This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

शिशु की देखभाल करते-करते, अपने आप को ना जायें भूल

Parenting Tips
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 19, 2026
शिशु की देखभाल करते-करते, अपने आप को ना जायें भूल
Likes554 Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • नए माता-पिता बनने पर शिशु की देखभाल के साथ-साथ खुद का ख्याल रखना भी ज़रूरी है, इसके लिए सकारात्मक सोच और धैर्य चाहिए.
  • ज्वाइंट फैमिली में सास-ससुर या रिश्तेदारों की मदद लें, या नर्स/नैनी रखें ताकि आप अपने लिए कुछ वक्त निकाल पाएं.
  • रोज़ाना स्नान, हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद ज़रूरी है, और शिशु की कुछ ज़िम्मेदारियां पति के साथ साझा करें.
  • नई माँ की देखभाल के लिए क्या ज़रूरी है? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7

पहली बार माता या पिता बनने वाले दंपत्ति को शिशु की परवरिश को लेकर कई तरह की चिंताएं सताने लगती हैं. दरअसल अनुभव ना होने के चलते उनको मालूम ही नहीं होता है कि बच्चे की देखभाल कैसे करें. जैसे- शिशु को गोद में कैसे लें, कैसे उसे दूध पिलाएं, कैसे उसे नहलाएं, आदि. इसी दौरान माता-पिता को नए-नए अनुभवों से गुजरना पड़ता है, जिस वजह से कभी-कभी कुछ माता-पिता तनाव में चले जाते है. क्योंकि, अब उनकी जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती है. ऐसे में इन टिप्स की मदद से न केवल आप अपने लिए पहले की तरह समय निकाल पाएंगें, बल्कि शिशु की भी बेहतर तरीके से देखभाल कर पाएंगें. इसके लिए ज़रूरत है तो बस सकारात्मक सोच और धैर्य की.

  • अन्य लोगों की सहायता लें
    अगर आपकी एकल फैमिली है, तो जाहिर सी बात है शिशु की जरूरत से संबंधित सारी जिम्मेदारियां आपको खुद ही उठानी पड़ेंगी. ऐसे में मानसिक और भावनात्मक शक्ति की आवश्यकता होती है. परंतु, यदि आप ज्वाइंट फैमिली में रहती हैं तो आपके पास शिशु की देखभाल करने के लिए सास-ससुर, ताऊ-ताई व आदि लोग होते हैं. ऐसे में आप इन लोगों की बेझिझक मदद ले सकती हैं. वैसे, आप अपनी शिशु की देखभाल के लिए नर्स या नैनी भी रख सकती हैं. जिससे आप अपने लिए कुछ वक्त निकाल पाएंगी.
  • घर के अन्य सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाएं
    शिशु की अच्छी परवरिश के लिए जरूरी है कि आप अपने घर के अन्य सदस्यों जैसे- माता-पिता, सास-सुसर, पति, आदि के साथ मजबूत समर्थन प्रणाली बनाएं. दरअसल, शिशु के जन्म के वक्त और उसके बचपन के दौरान हमेशा आपको किसी की आवश्यकता होगी. ऐसे में अगर आप कामकाजी हैं तो आपको अपने काम करने के घंटों का चयन भी काफी समझदारी के साथ करना होगा.
  • अपनी केयर करें
    ज्यादातर महिलाएं शिशु के जन्म के बाद अपनी देखभाल करना भूल जाती हैं, ऐसे में जरूरी है कि आप शिशु के साथ-साथ अपनी देखभाल के लिए भी पूरा वक्त निकालें. जैसे- रोज़ाना स्नान करें, हेल्दी डाइट खाएं, एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें. इसके लिए आप अपने पति की मदद ले सकती हैं. यानि कि शिशु के कुछ कामों की जिम्मेदारी आप अपने पति के साथ साझा करें.
  • दोस्तों या रिश्तेदारों से अवश्य मिलें
    हां, ये जरूरी है कि आप अपने शिशु के लिए पर्याप्त समय निकालें. परंतु, इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ न मिलें और घर पर ही अपने बच्चे के साथ बैठी रहें. ऐसे में बेहतर है कि जब भी वक्त मिलें, तो अपने शिशु के साथ बाहर घूमने अवश्य जाएं.
  • एक दूसरे का साथ
    वहीं, शिशु के जन्म के पहले से ही उससे संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर लें. ऐसे में आपको बच्चे के जन्म के बाद उसकी सभी जरूरतें समझने में आसानी होगी. ध्यान रखें, इन सभी चीजों के दौरान आप अपने पार्टनर को शामिल करना ना भूलें. एक दूसरे के साथ से आप हर मुश्किल स्थिति को भी आसानी से पार कर लेंगी.
  • ध्यान रखें
    हां, यह सच है कि किसी भी इंसान की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता है. परंतु, याद रखें कि आपके माता-पिता ने भी आपके लिए ऐसा किया था. अगर फिर भी किसी तरह का चिंता है तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. इसके लिए याद रखें, कि आपके लिए हर नया दिन कुछ नया सीखने का है. हालांकि समय के साथ आप बहुत कुछ सीख सकती हैं, लेकिन पैरेंटिंग की कला सीखने के साथ-साथ आप अपना ध्यान भी जरूर रखें क्योंकि आप ही अपने शिशु की रोल मॉडल हैं.

नई माँओं द्वारा पसंद किया गया मातृ देखभाल

शिशु की देखभाल के साथ-साथ अपना ध्यान रखने के लिए ये उत्पाद आपकी मदद कर सकते हैं.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

419 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.