This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Vaginal Itching During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में वेजाइना में इचिंग हो तो क्या करें?

Women Specific Issues
Written by - Parul Sachdevअंतिम अपडेट: Apr 30, 2026
Vaginal Itching During Pregnancy in Hindi | प्रेग्नेंसी में वेजाइना में इचिंग हो तो क्या करें?
Likes97 Likes|
Read time6 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव, यीस्ट इंफेक्शन, ड्रायनेस और एलर्जी के कारण योनि में खुजली होना एक आम डिसकंफर्ट है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए.
  • टाइट कपड़े, अधिक नमी, हाइड्रेशन की कमी और इंटीमेट हाइजीन प्रोडक्ट्स का ग़लत इस्तेमाल भी वेजाइनल इचिंग की समस्या को बढ़ा सकता है.
  • वेजाइना की हाइजीन का ध्यान रखें, कॉटन अंडरवियर पहनें, हाइड्रेट रहें, हेल्दी डाइट फॉलो करें और तनाव से दूर रहकर इस समस्या से राहत पा सकती हैं.
  • वेजाइनल इचिंग से राहत के लिए क्या इस्तेमाल करें? Explore our Reusable & Washable Breast Pads - Baby Pink - 1 Pair.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला को कई तरह के डिसकंफर्ट का सामना करना पड़ता है. योनि (वेजाइना) में खुजली होना इसी डिसकंफर्ट में से एक है. हालाँकि, प्रेग्नेंसी के दौरान योनि में खुजली होना बहुत ही आम बात है. यह हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कारण योनि के तरल पदार्थ के पीएच स्तर में बदलाव के कारण होता है. इससे रूखापन, खुजली और कभी-कभी यीस्ट संक्रमण हो सकता है. गर्भावस्था के दौरान ली गई कुछ दवाएं भी इसका कारण बन सकती हैं. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आपको डिटेल में बताते हैं कि आख़िर प्रेग्नेंसी के दौरान योनि में खुजली क्यों होती है और आप इससे राहत पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं!

प्रेग्नेंसी के दौरान योनि में खुजली होने के कारण (Vaginal itching during pregnancy causes in Hindi)

गर्भावस्था के दौरान योनि क्षेत्र में खुजली कई कारणों से हो सकती है; जैसे कि-

1. हार्मोनल बदलाव (Hormonal changes)

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएँ कई तरह के हार्मोनल बदलावों से गुज़रती हैं. इन हार्मोनल बदलाव का असर वेजाइना की त्वचा पर पड़ सकता है, जिसके कारण महिलाओं को वेजाइना में इचिंग महसूस होने लगती है.

2. यीस्ट इंफेक्शन (Yeast Infections)

प्रेग्नेंसी के दौरान यीस्ट इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है. कई बार यीस्ट इंफेक्शन के कारण भी योनि में खुजली हो सकती है. इसके अलावा, कभी-कभी योनि की त्वचा पर बैक्टीरिया डेवलप होने लगते हैं, जो कुछ समय बाद इचिंग का कारण बनते हैं.

3. वेजाइना का ड्राय होना (Dryness)

प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाएँ योनि में ड्रायनेस महसूस करती हैं. इस ड्रायनेस के कारण भी उन्हें वेजाइना में इचिंग महसूस हो सकती है.

4. एलर्जी (Allergies)

योनि की त्वचा पर किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर इचिंग महसूस हो सकती है. वेजाइना को साफ़ करने के लिए कई महिलाएँ साबुन और इंटीमेट हाइजीन प्रोडक्ट्स आदि का इस्तेमाल करती हैं. इसके कारण भी योनि में खुजली महसूस हो सकती है.

5. अधिक नमी (Excessive moisture)

वेजाइना एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ पर सबसे अधिक पसीना आता है. यह अधिक नमी इचिंग का कारण बनती है.

6. हाइड्रेशन की कमी (Lack of hydration)

शरीर में पानी की कमी भी योनि की त्वचा को प्रभावित कर सकती है और इसके कारण खुजली महसूस हो सकती है.

7. टाइट कपडे़ (Tight clothing)

बहुत टाइट कपड़े पहने से भी योनि की त्वचा पर दबाव आता है, जिससे खुजली हो सकती है.

8. सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन (Sexually transmitted infections)

प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन भी वेजाइनल इचिंग का कारण बन सकते हैं. इसलिए प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित तरीक़े से ही संबंध बनाएँ.

प्रेग्नेंसी के दौरान वेजाइना की खुजली से बचने की टिप्स (Tips to prevent vaginal itching during pregnancy in Hindi)

प्रेग्नेंसी के दौरान वेजाइनल इचिंग से राहत पाने के लिए आप इन बातों पर ग़ौर करें.

1. वेजाइना की हाइजीन का ध्यान रखें (Take care of vaginal hygiene)

वेजाइना को साफ़ रखने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. योनि पर सीधे साबुन न लगाएँ. इसके अलावा, इंटीमेट हाइजीन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें.

2. कॉटन अंडरवियर पहने (Wear cotton underwear)

कंफर्टेबल, सॉफ्ट और कॉटन फैब्रिक की अंडरवियर पहनें. साथ ही, टाइट कपड़े पहनने से बचें.

3. हाइड्रेट रहें और हेल्दी डाइट फॉलो करें (Stay hydrated and follow healthy diet)

शरीर में पानी की कमी न होने दें. साथ ही,अपनी डाइट में फ्रेश फ्रूट्स और हरी सब्ज़ियों को शामिल करें.

4. तनाव से दूर रहें (Stay away from stress)

आपको जानकर हैरानी हो सकती है. लेकिन अधिक स्ट्रेस लेने से भी वेजाइना में इचिंग महसूस हो सकती है. इसलिए तनाव न लें.

5. डॉक्टर से परामर्श करें (Consult your doctor)

अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपको वेजाइना में अधिक इचिंग महसूस हो रही है, तो इसे बिल्कुल भी नज़रअंदाज न करें. अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें. हो सकता है कि डॉक्टर आपको कोई टेस्ट करवाने के लिए कहें, ताकि बाद में कोई और परेशानी न हो.

प्रो टिप (Pro Tip)

प्रेग्नेंसी के दौरान वेजाइना में इचिंग महसूस होना नॉर्मल है. लेकिन अगर आपको बार-बार इचिंग महसूस होती है, तो इसे बिल्कुल भी हल्के में न लें. डॉक्टर से बात करें और अपना ट्रीटमेंट शुरू करें, ताकि आपको या आपके बेबी को कोई नुक़सान न हो!

रेफरेंस

1. Kennedy CM, Turcea AM, Bradley CS. (2009). Prevalence of vulvar and vaginal symptoms during pregnancy and the puerperium.

2. Soong D, Einarson A. (2009). Vaginal yeast infections during pregnancy.

3. Khaskheli M, Baloch S, Baloch AS, Shah SGS. (2021). Vaginal discharge during pregnancy and associated adverse maternal and perinatal outcomes.

Tags

Vaginal Itching During Pregnancy: Symptoms and treatment in English, Vaginal Itching During Pregnancy: Symptoms and treatment in Tamil, Vaginal Itching During Pregnancy: Symptoms and treatment in Telugu, Vaginal Itching During Pregnancy: Symptoms and treatment in Bengali

प्रेग्नेंसी में हर माँ की कंफर्ट पार्टनर

प्रेग्नेंसी के दौरान वेजाइनल हाइजीन और कंफर्ट बनाए रखने के लिए जेंटल और सुरक्षित प्रोडक्ट्स आपकी डेली केयर रूटीन को आसान बनाते हैं.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.