This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Can I get pregnant during periods in Hindi | क्या पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है?

Periods
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Mar 11, 2024
Can I get pregnant during periods in Hindi | क्या पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है?
Likes710 Likes|
Read time6 min

इस बात को लेकर हमेशा से कंफ्यूजन रहा है कि क्या पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है? ज़्यादातर महिलाओं का यही सोचना है कि ऐसा नहीं हो सकता. हमें हमेशा से मासिक धर्म के बारे में यही बताया जाता है कि पीरियड्स के दौरान प्रेग्नेंट नहीं हो सकते हैं. हालांकि, सच्चाई इससे थोड़ी अलग है. पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंट होने की संभावना कम होती है, लेकिन ऐसा नामुमकिन नहीं है. पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है यह पूरी तरह संभव है.

मासिक धर्म कैसे काम करता है?

इसे अच्छी तरह से समझने के लिए सबसे पहले ये जानना ज़रूरी है कि मासिक धर्म (मेन्स्ट्रल साइकिल) कैसे काम करता है और गर्भधारण कैसे होता है. ज़्यादातर महिलाओं में मासिक धर्म 21-34 दिन के बीच होता है, 28 दिन इनमें सबसे कॉमन है.

हर महीने मासिक धर्म के 14वें दिन महिलाओं के शरीर से अंडाणु रिलीज़ होते हैं. इसे ओव्यूलेशन कहा जाता है. अंडाणु रिलीज़ होने के ठीक पहले अंडाणु फर्टिलाइज़्ड होने और गर्भधारण होने पर महिलाओं का हॉर्मोन प्रोडेक्शन यूटरस की परत को मोटा करने के लिए बढ़ जाता है.

ओव्यूलेशन के वक्त रिलीज़ हुआ अंडाणु सिर्फ 24 घंटे तक ज़िंदा रहता है. अगर इस दौरान ये स्पर्म से फर्टिलाइज़ नहीं होता तो ये सरवाइव नहीं करता. आपकी बॉडी में प्रोजेस्टरोन हॉर्मोन बढ़ता है और बॉडी को अंडे प्रोड्यूस ना करने का संकेत देता है. इससे सर्विकल म्यूकस भी सूख जाता है और अब स्पर्म आपके यूटरस तक नहीं पहुंच पाते. 12-16 दिन बाद आपका शरीर यूटरस की परत को निकाल देता है, इसी को पीरियड्स कहा जाता है.

आप कब गर्भधारण कर सकती हैं?

गर्भधारण करने के लिए ओव्यूलेशन के वक़्त रिलीज़ हुए अंडाणु का सेक्स के दौरान स्पर्म से फर्टिलाइज़ होना ज़रूरी है. स्पर्म सर्विकल म्यूकस में 5 दिनों तक ज़िंदा रह सकता है. इसका मतलब ये हुआ कि ओव्यूलेशन के 5 दिन पहले से लेकर ओव्यूलेशन के बाद के 5 दिन तक अंडाणु फर्टिलाइज़ हो सकता है, जिससे गर्भधारण होता है. अगर अंडाणु फर्टिलाइज़ नहीं होता है तो गर्भधारण नहीं होता है और महिला को 12-16 दिन बाद पीरियड्स आ जाते हैं.

क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से गर्भधारण हो सकता है?

अब सवाल ये है कि क्या पीरियड के दौरान भी स्पर्म से अंडाणु फर्टिलाइज़ हो सकता है? कुछ विशेष स्थितियों में ऐसा होने की संभावना है-

अगर आपका मासिक धर्म सामान्य से छोटा हो तो पीरियड में प्रेगनेंसी हो सकती है

मान लीजिए कि आपका मासिक धर्म 24 दिनों का है और 7 दिन के लिए आपके पीरियड्स आएं. तब ये संभावना है कि पीरियड के आखिरी दिन आपने सेक्स किया और ओव्यूलेशन 3-4 दिन बाद आया. स्पर्म 5 दिनों तक सरवाइव कर सकता है, इस स्थिति में आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना है.

अगर आपके पीरियड्स सामान्य से ज़्यादा चलें

अगर आपके पीरियड्स 8-10 दिन या उससे ज़्यादा चले, तो ऐसा हो सकता है कि आपने पीरियड्स के दौरान ही या उसके कुछ ही दिनों में ओव्यूलेट करना शुरू कर दिया हो. इस स्थिति में भी स्पर्म के 5 दिनों तक सरवाइव करने के चलते अगर आपने पीरियड्स के आखिर में सेक्स किया है तो प्रेग्नेंट होने की संभावना है.

रुक-रुक के होने वाली ब्लीडिंग

कई बार पीरियड्स के बीच में लगातार ब्लीडिंग की बजाय बंद होकर वापस ब्लीडिंग शुरू हो जाती है, इसे ‘ब्रेकथ्रू ब्लीडिंग’ कहते हैं. ऐसा ख़ासकर ओव्यूलेशन के वक़्त

होता है. महिलाएँ कई बार इसे पीरियड समझ लेती हैं और सोचती हैं कि उन्होंने पीरियड्स के दौरान सेक्स किया. जबकि ये ब्लीडिंग पीरियड्स नहीं होती है और महिलाएँ असल में ओव्यूलेशन के दौरान सेक्स कर सकती हैं. ऐसी स्थिति में प्रेग्नेंसी एक अलग संभावना बन जाती है.उन्हें लगता पीरियड्स में प्रेगनेंसी हो सकती है जबकि ये ओव्यूलेशन चल रहा होता है.

अगर आपका मासिक धर्म अनियमित हो

कुछ महिलाओं को मासिक धर्म अनियमित होता है. इसका मतलब ये हुआ कि आपका मासिक धर्म एक महीने में 22 दिन चल सकता है और अगली बार 34 दिन तक भी जा सकता है. इस स्थिति में ओव्यूलेशन के बारे में बताना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ये साइकिल हर महीने बदलता रहता है. ऐसे में जब ओव्यूलेशन की डेट शिफ्ट होती रहती है तो ये संभावना रहती है कि ओव्यूलेशन ठीक पीरियड के बाद हो. इसके चलते अगर आपने पीरियड्स के दौरान सेक्स किया है तो पीरियड्स में प्रेगनेंसी हो सकती है.

यह सिर्फ़ यह दिखाता है कि गर्भनिरोध के रूप में आपके मासिक धर्म के वक्त पर निर्भर रहना हमेशा काम नहीं कर सकता है. पीरियड्स के दौरान, पहले और बाद में जैसे विशेष वक़्त में सेक्स करने पर पीरियड्स में प्रेगनेंसी हो सकती है , ये नामुमकिन नहीं है. अगर आप प्रेगनेंसी से बचना चाहती हैं तो गर्भ-निरोध के अन्य विकल्प देखें.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.