
सारांश




गर्भावस्था में कई तरह के हार्मोनल परिवर्तनों के कारण महिलाओं के व्यवहार और मूड में बहुत बदलाव आ जाता है. अक्सर पति इस बदलाव को समझ नहीं पाते और पत्नी के मूड स्विंग्स को समझना उनके लिए बड़ा मुश्किल हो जाता है. हालांकि पुरुष हर संभव कोशिश करते हैं कि उनकी गर्भवती पत्नी खुश रहे, लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं कमी रह ही जाती है. इस लेख में बताएँगे कुछ ऐसे टिप्स जिससे पुरुष अपनी गर्भवती पत्नी को उन नौ महीनों में सुरक्षित और बेहतर अहसास करवा सकें.
पत्नी को इस बात का अहसास दिलायें कि आप इन नौ महीनों के दौरान होने वाले हर अहसास को बाँटने के लिए उत्सुक हैं. अपनी पत्नी से प्यार के साथ प्रेग्नेंसी में महसूस होने वाली भावनाओं और बदलते मूड के बारे में पूछें. इससे आपको उन्हें समझने में मदद मिलेगी.
प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाले परिवर्तनों को समझने का सर्वोत्तम तरीका है कि आप गर्भावस्था पर आधारित किताबें पढ़ें. इनमें आपको गर्भधारण से लेकर प्रसव तक महिलाओं के व्यवहार और शरीर में आने वाले बदलावों की जानकारी होगी और आप उनकी मुश्किलों को बेहतर तरीके से जान पाएंगें.
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के मन में कई चीज़ें खाने की तीव्र इच्छा होती है. ज़रूरी नहीं कि वो नौ महीने के दौरान एक ही चीज़ खाना पसंद करें. ये कुछ ऐसा भी हो सकता है जो उन्हें पहले बिलकुल पसंद ना आता हो. बिना झुंझलाये हुए उन्हें उनकी जरूरत और पसंद की चीजें लाकर दें.
प्रेग्नेंसी के पूरे नौ महीने में उन्हें यह अहसास न होने दें कि आपने उन्हें अकेला छोड़ दिया है. जब कभी भी वो डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जायें तो आप उनके साथ जरूर जायें. इससे आप पत्नी की प्रेग्नेंसी और अपने आने वाले शिशु के साथ बेहतर तरीके से जुड़ पाएंगे.
गर्भावस्था में अधिकतर घर पर रहने से संभव है कि वो बोरियत महसूस कर रही हों. ऐसे में उन्हें अच्छा महसूस करवाने के लिए आप उन्हें किसी रोमांटिक डेट पर बाहर ले जा सकते हैं. सप्ताह में कम से कम एक बार उन्हें बाहर ले जाएं. इससे उनका मूड तरोताजा रहेगा.
प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर के कई हिस्सों में दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है. इस मुश्किल में शरीर की मसाज या फुट मसाज से काफी राहत महसूस होती है. आप चाहें तो धीमे हाथों से फुट मसाज खुद भी उन्हें दे सकते हैं लेकिन बॉडी मसाज डॉक्टर की सलाह के बाद किसी एक्सपर्ट के द्वारा ही करवाएँ.
प्रेग्नेंसी में दर्द और थकान आम है - ये प्रोडक्ट्स आपकी पत्नी को राहत देने में मदद करेंगे.

Ayurvedic Pregnancy Massage Oil - 200 ml
Relieves Pregnancy Pain & Ichiness | Heals Stretch Marks | Firms Up Body Post Pregnancy | Made with Dhanwantram Recipe




Ayurvedic Pain Relief Massage Oil - 200 ml
Relieves Pain | Reduces Swelling | Remedy for Cold & Cough




Stretch Marks Cream - 100 gm
Removes Stretch Marks | Made Safe Australia Certified | Safe During Pregnancy & Breastfeeding




Stretch Marks Oil - 100 ml
Scars & Stretch Mark Lightening | Natural Skin Care Solution for Pregnant Women







This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |