
जन्म के बाद से ही बच्चे की हर एक हरकत पर पेरेंट्स की नज़र होती है. उसके इशारे, मुस्कान और स्पर्श मन को लुभाता है. हर माह बच्चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट को देखना दिलचस्प होता है. बच्चे की ग्रोथ का एक ऐसा ही पड़ाव है क्रॉलिंग (Crawling) यानी कि घुटनों के बल चलना. बच्चे के इस ख़ूबसूरत पड़ाव के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें, क्योंकि इसमें हम वह ज़रूरी जानकारी शेयर करेंगे, जो आपको पता होनी चाहिए.
आमतौर पर बच्चे 7 से 10 महीने के बीच बच्चे क्रॉलिंग करना शुरू कर देते हैं. हालाँकि, कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो देरी से यह एक्टिविटी करते हैं. जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि हर शिशु के क्रॉलिंग का तरीक़ा और उम्र अलग-अलग होती है. कुछ शिशु नौ महीने में क्रॉल करना शुरू करते हैं तो कुछ सात महीने में. ठीक वैसे ही, कुछ बच्चे हाथों व पैरों के सहारे घुटनों के बल क्रॉल करते हैं, तो कुछ आर्मी स्टाइल में. कुछ घुटनों को ज़मीन पर रखे बिना ही केकड़े की तरह हाथों व पैरों को ऊपर उठाकर क्रॉल करते हैं, तो कुछ खुद को ज़मीन पर रोल करते हुए पीछे की तरफ़ लुढ़कते हैं.
अगर आप अपने बच्चे को क्रॉलिंग के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं, तो ये उपाय मददगार साबित हो सकते हैं
बेबी को क्रॉलिंग के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कुछ समय तक उसे पेट के बल रहने दें. क्योंकि, जो बेबी अपने पेट के बल ज़्यादा लेटते है, वे अपने घुटनों के बल चलना जल्दी सीख लेते हैं.
बेबी की मोटर सिक्लस बढ़ाने के लिए उसके सामने कोई खिलौना रखें और उसे उस तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करें. ऐसा करने से बेबी में उसे छूने की तीव्र इच्छा जागृत होगी.
जब आपका बेबी 6 महीने का हो जाये तो रोज़ाना उसे कुछ देर के लिए अवश्य बिठाएँ. ऐसा करने से उसकी कमर की मासंपेशियां मज़बूत होगी.
कभी -कभी बेबी के साथ ख़ुद भी घुटनों के बल चलें या उसके साथ पिक-ए-बो जैसे खेल खेलें. ऐसे में अगर आपका शिशु रूकता है या गिरता है, तो उसे प्यार से गले लगाएँ या फिर से उसे घुटनों के बल चलने दें.
ध्यान रखें कि हर बच्चे का विकास अलग तरीक़े से हो सकता है. इसलिए अपने बच्चे की तुलना किसी और बच्चे से न करें. हालाँकि, अगर आपका बेबी एक साल तक भी क्रॉल करना शुरू नहीं करता है, तो इस बारे में आपको अपने डॉक्टर से ज़रूर बात करना चाहिए.




This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |