This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

दूध के दांत निकलते समय बच्चों को हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, ऐसे करें बचाव

Teething
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Dec 17, 2025
 दूध के दांत निकलते समय बच्चों को हो सकती हैं ये 6 परेशानियां, ऐसे करें बचाव
Likes3K Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • बच्चों के दूध के दांत 6 से 8 महीने में निकलने लगते हैं, जिससे मसूड़ों में सूजन, लालिमा और दर्द होता है और बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं।
  • दांत निकलने के दौरान बुखार, भूख कम लगना और डायरिया जैसी समस्याएं आम हैं, इसलिए चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न दें।
  • बच्चों को साफ जगह पर रखें, कड़ा फल जैसे गाजर दें ताकि वे मसूड़ों से काट न पाएं, और पैरों की मालिश करके उन्हें शांत करें।
  • क्या आपका बच्चा दांत निकलने की तकलीफ से परेशान है? जानें हमारे Baby Toothbrush - Blue - Pack of 2 के बारे में जो नन्हे दांतों की कोमल देखभाल के लिए बनाया गया है।
Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml
Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml
Rating4.4
Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon
Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon
Rating4.3
100% Safe Baby Lotion for Kids - 200 ml
100% Safe Baby Lotion for Kids - 200 ml
Rating4.9

बच्चों में दूध के दांत निकलना जहां माता-पिता के लिए खुशी के पल होते हैं वहीं ऐसे समय में बच्चों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर बच्‍चों के दूध के दांत 6 से 8 महीनों में निकलने लगते हैं। दांत निकलने के दौरान बच्चों को काफी दर्द होता है जिसके कारण वो दिनभर रोते रहते हैं और चिड़चिड़े हो जाते हैं। ऐसे समय में बच्चों को विशेष देखभाल की जरूरत पड़ती है ताकि उन्हें दर्द में राहत दिलाई जा सके और इंफेक्शन से बचाया जा सके। इस दौरान दर्द के अलावा भी बच्चों को कई परेशानियां होती हैं जिनके बारे में आपको पहले से पता होना चाहिए।

मसूड़ों में आ जाती है सूजन

दांत निकलने की प्रक्रिया आमतौर पर 6 से 8 महीने में शुरू हो जाती है। पहले-पहल निकले दांतों को ही हम दूध के दांत कहते हैं। दांत निकलने के दौरान बच्चों के मसूड़ों में सूजन आ जाती है और कई बार तो मसूड़े लाल हो जाते हैं। इसी कारण बच्चों को दर्द होता है और वे रोते हैं।

बुखार आ सकता है

दांत निकलने की प्रक्रिया के दौरान बच्चों में बुखार एक आम समस्या है। अगर बच्चे के दांत निकल रहे हैं और उसे बुखार आ जाता है तो घबराएं नहीं बल्कि चिकित्सक से सलाह लें। आमतौर पर पैरासीटामाल से ये बुखार ठीक हो जाता है लेकिन चिकित्सक की सलाह के बिना कोई भी दवा बच्चों को न दें।

भूख कम लगती है

दांत निकलने के समय बच्चों को भूख कम लगती है इसलिए वे दूध पीते समय रोते रहते हैं और शांत नहीं होते हैं। ऐसे में बच्चों को जबरदस्ती दूध न पिलाएं नहीं तो उन्हें अपच या कब्ज हो सकती है और बच्चे उल्टी कर सकते हैं। अगर बच्चा 6 महीने से ज्यादा का है तो उसे दूध के अलावा भी कुछ तरल पदार्थ या खाने की बहुत मुलायम चीज दे सकते हैं।

डायरिया हो सकता है

दांत निकलने के समय दर्द के कारण बच्चे आसपास की चीजों को उठाकर मुंह में भरने लगते हैं इसलिए इंफेक्शन के कारण कई बार उन्हें डायरिया भी हो जाता है। इससे बचाव के लिए बच्चों को साफ जगह पर रखें और उसके आसपास की चीजों को भी अच्छी तरह साफ कर दें। इसके अलावा जब बच्चा कोई चीज मुंह में भरे तो उसे गाजर या कोई भी कड़ा फल दे सकते हैं जिसे वो मसूड़ों से काट न पाए।

चिड़चिड़े हो जाते हैं बच्चे

दांत निकलने के दौरान बच्चे लगातार दर्द के कारण चिड़चिड़े हो जाते हैं और दिनभर रोते रहते हैं। इसके कारण कई बार बच्चे रात में सोते-सोते उठ जाते हैं जिससे आपकी परेशानी बढ़ जाती है। चिड़चिड़ेपन के कारण बच्चों में आंख मसलना, बालों को खींचना, खरोंच मारना और चीजों को मुंह में भरना आदि कई लक्षण देखे जा सकते हैं।

बच्चों की करें मालिश

बच्चों को शांत करने के लिए उनके पैरों को मालिश करना आसान उपाय है। पैरों में मालिश करने से बच्चों को अच्छा लगता है जिससे उन्हें दर्द का एहसास कम होता है और वे जल्दी ही शांत हो जाते हैं। मालिश से उन्हें नींद भी आने लगती है और वे सो जाते हैं।

नन्हे दांतों के सफर में मांओं की पसंद

दांत निकलते समय बच्चे की तकलीफ कम करने में ये उत्पाद आपकी मदद कर सकते हैं।

Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml

Mylo Herb Enriched Baby Massage Oil - 200 ml

Dermatologically Tested | Made Safe Certified | Nourishes Skin | Strengthens Immunity | Ayurvedic Preparation

11625 Moms bought
₹399₹49920% Off
Rating
4.4
(379)
Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon

Teether for Kids PO2 - Ring + Hot Air Balloon

5794 Moms bought
₹259₹31819% Off
Rating
4.3
(117)
100% Safe Baby Lotion for Kids - 200 ml

100% Safe Baby Lotion for Kids - 200 ml

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturisation | Soothes Dryness

32571 Moms bought
₹199₹24920% Off
Rating
4.9
(766)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.