This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Gokshura Benefits in Hindi | जानें गोक्षुरा कैसे रखता है सेक्शुअल हेल्थ का ख़्याल!

Ayurveda & Homepathy
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Aug 23, 2023
Gokshura Benefits in Hindi | जानें गोक्षुरा कैसे रखता है सेक्शुअल हेल्थ का ख़्याल!
Read time10 min

आयुर्वेद और पारंपरिक चाइनीज़ मेडिसिन में प्रयोग किया जाने वाला गोक्षुरा एक पौधा है जिसका साइंटिफिक नाम ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस (Tribulus terrestris) है. आगे हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देंगे.

गोक्षुरा क्या होता है? (Gokshura meaning in Hindi)

गोक्षुरा (Gokshura in Hindi) दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों में उगता है और विशेष रूप से रिप्रोडक्टिव सिस्टम और यूरिनरी ट्रेक की हेल्थ पर अपने औषधीय प्रभाव के लिए प्रयोग होता है. इसका उपयोग अक्सर लो सेक्स ड्राइव, इंफर्टिलिटी और यूरिनरी ट्रेक की समस्याओं के समाधान के लिए एक नेचुरल ट्रीटमेंट के रूप में किया जाता है. गोक्षुरा (Gokshura uses in Hindi) में ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो इसे एक दवा के रूप में बेहद प्रभावशाली बना देते हैं.

क्या गोक्षुरा और गोखरू एक ही होते हैं? (Gokshura and Gokhru in Hindi)

जी हाँ, गोक्षुरा और गोखरू एक ही पौधे का नाम है जिसे वैज्ञानिक रूप से ट्रिबुलस टेरेस्ट्रिस (Tribulus terrestris) कहते हैं. अलग-अलग क्षेत्र की भाषाओं और बोलियों के कारण ये इन दो नामों से पुकारा जाता है. गोक्षुरा संस्कृत नाम है जबकि इसे हिंदी में (Gokshura meaning in Hindi) गोखरू कहते हैं.

पुरुषों के लिए गोक्षुरा के फ़ायदे (Gokshura benefits for male in Hindi)

आइये अब बात करते हैं पुरुषों के लिए इसके कई सारे हेल्थ (Gokshura benefits in Hindi) बेनीफिट्स के बारे में.

1. सेक्शुअल ड्राइव को बढ़ाए (Improves sexual drive)

गोक्षुरा, पुरुषों में सेक्स ड्राइव बढ़ाने में बेहद लाभकारी है. यह नाइट्रिक ऑक्साइड के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिसे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इरेक्टाइल फंक्शन बेहतर होता है.

2. टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाए (Boosts testosterone levels)

गोक्षुरा से टेस्टोस्टेरोन का लेवल भी बढ़ता है जिससे मेल सेक्शुअल फंक्शन में सुधार आता है और इंफर्टिलिटी के मामलों में भी लाभ मिलता है.

3. स्पर्म हेल्थ को सपोर्ट करे (Supports sperm health)

गोक्षुरा के बायोएक्टिव कंपाउंड स्पर्म की क्वालिटी और काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे टेस्टोस्टेरोन के हेल्दी लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलती है जो स्प्रेम प्रोडक्शन में मददगार है. साथ ही इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण, स्पर्म सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में भी मदद करते हैं, जिससे उनकी मोबिलिटी में सुधार आता है.

इसे भी पढ़ें : स्पर्म मोटिलिटी का क्या होता है फर्टिलिटी से कनेक्शन?

3. बॉडीबिल्डिंग में मदद करे (Aids in bodybuilding)

गोक्षुरा को फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग से जुड़े व्यक्तियों द्वारा भी उपयोग किया जाता है. इसमें मौजूद कंपाउंड टेस्टोस्टेरोन के प्राकृतिक प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं जो मांसपेशियों की ग्रोथ और ताकत के लिए ज़रूरी हार्मोन है.

4. किडनी स्टोन का इलाज करे (Treats kidney stones)

गोक्षुरा को गुर्दे की पथरी के ट्रीटमेंट में भी सहायक माना जाता है. इसमें पेशाब खुल के लाने वाले (diuretic properties) गुण होते हैं जिससे किडनी स्टोन को बाहर निकालने या यूरीनरी ट्रैक में मिनरल्स और क्रिस्टल फॉरमेशन को रोकने में मदद मिलती है जिससे आगे चलकर पथरी बनने का खतरा नहीं होता.

