी नहीं है मगर यदि ये आपके लिए पहला अनुभव है तो शर्म और डर आपको घेर लेता है.
बालों रहित वैजाइना एरिया एक ज़्यादा साफ़ सुथरा माहौल पैदा करता है जिससे इन्फेक्शन का ख़तरा कम होता है.
एक साफ़ प्राइवेट एरिया आपको डिलीवरी के बाद होने वाली भारी ब्लीडिंग में भी सहज और साफ़ रखेगा.
डिलीवरी के दौरान ज़रूरत पड़ने पर डॉक्टर को एक साफ एरिया में पेरिनियम कट लगाना भी आसान होता है.
किसी भी और ऑप्रेशन की तरह सीज़ेरियन डिलीवरी के लिए भी आस-पास का एरिया साफ़ होना ही चाहिए और यदि आप नेचुरल बर्थ के लिए भी जा रही हैं तब भी यदि इमरजेंसी में सीज़ेरियन डिलीवरी करने की ज़रूरत पड़े तो उस समय वैजाइना साफ़ करने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ता.
पहले से साफ़ वैजाइना आपको डॉक्टर और स्टाफ के सामने बेवजह होने वाली शर्मिंदगी से बचाता है.
डिलीवरी से पहले बेबी बम्प के होने से ठीक से न देख पाने के कारण, खुद शेव करने की कोशिश में आपको चोट भी लग सकती है. इसीलिए ये ज़रूरी है की आप नीचे बताई गयी बातों का ध्यान रखें.
सिर्फ नया रेज़र ही यूज़ करें. हो सके तो हॉस्पिटल स्टाफ को अपने सामने ही पैकिंग खोलने पर ज़ोर दें.
नर्स को बहुत सावधान रहने को बोलें और किसी भी प्रकार की असहजता होने पर उसे बताएं जिससे आपको कोई चोट न लगे.
ध्यान रखें की रेज़र के यूज़ के पहले उसे व प्यूबिक एरिया दोनों को एंटीसेप्टिक से साफ़ किया गया हो.
डॉक्टर और नर्स के सामने शर्माएं नहीं, वो इन सब चीज़ों के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं और आपके प्राइवेट पार्ट को लेकर किसी भी प्रकार की कोई राय या टिप्पणी नहीं करेंगे. उल्टा असहज हो कर हिलने-डुलने से आपको चोट लगने का ख़तरा बढ़ जाता है.
शेव करने में किसी प्रकार के दर्द की कोई सम्भावना नहीं होती जब तक कि आपको कोई कट न लगा हो मगर बाल वापस उगते समय खुजली का होना सामान्य है सो इसके लिए तैयार रहें.
अपनी अनुभवी बहन या सहेली से बात करके
पहले से ही अपने डॉक्टर से बात करके
अन्य प्रेग्नेंट महिलाओं से बात करके
इस बारे में कोई आर्टिकल या किताब पढ़ कर
हॉस्पिटल पहुँचने की इमरजेंसी से पहले ही घर या ब्यूटी पार्लर पर सफाई करवा कर
आज-कल ज़्यादातर डॉक्टर ऐसा करने की ही सलाह देते हैं. इसीलिए बेहतर है कि सुनें सबकी और करें वही जो आपका डॉक्टर आपको सलाह दे. अपने शरीर के हाइजीन का ख्याल रखना हर तरह से अच्छा ही है. इसमें कोई डर या शर्म की बात नहीं है.
Trending Articles
लेबर पेन लाने के उपाय | low lying placenta meaning in hindi | एक हफ्ते में कितनी बार संबंध बनाना चाहिए | नार्मल डिलीवरी के संकेत
Popular Articles
जघवास्थि के बाल | गर्भ में बच्चे का पोस्टीरियर पोजीशन | प्रेगनेंसी में कमजोरी कैसे दूर करें | प्रेगनेंसी के लिए बेस्ट पोजीशन
Yes
No














Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski




Mai yah puchna chati hurt Kuala Mai casimo silk lemon flavour hair removal cream use Kar skti Hu Kya muje naphtha hair hai or abhi Garmi ki wajah S3 rashes Ho jate hai
Mere husband meri help krte hy
Evergreen hair removal cream use kar sakte hai kya
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |