This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

बर्थ पार्टनर बैग चेकलिस्ट- कभी न भूलें ये 7 ज़रूरी सामान  

Birth Partners
Written by - Loveleen Guptaअंतिम अपडेट: May 4, 2026
बर्थ पार्टनर बैग चेकलिस्ट- कभी न भूलें ये 7 ज़रूरी सामान  
Likes1.2K Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • डिलीवरी के समय बर्थ पार्टनर का साथ बहुत ज़रूरी होता है जो आपको मानसिक रूप से सँभाल सके, चाहे वो लाइफ पार्टनर हो, माँ, बहन या करीबी दोस्त हो.
  • बर्थ पार्टनर के बैग में आई.डी. कार्ड्स, कैश या क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स और नियमित दवाईयां रखना बेहद ज़रूरी है ताकि हॉस्पिटल में किसी भी काम में देरी न हो.
  • लम्बे लेबर के दौरान एनर्जी बनाए रखने के लिए स्नैक्स और जूस, कम्फ़र्टेबल कपड़े, साबुन, शैम्पू, तकिया और कम्बल जैसे पर्सनल सामान बैग में ज़रूर पैक करें.
  • फ़ोन चार्जर और कैमरा बेबी के खूबसूरत पलों को क़ैद करने के लिए रखें, साथ ही मैगज़ीन या नॉवेल एंटरटेनमेंट के लिए साथ रखना न भूलें.

डिलीवरी का वक़्त एक ऐसा वक़्त है जब आपको अपने साथ कोई बहुत ही भरोसेमंद साथी चाहिए होता है,जो आपका दिल और दिमाग़ दोनों से साथ दे सके. आपकी बॉडी का ध्यान रखने के लिए तो आपके पास डॉक्टर्स और स्पेशलिस्ट्स होते हैं मगर उस ख़ास समय में आपको मानसिक रूप से सँभालने वाला भी कोई होना चाहिए. वो कोई भी हो सकता है, आपका लाइफ पार्टनर, आपकी माँ या बहन या फिर कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार. अपने मैटरनिटी बैग के साथ ही अपने पार्टनर के ज़रूरी सामान के बैग को भी तैयार रखें क्योकिं आपका बर्थ पार्टनर भी आपके साथ हॉस्पिटल में रहेगा. उसके बैग में ये 7 चीज़ें होनी ही चाहिए-

  1. आई. डी. कार्ड्स

हॉस्पिटल में एंट्री के लिए या रजिस्टर कराने के वक़्त कभी भी आपके पार्टनर की पहचान पूछी जा सकती है इसलिए याद से आई. डी. कार्ड्स इस बैग में रखें.

  1. कैश या क्रेडिट/डेबिट कार्ड्स

साथ में कैश या क्रेडिट/डेबिट कार्ड ले कर चलना भी आपके पार्टनर की ही ज़िम्मेदारी है किसी भी काम में पैसों की वजह से देरी न हो. साथ ही कुछ कैश चेंज के रूप में भी रखें जो कार पार्किंग या चाय वाले को देने के काम आ सकता है.

  1. दवाईयां

यदि आपका पार्टनर कोई दवाई नियमित रुप से लेता है तो उसे बैग में पैक करना कतई न भूलें.

  1. स्नैक्स और जूस

यह लेबर का समय, आपके साथ-साथ आपके पार्टनर के लिए भी काफी थका देने वाला होता है इसलिए उसकी एनर्जी लेवल को ऊपर ले जाने के लिए ज़रूरी है कि आप सिर्फ हॉस्पिटल कैंटीन के भरोसे न रहें और कुछ स्नैक्स आदि अपने बैग में पैक कर लें.

  1. ज़रूरी पर्सनल सामान

आपकी तरह आपके बर्थ पार्टनर को भी हॉस्पिटल में रुकना होगा इसलिए उसके लिए भी कुछ कम्फ़र्टेबल कपड़े, साबुन, शैम्पू व् कंघी के साथ-साथ एक छोटा तकिया और कम्बल रखना अच्छा रहेगा.

  1. फ़ोन चार्जर व कैमरा

आपके पार्टनर का फ़ोन ही आपको हॉस्पिटल के बाहर आपके बाकी चाहने वालों से जोड़ कर रखेगा इसलिए उसकी बैटरी चार्ज रखना बहुत ज़रूरी होगा. इसके साथ ही बेबी के इस दुनिया में आने के बाद कई ऐसे खूबसूरत पल होंगे जिन्हें आप अपने फ़ोन या कैमरे में क़ैद कर लेना चाहेंगी. इसलिए चार्जर व कैमरा बैग में रखना न भूलें.

  1. एंटरटेनमेंट भी है ज़रूरी

कई बार लेबर का समय काफी लम्बा खिंच जाता है और आपके पार्टनर के पास ज़्यादा कुछ करने को बचता नहीं है. ऐसे में कोई मैगज़ीन, नॉवेल या आई पैड दिल बहलाने के काम आ सकता है.

याद रखें कि बैग कोई भी पैक करे, मगर आपके पार्टनर को अपने साथ-साथ आपके मैटरनिटी बैग का भी आईडिया होना चाहिए कि क्या सामान कहाँ रखा है ताकि लास्ट मिनट कोई हड़बड़ाहट न मचे.

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.