


Swaddling
17 August 2023 को अपडेट किया गया
क्या आपने कभी सोचा है कि जन्म के तुरंत बाद बेबी को कपड़े में क्यों लपेटा जाता है?इसके साथ ही शुरुआती महीनों में बच्चे को कपड़े में ही लपेटकर क्यों रखते हैं? चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आज हम आपको डिटेल में इसके पीछे की असल वजह और फ़ायदे बताते हैं. जब बच्चे का जन्म होता है, तो शुरुआती कुछ दिनों तक वह समझ ही नहीं पाता है कि वह माँ के गर्भ से बाहर आ चुका है. यही कारण है कि जन्म के तुरंत बाद नर्स बच्चे के चेहरे को छोड़कर उसके पूरे शरीर को कपड़े में लपेट देती है. ऐसा करने से बच्चा बिना हिले-डुले रह पाता है. बच्चे को कपड़े में लपेटने को स्वैडलिंग (Swaddling) के नाम से भी जाना जाता है.
जैसा कि हम बता चुके हैं कि स्वैडलिंग में बेबी को एहसास होता है कि वह अभी भी माँ के गर्भ में ही है. इसलिए वह ख़ुद को सुरक्षित महसूस करता है और बार-बार चौंकता नहीं है. साथ ही, बच्चे को गर्माहट का एहसास होता है.
स्वैडलिंग करने पर बेबी कंफर्टेबल होकर देर तक सो पाता है. बेबी को कपड़े में लपेटने के बाद पीठ के बल सुलाया जाता है, जिससे सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम का जोखिम काफ़ी हद तक कम हो जाता है.
स्वैडलिंग करने से बच्चे के शरीर का तापमान सामान्य रहता है. बच्चा बेहतर महसूस करता है.
कपड़े लपेटने से बच्चे को बदन दर्द नहीं होता. यही कारण है कि बच्चे को कपड़े में लपेट कर रखने की सलाह दी जाती है.
बच्चे को कपड़े में लपेटने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए. जैसे कि :
उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि बेबी के लिए स्वैडलिंग कितनी ज़रूरी होती है. साथ ही अब आप अपने बेबी के लिए सही स्वैडलिंग रैपर भी चुन पाएँगे!

Mylo Baby Swaddling Wrap - Sleeping cum Travel Blanket
Ultra Soft • Suitable for 0-6 Months Babies
₹ 784
4.4
(6432)


13709 Users bought
Yes
No
Written by
Jyoti Prajapati
Get baby's diet chart, and growth tips






Chia Seeds During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में चिया सीड्स खाना सुरक्षित है?

Causes of Nipple Discharge in Hindi | आख़िर क्यों होते हैं निप्पल डिस्चार्ज?

Breast Fibroadenoma in Hindi | ब्रेस्ट फाइब्रोएडीनोमा क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण

How to Working Mothers Take Care of Their Babies | वर्किंग मॉम्स कैसे रखती हैं अपने बच्चे का ध्यान

Period During Breastfeeding in Hindi | ब्रेस्टफ़ीडिंग के दौरान कैसे होते हैं पीरियड्स?

Symptoms of Obsessive Compulsive Disorder in Hindi | ओसीडी क्या है और क्या होते हैं इसके लक्षण?

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |