This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Is Coconut Oil Good for Babies in Hindi | क्या नारियल का तेल बच्चे की नाज़ुक त्वचा के लिए सुरक्षित होता है?

Pregnancy
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Feb 11, 2026
Is Coconut Oil Good for Babies in Hindi | क्या नारियल का तेल बच्चे की नाज़ुक त्वचा के लिए सुरक्षित होता है?
Likes25 Likes|
Read time6 min

बच्चे की त्वचा बहुत ही नाज़ुक होती है. यही कारण है कि पेरेंट्स अपने बच्चे की त्वचा पर कुछ भी लगाने से पहले दो बार सोचते हैं. आसानी से घर में मिल जाने वाले नारियल तेल को लेकर अक्सर पेरेंट्स के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वह इसे अपने बेबी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप भी उन्हीं पेरेंट्स में से एक हैं, तो यह आर्टिकल सिर्फ़ आपके लिए है. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको बताएँगे कि नारियल तेल (Coconut oil) बेबी की त्वचा के लिए कितना सुरक्षित है और आप इसे किस तरह से अपने बेबी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

नारियल तेल बेबी के लिए कितना सुरक्षित? (Is coconut oil safe for babies in Hindi)

नारियल का तेल (Coconut oil) एंटी-ऑक्‍सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है. इसलिए यह बच्चे को त्वचा से संबंधित समस्याओं से बचाता है. आप बेफ़िक्र होकर इसे अपने बेबी की त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं; बशर्ते यह एक्सट्रा वर्जिन और पूरी तरह से शुद्ध हो.

यह भी पढ़े : बच्चे की मसाज के दौरान इन बातों का ध्यान रखें

बच्चे के लिए कैसे करें नारियल तेल का उपयोग (How to use coconut oil for the babies in Hindi)

नारियल तेल को आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं; जैसे-

1. बेबी की मसाज के लिए (Useful for Baby massage)

बेबी के लिए मसाज बहुत ज़रूरी होती है. ऐसे में आप अपने बच्चे की मसाज के लिए नारियल तेल को चुन सकते हैं. एंटी-बैक्टीरियल गुण होने के कारण यह बच्चे की त्वचा पर आसानी से अब्ज़ॉर्ब हो जाता है.

2. डायपर रैश के लिए (Effective on Diaper rash)

डायपर की वजह से बच्चों को रैशेज की समस्या होना बहुत आम है. ऐसे में अगर आप बच्चे को नहलाने के बाद और हर बार डायपर बदलने के बाद प्रभावित हिस्से पर नारियल तेल लगाते हैं, तो उसे बहुत राहत मिलेगी. नारियल तेल न सिर्फ़ डायपर रैशेज से राहत देता है; बल्कि यह रैशेज को दोबारा होने से भी काफ़ी हद तक रोकता है.

3. त्वचा को करे मॉइस्चराइज़ (Moisturize the skin)

नारियल तेल बच्चे की त्वचा को नेचुरल तरीक़े से मॉइस्चराइज़ करता है. बच्चे की रूखी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए यह तेल बहुत ही इफेक्टिव होता है. इसलिए आप नारियल तेल को अपने बच्चे की त्वचा के लिए एक मॉइस्चराइज़र की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल काफ़ी मॉइस्चराइजिंग और सौम्य प्रकृति का होता है.

4. क्रैडल कैप को दूर करे (Works on cradle cap)

प्रेग्नेंसी के आख़िरी समय में हार्मोनल बदलाव के कारण बेबी के सिर पर पपड़ी की कई परत जमा हो जाती हैं, जो जन्म के बाद भी बेबी के सिर पर देखी जा सकती है. इसे क्रैडल कैप कहा जाता है और इसे हटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बस अपने बेबी के स्कैल्प पर नारियल तेल लगाना है और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना है. इसके बाद नरम ब्रश की मदद से बेबी के सिर पर कंघी करना है और फिर गुनगुने पानी से बेबी के सिर को धो लेना है. नारियल तेल बच्चे के लिए बालों के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है.

5. मुँहासों पर काम करे (Works on acne)

कभी-कभी बेबी की त्वचा पर लाल रंग के दाने हो जाते हैं, जिनमें सूजन और खुजली भी हो सकती है. कई बार इन्‍हें हाथ लगाने पर इंफेक्‍शन हो सकता है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को राहत देने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड मुँहासे पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया को मारता है.

बेबी के लिए कैसे चुनें नारियल तेल? ((How to choose coconut oil for the babies in Hindi)

जैसा कि आप जानते हैं कि बेबी की त्वचा बहुत ही मुलायम और नाज़ुक होती है. इसलिए आपको अपने बच्चे के लिए ऐसे तेल को चुनना चाहिए, जो केमिकल्स से पूरी तरह से मुक्त हो. आप अपने बेबी के लिए माइलो कोल्ड प्रेस्ड एक्सट्रा वर्जिन कोकोनट ऑइल (Cold Pressed Extra Virgin Coconut Oil for Skin & Hair) को चुन सकते हैं. यह पूरी तरह से केमिकल से मुक्त है और आपके बेबी की त्वचा और बालों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि नारियल तेल आपके बच्चे के लिए कितना फ़ायदेमंद है और अब आप अपने बच्चे के लिए सही तेल भी चुन पाएँगे.

रेफेरेंस

1. Valizadeh S, Hosseini MB, Asghari Jafarabadi M, Ajoodanian N. (2012) Nov The effects of massage with coconut and sunflower oils on oxygen saturation of premature infants with respiratory distress syndrome treated with nasal continuous positive airway pressure. J Caring Sci

2. Konar MC, Islam K, Roy A, Ghosh T. (2020) Effect of Virgin Coconut Oil Application on the Skin of Preterm Newborns: A Randomized Controlled Trial. J Trop Pediatr.

Coconut Oil - 200 ml

Coconut Oil - 200 ml

Reduces Dandruff | Strengthens Hair | Soothes Baby's Rashes

46694 Moms bought
₹289₹34917% Off
Rating
4.8
(742)
Coconut Oil - 200 ml - Pack of 2

Coconut Oil - 200 ml - Pack of 2

Reduces Dandruff | Strengthens Hair | Soothes Baby's Rashes

9299 Moms bought
₹520₹69826% Off
Rating
4.8
(742)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.