This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

प्रीमैच्‍योर बर्थ के कारण शिशु को जीवन में आगे जाकर हो सकते हैं कई रोग. पूरी जानकारी इस लेख में.

Care for Baby
Written by - Shaveta Guptaअंतिम अपडेट: May 19, 2026
प्रीमैच्‍योर बर्थ के कारण शिशु को जीवन में आगे जाकर हो सकते हैं कई रोग. पूरी जानकारी इस लेख में.
Likes340 Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रत्येक 13 बच्चों में से 1 बच्चा प्रीमैच्योर पैदा होता है, जिनका वजन सामान्य से कम होने के कारण उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमज़ोर रहती है और इंफेक्शन का खतरा ज़्यादा रहता है.
  • बत्तीस हफ्तों से पहले जन्मे शिशुओं के दिमागी विकास, फेफड़ों, आंखों और आंतों पर असर पड़ सकता है, साथ ही अस्थमा और रेटिनोपैथी जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं.
  • प्रीमैच्योर बच्चों में हाइपोथिमिया, दूध न पचा पाना और आगे चलकर बाइपोलर, डिप्रैशन जैसी मानसिक बीमारियों की संभावना भी अन्य बच्चों के मुकाबले अधिक रहती है.
  • प्रीमैच्योर शिशु की देखभाल में क्या मदद करेगा? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

कुछ अकस्मात परिस्थितियों के कारण अक्सर शिशुओं का जन्म नौ महीनों से पहले भी हो जाता है और उन्हें प्रीमैच्योर शिशु कहा जाता है. शोध कहते हैं कि प्रत्येक 13 बच्चों में से 1 बच्चा असमय पैदा होता है और यह आगे चलकर उनके जीवन में अनेक समस्याओं का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं कि प्रीमैच्योर बच्चों को सामान्य बच्चों के मुकाबले किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

  1. कमज़ोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता

समय से पहले पैदा होने के कारण इन बच्‍चों का वजन सामान्‍य की तुलना में कम होता है जिससे इनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी सामान्यतः कम होती है. अक्सर मौसम में हल्‍के से परिर्वतन को भी ऐसे बच्चे सह नहीं पाते और इन्हें इंफेक्‍शन होने का खतरा ज्‍यादा रहता है.

  1. दिमागी कमज़ोरी का खतरा

बत्तीस हफ्तों से पहले शिशु का जन्म उसके दिमागी विकास पर असर डाल सकता है. ऐसे बच्चों की दिमागी क्षमता अन्य बच्चों के मुकाबले थोड़ी कम भी हो सकती है. साथ ही जीवन में उन्‍हें ब्रेन हेमरेज होने की सम्‍भावना भी बढ़ जाती है.

  1. फेफड़ों पर पड़ता है असर

प्रीमैच्‍योर बच्चों को फेफड़ों और सांस से जुड़ी समस्याएँ जैसे अस्थमा, सांस लेने में परेशानी और फेफड़ों के असामान्य आकार से संबन्धित क्रॉनिक डिसीज ब्रोन्कोपल्मोनरी डिस्प्लेजिया भी हो सकता है. हालांकि फेफड़ों का आकार तो समय के साथ सही हो जाता है लेकिन अस्थमा जैसे लक्षण जीवनभर के लिए रह सकते हैं.

  1. मानसिक बीमारी की संभावना

बच्चे का जन्म निर्धारित समय से पहले होने पर यह बुढ़ापे में उन्हें कई तरह की मानसिक बीमारी भी दे सकता है. कई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि प्रीमैच्योर बच्चों को बाइपोलर डिसऔडर, डिप्रैशन, सीजोफ्रेनिया और साइकोसिस जैसी बीमारी की संभावना का खतरा अधिक रहता है.

  1. आंखों के रोग

रेटिनोपैथी ऑफ प्रीमैच्योरिटी एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है जिसकी वजह से रेटिना की नसें पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाती हैं और आगे चलकर बच्चों को देखने में परेशानी महसूस होती है. प्रीमैच्योर बच्चों में सामान्य बच्चों की तुलना में आंखों से जुड़ी परेशानी अधिक होती है.

  1. आंतों की समस्या

प्रीमैच्योर बच्चों के जन्‍म के शुरुआती दिनों में अक्‍सर देखा गया है कि वह दूध भी नहीं पचा पाते हैं और उल्टियां कर देते हैं. यहाँ तक कि कई बार इनमें आंत ब्लॉक होने की वजह से भोजन पचाने और पोषक तत्व प्राप्त करने तक में परेशानी हो सकती है.

  1. हाइपोथिमिया

दरअसल प्रीमैच्‍योर बेबी के शरीर में सामान्‍य बच्चों की तरह वसा का जमाव नहीं होता जिसकी वजह से उनका शरीर गर्मी को रोक नहीं पाता और इनके शरीर का तापमान बहुत जल्‍दी गिर जाता है. ऐसे में इन्‍हें हाइपोथिमिया की समस्या हो सकती है जिसमें भोजन से मिली पूरी एनर्जी शरीर में गर्मी उत्पन्न करने में ही खप जाती है. इसका बच्‍चे के शारीरिक विकास पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है.

प्रीमैच्योर शिशु की मांओं द्वारा भरोसेमंद उत्पाद

नाज़ुक प्रीमैच्योर शिशु को गर्माहट, कोमल देखभाल और मज़बूत इम्यूनिटी देने में सहायक उत्पाद आपकी इस यात्रा को आसान बनाएंगे.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

417 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.