This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

गर्भावस्था के दौरान अगर महिलाओं में सेक्स करने में कोई रूचि न हो तो?

Sex Life
Written by - Sanju Rathiअंतिम अपडेट: May 4, 2026
गर्भावस्था के दौरान अगर महिलाओं में सेक्स करने में कोई रूचि न हो तो?
Likes2.9K Likes|
Read time7 min
Dr. Vani Puri
Medically Reviewed By
Dr. Vani Puri, MBBS, DGO, DNBverified

Obstetrician- Gynecologist, Infertility Specialist · 18 years experience

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के दौरान सामान्य प्रेग्नेंसी में पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाना सुरक्षित है और इससे गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है.
  • हार्मोनल और शारीरिक बदलावों की वजह से पहली तिमाही में कुछ महिलाओं की कामेच्छा बढ़ जाती है तो कुछ में कम हो जाती है, जो पूरी तरह सामान्य है.
  • मिसकैरिज का इतिहास, मल्टिपल प्रेग्नेंसी या ब्लीडिंग जैसी स्थितियों में डॉक्टर संभोग से बचने की सलाह देते हैं; फोरप्ले और ओरल सेक्स सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं.
  • क्या आप अपने पार्टनर से इस विषय पर खुलकर बात कर पा रही हैं? जबरन सेक्स करना हानिकारक हो सकता है, इसलिए अपनी और शिशु की सेहत को प्राथमिकता दें और संवाद बनाए रखें.

जब एक महिला गर्भधारण कर लेती है तो उसके मन में कई सारे सवाल उठते हैं जैसे ये खाना चाहिए या नही, पार्टनर के साथ रिलेशन बनाने चाहिए या नहीं, क्या सेक्स करने से गर्भ में पल रहे शिशु को कोई नुकसान तो नही होगा. इसके अलावा, इस दौरान गर्भवती महिलाओं में प्रसव का डर भी सताता रहता है. हालांकि, गर्भवती होने के दौरान या प्रसव के बाद महिला के शरीर में सेक्स जीवन से जुड़े हुए कई बड़े - छोटे बदलाव होते हैं. वैसे ये बदलाव पूरी तरह से सामान्य होते हैं और समय के साथ चले भी जाते हैं.

क्या गर्भावस्था के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है?

गर्भावस्था के दौरान यौन संबंध बनाना बिल्कुल नुकसानदेह नही होता है और नॉर्मल प्रेग्नेंसी से प्रसव होने तक आप अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बना सकते हैं. इस दौरान नियमित रूप से सेक्स करने से आपके भ्रूण को कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि ज्यादातर गर्भपात इसलिए होते हैं क्योंकि भ्रूण सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाता. लेकिन इस दौरान कुछ गर्भवती महिलाओं की स्थिति बेहद नाज़ुक होती है जिस वजह से डॉक्टर उन्हें इन परिस्थितियों में संभोग न करने की सलाह देते हैं. जैसे यदि आपका मिसकैरिज हो चुका हो, आपको मल्टिपल प्रेग्नेंसी हो या सेक्स के समय ब्लीडिंग होने, आदि का ख़तरा शामिल हो.

गर्भावस्था के दौरान कामेच्छा

गर्भधारण करने के कुछ हफ़्तों बाद यानि पहली तिमाही के भीतर कुछ गर्भवती महिलाओं में यौन क्रिया (सेक्स) की चाहत बढ़ जाती है और कुछ में कम हो जाती है. गर्भवती महिला में यौन इच्छा का कम और ज़्यादा होना शरीर में हो रहे मानसिक और शारीरिक बदलावों पर निर्भर करता है. इस वजह से पुरुषों में भी सेक्स डिजायर्स प्रभावित होती हैं. इन दिनों महिलाओं में कमज़ोरी रहती है जिस वजह से भी उनकी यौन इच्छा कम हो जाती है, इस वजह से भी कई पुरुषों को पत्नी की प्रेग्नेंसी के दौरान रिजेक्शन जैसी फीलिंग होती है. वहीं, इस दौरान हार्मोन्स के बदलाव की वजह से भी कभी-कभी महिलाएं ओवरसेंसेटिव हो जाती हैं जिस वजह से उन्हें यह महसूस होता है कि शायद शरीर में हो रहे बदलावों की वजह से उनके पार्टनर को अब उनमें कोई दिलचस्पी नही रही. हालांकि ऐसा नही है बल्कि कई परूषों के अनुसार वो इस वक्त अपने पार्टनर की तरफ ज्यादा आर्किषत होते हैं. गर्भावस्था का समय न सिर्फ एक मां के लिए बल्कि होने वाले बच्चे के पिता के लिए भी महत्वपूर्ण होता है. पति-पत्नी दोनों ही अपने होने वाले बच्चे के लिए खूब सपने, इच्छाएं और उम्मीदें रखते हैं जिसके लिए वह हर संभव देखभाल करते हैं. ऐसे में इस दौरान सिर्फ आप ही नही बल्कि आपका पार्टनर भी इस बात को लेकर सजग रहता है कि इस दौरान कहीं सेक्स करने से आपको या आपके गर्भ में पल रहे शिशु को कोई चोट न पहुंचें. वहीं, इस बात को व्यकितगत तौर पर न लेते हुए अपने पार्टनर से खुलकर इस विषय पर बात करें.

