This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Sebaceous Cyst in Hindi | सिबेसियस सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण

Hormones
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Aug 18, 2023
Sebaceous Cyst in Hindi | सिबेसियस सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण
Likes12 Likes|
Read time6 min

परिचय

सिस्ट थैलीनुमा बंद रचनाएं होती हैं जिनमें तरल, वायु, मवाद या कोई अन्य सामग्री भर सकती है। यह शरीर के किसी भी टिश्यू में पाया जा सकता है और ये अधिकांश कैंसर रहित होते हैं। प्रकार और स्थान के आधार पर, डॉक्टर उस सिस्ट को हटाने के लिए आवश्यक सर्जरी का निर्णय लेते हैं। इसमें एक कैटेगरी है सिबेसियस सिस्ट।

यह बहुत खतरनाक नहीं होता है। सिबेसियस सिस्ट मुख्य रूप से त्वचा, गर्दन या धड़ में पाई जाती है। यह बहुत गंभीर नहीं है, लेकिन जैसे-जैसे यह बढ़ता है यह परेशानी देने लगता है। इसकी बहुत कम संभावना होती है कि यह एक कैंसरयुक्त सिस्ट हो। इसका रंग पीला या सफेद होता है।

आमतौर पर, यह सेल्फ-डायग्नोसेबल (स्व-निदान योग्य) है। लैब परीक्षण या इमेजिंग की हमेशा ज़रूरत नहीं होती है। या तो आप अपने सिस्ट का इलाज करवा सकते हैं, या कभी-कभी यह स्वयं भी ठीक या हट जाता है। लेकिन इसे कभी भी बिना उपचार के न छोड़ें। अन्यथा, यह संभव है कि यह जीवन भर ठीक न हो पाए। कई प्रकार के सिस्ट होते हैं, शायद सैकड़ों। यह आपके हाथ की हथेली या आपके पैरों के तलवों पर कभी नहीं मिलेगा।

सिबेसियस सिस्ट के कारण

सिबेसियस सिस्ट आपके शरीर में मौजूद सिबेसियस ग्लैंड (वसामय ग्रंथि) से बनता है। सिबेसियस ग्लैंड तेल के रूप में निकलता है जो हमारी त्वचा और बालों पर एक कोटिंग बनाता है जो कि सिस्ट के रूप में विकसित होता है। सिस्ट तब बनना शुरू होता है जब तेल निकलने वाला रास्ता डैमेज या ब्लॉक हो गया हो। यह उस जगह पर कोई आघात के कारण हो सकता है।

आघात जैसे खरोंच, मुँहासे, सर्जिकल घाव या त्वचा रोग आदि हो सकता है। सिस्ट धीरे से विकसित होता है। उस जगह पर आघात लगने के एक या दो महीने बाद यह बन सकता है।

सिबेसियस सिस्ट के अन्य कारण

i) किसी भी सर्जरी के दौरान सैल्स (कोशिकाओं) को नुकसान

ii) खराब या विकृत नलिकाएं

iii) जैनेटिक्स (आनुवंशिक) कारण जैसे बेसल सेल नर्व सिंड्रोम या गार्डनर सिंड्रोम।

सिबेसियस सिस्ट के लक्षण

अगर यह कैंसर है, तो इसके निम्नलिखित लक्षण होंगे-

i) सिस्ट का डायमीटर 5 सेमी से अधिक होता है

ii) एक बार ऑपरेशन के बाद फिर से बनना

iii) यदि कोई संक्रमण पाया गया हो।

सिबेसियस सिस्ट का उपचार

आपका डॉक्टर मवाद को निकालकर या सर्जरी के द्वारा इसे हटाकर इसका इलाज कर सकता है। इसका सबसे अच्छा इलाज सर्जरी है क्योंकि अन्य उपचार से सिस्ट दोबारा बन सकता है।

आपके सिस्ट को हटाने के लिए डॉक्टर निम्न विधियों में से एक का उपयोग करते हैं-

1) कन्वेंशनल वाइड एक्सिशन (चौड़ा चीरा) - यह सर्जरी द्वारा आपके सिस्ट को पूरी तरह से हटा देता है, लेकिन यह एक लंबा निशान छोड़ता है। पर सिस्ट दोबारा होने की कोई संभावना नहीं है।

2) मिनिमल एक्सिशन (छोटा चीरा) - इस विधि में बहुत कम निशान पड़ते हैं लेकिन फिर से सिस्ट होने का खतरा हो सकता है।

3) पंच बायोप्सी एक्सिशन - इसमें लेजर की मदद से एक छोटा सा छेद किया जाता है, जिससे सिस्ट से सामग्री को बाहर निकाला जाता है।

आपके उपचार के बाद, डॉक्टर आपको संक्रमण को रोकने के लिए एंटीबायोटिक ऑइंटमेंट देते हैं। आपको इसका उपयोग तब तक करना होता है जब तक आपकी उपचार प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। आप अपने डॉक्टर से एक स्कार क्रीम भी मांग सकते हैं ताकि अगर कोई सर्जिकल निशान रह जाए तो उसे हल्का किया जा सके।

सिबेसियस सिस्ट की जांच के लिए किए जाने वाले सामान्य टैस्ट

1) सीटी स्कैन - यह आपके डॉक्टर को आपके सिस्ट की विशेषताओं की जांच करने और इसका इलाज करने का सबसे अच्छा तरीका खोजने में मदद करते हैं।

2) अल्ट्रासाउंड - इससे सिस्ट की सामग्री की पहचान करने में मदद मिलती है।

3) पंच बायोप्सी - इसमें कैंसर के किसी भी लक्षण की जांच के लिए प्रयोगशाला में सिस्ट से थोड़े से टिश्यू लिए जाते हैं।

सिबेसियस सिस्ट से बचने के लिए सबसे जरुरी यह है कि आप ऐसे किसी भी आघात से बचें जिससे इसके होने की संभावना न हो। हिट या खरोंच लगने से बचें। यदि आपको मुंहासे नजर आते हैं, तो डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) से इसका इलाज कराएं। सिबेसियस सिस्ट को रोकने के लिए कोई दवा नहीं है। आप सर्जरी द्वारा इसे दोबारा होने से रोक सकते हैं।

निष्कर्ष / सिबेसियस सिस्ट के लिए आउटलुक

सिबेसियस सिस्ट कैंसरयुक्त या खतरनाक नहीं होते हैं लेकिन अगर इसका इलाज न किया जाए तो यह बहुत बढ़कर, दर्दनाक और परेशानी देने वाले हो सकते हैं। यदि आप इसे सर्जरी द्वारा हटवाते हैं तो सिस्ट के दोबारा होने की केवल 1% संभावना होती है। बहुत ही कम मामलों में, सिस्ट हटने वाली जगह संक्रमित हो सकती है। यदि त्वचा पर आपको लाली या दर्द के कोई लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसलिए सर्जरी के बाद एंटीबायोटिक मलहम लगाना जरूरी है। उपचार ना होने पर यह परेशानी दे सकता है।

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.