This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

डायपर का इस्तेमाल दे सकता है आपके बच्चे को यूटीआई की समस्या- जानिए कारण और उपचार  

Baby Care
Written by - Mittali Khuranaअंतिम अपडेट: May 19, 2026
डायपर का इस्तेमाल दे सकता है आपके बच्चे को यूटीआई की समस्या- जानिए कारण और उपचार  
Likes801 Likes|
Read time3 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • लंबे समय तक डायपर पहनाने से बच्चों को यूटीआई, रैशेज, फंगल इंफेक्शन और स्किन में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि उनकी त्वचा बेहद सेंसिटिव होती है.
  • डिस्पोजेबल डायपर की प्लास्टिक लेयर हवा को त्वचा तक नहीं पहुंचने देती, जिससे बंद त्वचा को नुकसान होता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं.
  • उपचार के लिए एंटी-रैशेज क्रीम और कॉर्न स्टार्च युक्त एंटी-फंगल पाउडर लगाएं, डायपर समय पर बदलें और बीच-बीच में त्वचा को हवा लगने दें.
  • डायपर रैश से बचाव के लिए क्या इस्तेमाल करें? Explore our Adjustable & Reusable Cloth Diaper - Red & Blue - Pack of 2.

आजकल का ट्रेंड यह है कि पेरेंट्स अपनी सुविधा के लिए बच्चों को घर में या बाहर ले जाते समय डायपर पहना के रखते हैं, ताकि उन्हें बार-बार नैपी चेंज न करनी पड़े. इस कारण से बच्चे कई-कई घंटों तक डायपर में रहते हैं और उसी में पेशाब और पॉटी करते रहते हैं.

चार पाँच घंटे तक भी बच्चे का डायपर न बदलने पर उनकी त्वचा पर रैशेज से लेकर बच्चों को होने वाली यूटीआइ की प्रॉब्लम तक हो सकती है. साथ ही डायपर बदलते समय स्किन पर मल-मूत्र के अंश रह जाने के कारण बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो फंगल इंफेक्शन की समस्या पैदा कर सकते हैं. क्योंकि बच्चों की स्किन सेंसिटिव होती है इसलिए उन्हें डाइपर के इस्तेमाल के साथ इन सब समस्याओं का खतरा हमेशा बना रहता है.

क्यों होती हैं डायपर का इस्तेमाल करने पर ये समस्याएँ?

डिस्पोजेबल डायपर को केमिकल से बने छोटे-छोटे ग्रैन्यूल से बनाया जाता है और इसकी आउटर लेयर रिफाइंड प्लास्टिक जैसे मटीरियल की बनी होती है. ग्रैन्यूल द्वारा एब्जार्ब किए गए यूरिन को यह परत बाहर नहीं निकलने देती. इस लेयर के कारण स्किन तक हवा नहीं पहुंच पाती और इसके अंदर बंद त्वचा को नुकसान पहुंचता है.

डायपर से होनी वाली समस्याएं

कई पेरेंट्स बच्चों को चार से पांच घंटे से भी ज्यादा अवधि के लिए लगातार डायपर पहनाते हैं जिसके कारण बच्चा अनकंफर्टेबल महसूस करता है. इसके कारण निम्नलिखित परेशानियां हो सकती हैं.

  • बच्चों में होने वाली यूटीआइ
  • जांघ पर रैशेज
  • टांगों में दर्द
  • गंदे डायपर से होने वाले इंफेक्शन
  • चिड़चिड़ापन
  • यूरिन पास करते समय दर्द या जलन और
  • स्किन में सूजन

इस तरह करें उपचार

  • डायपर के कारण होने वाले यूटीआइ को दूर करने के लिए एंटी-रैशेज क्रीम और कार्न स्टार्च युक्त एंटी-फंगल टैल्कम पाउडर का इस्तेमाल करें.
  • इस पाउडर को डायपर पहनाने से पहले स्किन पर लगा दें. इससे त्वचा ड्राइ और सॉफ्ट रहती है.
  • डिस्पोज़ेबल डायपर की जगह कपड़े से बने डायपर भी एक अच्छा विकल्प हैं.
  • डिस्पोज़ेबल डायपर को लंबे समय तक न पहनाएं और बीच बीच में हटा दें ताकि त्वचा को हवा लग सके.
  • डायपर बदलते वक़्त त्वचा को अच्छे से साफ करें.
  • यूटीआई की समस्या के बढ्ने पर आप डॉक्टर की सलाह से बच्चों को एंटीबॉयोटिक मेडिसिन भी दे सकती हैं.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.