This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

IVF Pregnancy Symptoms in Hindi | IVF के बाद इस तरह दिखते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण!

In Vitro Fertilization (IVF)
Written by - Sanju Rathiअंतिम अपडेट: May 19, 2026
IVF Pregnancy Symptoms in Hindi | IVF के बाद इस तरह दिखते हैं प्रेग्नेंसी के लक्षण!
Likes418 Likes|
Read time6 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • आईवीएफ के बाद प्रेग्नेंसी के लक्षणों में पीरियड्स का मिस होना, हल्की स्पॉटिंग, सिरदर्द और पेट में ऐंठन शामिल हैं, जो हार्मोनल बदलाव की वजह से होते हैं.
  • जी मिचलाना, उल्टी, ब्रेस्ट में बदलाव, निप्पल का सेंसिटिव होना, थकान, बार-बार यूरिन पास करना और अधिक लार बनना भी आईवीएफ प्रेग्नेंसी के सामान्य संकेत हैं.
  • आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन भी देखा जा सकता है. सटीक रिज़ल्ट के लिए ट्रीटमेंट के 12-15 दिन बाद ही प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए.
  • आईवीएफ के बाद प्रेग्नेंसी की पुष्टि कैसे करें? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4

आईवीएफ उन महिलाओं के लिए एक वरदान है, जो नेचुरल तरीक़े से गर्भधारण नहीं कर पाती हैं. आईवीएफ करवाने के बाद कपल्स के मन में यह सवाल रहता है कि आईवीएफ सफल हुआ है या नहीं. ऐसे में वे जल्द से जल्द प्रेग्नेंसी के लक्षण देखना चाहते हैं. अगर आप भी आईवीएफ प्रेग्नेंसी के लक्षण (IVF pregnancy symptoms) जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको आईवीएफ के लक्षणों के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे.

आईवीएफ प्रेग्नेंसी के लक्षण (Symptoms of pregnancy after IVF in Hindi)

आमतौर पर आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने के बाद कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं, जो प्रेग्नेंसी की ओर इशारा करते हैं!

1. पीरियड्स का मिस होना (Missed Period)

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आईवीएफ (IVF) के बाद हर गर्भवती महिला के पीरियड्स मिस नहीं होते हैं. आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद इंप्‍लांट के लगभग 2 हफ़्ते बाद भी महिलाओं को अक्‍सर ब्‍ल‍ीडिंग या स्‍पॉटिंग होती है.

2. सिरदर्द (Headaches)

हार्मोंस में उतार-चढ़ाव होने की वजह से सिरदर्द होना बहुत ही कॉमन है. आमतौर पर आईवीएफ ट्रीटमेंट सफल होने के 2 हफ़्ते बाद महिलाओं को सिरदर्द की समस्या होने लगती है.

3. पेट में ऐंठन महसूस होना (Abdominal Cramping)

आईवीएफ ट्रीटमेंट के सफल होने के बाद महिलाओं को पेट में ऐंठन भी महसूस होती है. इसके कारण स्पोटिंग या ब्लीडिंग हो भी सकती है. हालाँकि कुछ महिलाओं को आईवीएफ प्रोसेस के कारण भी ऐंठन की शिकायत हो सकती है. दरअसल, ट्रीटमेंट के दौरान एक महिला को प्रोजेस्टेरोन मेडिसीन का सेवन करना पड़ता है, जो ऐंठन का कारण बन सकती हैं.

इसे भी पढ़ें : IVF से जुड़ी आम बातें : जानें क्या है सच और क्या है मिथ!

4. जी मिचलाना (Nausea)

अगर आईवीएफ ट्रीटमेंट सफल होता है, तो महिलाओं को जी मिचलाने (मतली) की शिकायत भी होती है. हालाँकि, यह समस्या कम या ज़्यादा हो सकती है. कुछ मामलों में जी मिचलाने के साथ उल्टी की समस्या भी होती है.

5. ब्रेस्ट में बदलाव (Breast Changes)

कुछ महिलाओं अपने ब्रेस्ट में बदलाव नज़र आ सकता है और छूने पर दर्द भी महसूस हो सकता है. कुछ मामलों में निप्‍पल के आसपास का हिस्‍सा यानी एरोला का रंग गहरा हो जाता है और निप्‍पल पहले से ज़्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं.

6. थकान (Fatigue)

प्रेग्नेंसी के दौरान आपका शरीर दोगुनी मेहनत करता है, जिसके कारण थकान होना बहुत ही आम है. अगर आईवीएफ ट्रीटमेंट लेने के कुछ दिनों के बाद महिला पार्टनर को बार-बार थकान महसूस होती है, तो प्रेग्नेंसी की ओर एक इशारा होता है.

7. प्यास लगना और बार-बार यूरिन पास करना (Thirst and Frequent Urination)

गर्भधारण करने के बाद शरीर का मेटाबोलिक रेट बढ़ जाता है. इसके साथ ही किडनी अपशिष्‍ट पदार्थों को अधिक मात्रा में शरीर से बाहर निकालने लगती है, जिसके कारण ज़्यादा प्‍यास लगने लगती है और बार- बार वॉशरूम जाने की ज़रूरत महसूस होती है.

8. अधिक लार बनना (Excess Saliva)

मतली और हार्मोन्स में बदलाव होने के कारण महिलाओं को अधिक लार बनने की शिकायत होती है. अगर आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद महिला को अधिक लार बनने लगता है, तो इसका मतलब कि वह गर्भधारण कर चुकी है.

9. मूड में बदलाव या चिड़चिड़ापन (Mood Changes or Irritability)

आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद आपके मूड में भी बदलाव देखा जा सकता है. ट्रीटमेंट सफल होने के बाद एक महिला अधिक सेंसिटिव हो जाती है. आप एक ही पल में हँस सकती हैं और अगले ही पल में आपको रोना आ सकता है. अगर आपको इस तरह के संकेत दिखाई देते हैं, तो समझ जाएँ कि आईवीएफ ट्रीटमेंट सफल हो चुका है.

आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद कब करें प्रेग्नेंसी टेस्ट? (When to take pregnancy test after IVF in Hindi)

आईवीएफ प्रेग्नेंसी के लक्षण जानने के बाद चलिए अब जानते हैं कि आईवीएफ ट्रीटमेंट के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जाता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहिए, वरना आपको ग़लत रिज़ल्ट मिल सकता है. सटीक रिज़ल्ट जानने के लिए आईवीएफ ट्रीटमेंट के 12 से 15 दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए.

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि आईवीएफ के बाद किस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं और प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का सही समय क्या होता है!

प्रो टिप (Pro Tip)

आईवीएफ के बाद प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें. साथ ही, आईवीएफ ट्रीटमेंट के बाद कम से कम 2 हफ़्ते इंतज़ार करें.

रेफरेंस
1. Petrie KF, Carter RM, Sadighi A, Choong AM, Davies AH, Wong AL. (2015) An IVF pregnancy, a neck lump and shortness of breath.

2. Choe J, Shanks AL. (2023). In Vitro Fertilization.

3. Globevnik Velikonja V, Lozej T, Leban G, Verdenik I, Vrtačnik Bokal E. (2015). The Quality of Life in Pregnant Women Conceiving Through in Vitro Fertilization. Zdr Varst.

आईवीएफ मॉम्स की भरोसेमंद पहली पुष्टि

आईवीएफ के बाद इंतज़ार के उन ख़ास पलों में सटीक और भरोसेमंद रिज़ल्ट पाने में आपकी मदद के लिए.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

419 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2671 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.