गर्भावस्था के दौरान संभोग पहले जैसा अच्छा होगा या नहीं?

गर्भावस्था के वक्त कुछ महिलाओं के लिए संभोग पहले से बेहतर होता है, जबकि कुछ महिलाओं के लिए यह उतना बेहतर नहीं होता. वैसे, कई बार गर्भावस्था के दौरान ओर्गाज़्म अधिक सुखद हो सकता है. क्योंकि, ऐसे में जननांगों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और गर्भवती महिला में कुछ हार्मोन की अधिक उत्पादन होता है. विशेषतौर पर ऑक्सीटोसिन हार्मोन का, जो ओर्गाज़्म को तीव्र बनाने में सहायक होता है. वहीं, बढ़े हुए रक्त प्रवाह के कारण आपके श्रोणि क्षेत्र और जननांगों में उत्तेजना बढ़ जाती है. परन्तु इसी वजह से कुछ महिलाएं सहवास के बाद बेचैनी महसूस करती हैं.

सहवास के दौरान कैसा महसूस होता है?

गर्भावस्था के दौरान सेक्स के वक्त नए प्रयोग से बचना चाहिए. इस दौरान पति को ख़ास ख़्याल रखना चाहिए और ध्यान रहे महिला पर बहुत ज्यादा दबाव न पड़े. आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान सेक्स करते समय कुछ अवस्थाओं का भी ख़ास ध्यान रखना चाहिए. हालांकि, कई बार इंटरकोर्स से बेहतर ओरल सेक्स होता है. ओरल सेक्स से गर्भावस्था‍ में कोई हानि नहीं पहुंचती. इस दौरान आप इस बात का अहसास करेंगी कि फोरप्ले, हस्तमैथुन या मुख मैथुन के जरिए भी आप इन पलों का आनंद ले पा रही हैं, जो आपके और आपके शिशु के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

वैसे गर्भावस्था के दौरान यदि आपको अपने पार्टनर पर पूरी तरह से भरोसा है तो आप सेक्स करते वक्त कंडोम का इस्तेमाल न करें लेकिन अगर आपको अपने पार्टनर की साफ सफाई को लेकर ज़रा सी भी आशंका है तो कंडोम का इस्तोमाल करना न भूलें क्योंकि इस दौरान सर्विक्स म्यूकल प्लग से बंद हो जाता है जिससे गर्भाशय में स्पर्म घुस नहीं पाते हैं. जिसके चलते वैजाइना के अलावा शरीर के दूसरे अंगों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है.

गर्भावस्था के दौरान अगर महिलाओं में सेक्स करने में कोई रूचि हो तो?

महिला जब गर्भवती होती है तो उसके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं जिससे वह बहुत मूडी हो जाती है. पहली बार गर्भवती हुई महिलाएं तो शुरू के सप्ताहों में सेक्स में कोई रूचि नहीं रखती लेकिन धीरे-धीरे समय बीतते ही उनमें पहले जैसे ही सेक्स की प्रबल इच्छा होने लगती है. ऐसे में इस विषय पर खुलकर अपने पार्टनर के साथ बात करें. क्योंकि, कई बार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सेक्स करने में कोई रूचि नहीं होती. ऐसे में जबरन या अनमने ढंग से सेक्स करना हानिकारक हो सकता है. लेकिन इस वक्त आपकी और गर्भ में पल रहे आपके शिशु की सेहत अधिक मायने रखती है.

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.