This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Why Is Vaccination Record Important in Hindi | बच्चे का टीकाकरण ट्रैक करना क्यों ज़रूरी है?

Vaccinations
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Aug 18, 2023
Why Is Vaccination Record Important in Hindi | बच्चे का टीकाकरण ट्रैक करना क्यों ज़रूरी है?
Likes177 Likes|
Read time4 min

आपके बच्चे के जीवन में टीकाकरण (Vaccination) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. टीकाकरण की मदद से आप अपने बच्चे को कई गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं. जन्म के बाद से ही, शिशु की ज़िंदगी में टीकाकरण शुरू होता है और बच्चे के जीवन के पहले पंद्रह वर्षों तक नियमित रूप से जारी रहता है, जिसमें पहले पाँच साल बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं. बच्चे को शुरुआती एक साल में सबसे अधिक टीके लगते हैं.

बच्चों के लिए टीकाकरण के फ़ायदे (Benefits of vaccinations for children in Hindi)

बच्चों की टीकाकरण से कई फ़ायदे होते हैं; जैसे-

1. बच्चे की इम्यूनिटी स्ट्रांग बनती है (Vaccines strengthens your baby's immune system)

टीके लगने के बाद बच्चों के शरीर में रोगप्रतिरोध क्षमता विकसित होती है और उनकी रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ती है.

2. संक्रामक बीमारियों का खतरा कम हो जाता है (Prevent the spread of infectious disease)

टीकाकरण से बच्चों में कई संक्रामक बीमारियों की समय रहते रोकथाम हो जाती है. आमतौर पर खसरा, टिटनस, पोलियो, क्षय रोग, काली खाँसी और हेपेटाइटिस बी जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को टीके लगाए जाते हैं.

ये भी पढ़े : आखिर क्यों होती है शिशुओं को विटामिन डी की आवश्यकता ?

3. टीके से बच्चे को सुरक्षा मिलती है (Vaccination is very safe)

किसी भी वैक्सीन को तब तक मंजूरी नहीं दी जाती है जब तक कि वे विभिन्न परीक्षणों के दौर से न गुजरे. इस वजह से ये आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सुरक्षित होती है और ये बच्चे को रोगों से बचाने का एक इफेक्टिव तरीक़ा होती हैं.

4. आने वाली पीढ़ी के लिए फ़ायदेमंद (Immunization protects future generations)

कई मामलों में टीकाकरण आने वाली पीढ़ियों को भी खतरनाक बीमारियों से बचाता है. यही कारण है कि कुछ टीके प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगाए जाते हैं. दरअसल, कई बीमारियों का असर हमारी आने वाली पीढ़ी के जन्म दोष से लेकर दीर्घकालिक विकलांगता से जुड़ा हुआ होता है.

सही समय पर लगाया गया सही टीका बच्चे को स्वस्थ रखता. हालाँकि, इन सभी टीकों को याद रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में टीकाकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आप माइलो एप पर उपलब्ध टीकाकरण ट्रैकर टूल (Vaccination tracker tool) की मदद ले सकते हैं. इस टूल की मदद से आप बच्चे की उम्र के अनुसार महत्वपूर्ण टीकों के बारे में जान सकते हैं.

टीकाकरण ट्रैकर किस तरह से मदद करता है?

एक टीकाकरण ट्रैकर इन तरीक़ों से आपकी मदद करता है:

  • बच्चे को लगने वाले टीकों के बारे में पूर्ण जानकारी देता है.

  • आपको इस बात की जानकारी है कि टीका महत्वपूर्ण क्यों है

  • टीका लगने से कुछ समय पहले आपको सूचित करता है

  • समय पर टीकाकरण करवाने से कई बीमारियों को रोका जा सकता है

टीकाकरण ट्रैकर का उपयोग न करने के नुकसान

वैसे तो अब तक आप टीकाकरण ट्रैकर के उपयोग के महत्वों को समझ चुके होंगे, लेकिन अब आपको इस ट्रैकर का उपयोग न करने के नुकसान को भी समझना चाहिए.

  • महत्वपूर्ण टीका समय पर ना लगवाना

  • बच्चे को लग चुके टीकों का कोई ट्रैक ना होना

  • उन रोगों से शिशु का बचाव न कर पाना जो टीके से रोके जा सकते हों

उम्मीद है कि अब समझ गए होंगे कि आपके लिए टीकाकरण ट्रैकर क्यों ज़रूरी है.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.