इसे भी पढ़ें : पुरुषों में भी होती फर्टिलिटी की समस्या! जानें लक्षण

महिलाओं के लिए गोक्षुरा के फ़ायदे (Gokshura benefits for female in Hindi)

अब जानते हैं गोक्षुरा से महिलाओं को किस तरह के (Gokhru ke fayde) फ़ायदे होते हैं.

1. सेक्स के प्रति रुचि बढ़ाए (Improves libido)

आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि गोक्षुरा के यौगिक कंपाउंड, हार्मोन लेवल और सेक्शुअल फंक्शन पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालते हैं जिससे यह महिलाओं में लिबिडो को बढ़ाता है. इससे हार्मोनल संतुलन बेहतर होता है और महिलाओं में यौन इच्छा और उत्तेजना में सुधार आता है.

2. पीसीओएस के लक्षणों को कम करे (Reduces PCOS symptoms)

गोक्षुरा के यौगिक कंपाउंड महिलाओं में पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) के कारण होने वाले हार्मोनल असंतुलन को ठीक करके इसके कई सारे सिंपटम्स को कंट्रोल करते हैं; जैसे कि- इंसुलिन रेसिस्टेंस, एण्ड्रोजन का बढ़ा हुआ लेवल, अनियमित पीरियड्स और अब्नॉर्मल हेयर ग्रोथ, आदि.

इसे भी पढ़ें : एक कप चाय दे सकती है आपको PCOS से राहत!

3. स्किन हेल्थ का रखे ख़्याल (Enhances skin health)

गोक्षुरा महिलाओं में स्किन केयर के लिए भी लाभदायक है. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण, स्किन सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं जिसे स्किन टेक्सचर में सुधार आता है. इसके अलावा हार्मोनल असंतुलन को ठीक करके ये उससे जुड़ी अन्य स्किन प्रॉब्लम; जैसे - मुँहासे आदि को भी कम कर देता है.

4. यूटीआई का इलाज करे (Treats UTIs)

गोक्षुरा यूरिनरी ट्रेक इन्फेक्शन (UTI) में भी बेहद राहत देता है. इसकी मूत्रवर्धक (diuretic) और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ पेशाब को खुल कर बाहर लाने में मदद करती हैं जिसे हानिकारक बैक्टीरिया बाहर निकलते हैं और यूटीआई के दर्द और जलन से राहत मिलती है.

इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था के वक्त यूरिन टेस्ट करवाने से किन बीमारियों का पता लगाया जा सकता है?

5. पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दे (Relieves digestive problems)

गोक्षुरा में पाचक गुण होते हैं जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम (gastrointestinal discomfort) जैसे पेट फूलना, और असुविधा को शांत करने में मदगार होते हैं.

इसे भी पढ़ें : आख़िर अश्वगंधा कैसे करता है गर्भधारण में मदद?

गोक्षुरा का इस्तेमाल कैसे करें? (Gokshura uses in Hindi)

आप कई तरह से गोक्षुरा का सेवन कर सकते हैं; जैसे कि कैप्सूल, पाउडर, क्वाथ या लिक्विड के रूप में, लेकिन इसे हमेशा किसी अनुभवी डॉक्टर की सलाह से ही लें. यहाँ हम इसके सेवन से जुडी कुछ सामान्य बातें आपको बताएँगे.

1. मात्रा (Quantity)

गोक्षुरा की सही मात्रा पेशेंट की उम्र, रोग, हेल्थ कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. अडल्ट्स को आमतौर पर इसकी 1-2 टेबलेट पानी या दूध के साथ खाने के बाद लेने की सलाह दी जाती है जबकि इसके क्वाथ या पाउडर को 4-6 चाय के चम्मच की मात्रा में दूध या पानी के साथ मिलाकर लिया जाता है.

2. समय (Time)

गोक्षुरा को सामान्यतः भोजन के साथ ही लिया जाता है, लेकिन रोग या ज़रूरत के अनुसार ये दवा का समय अलग अलग हो सकता है. उदाहरण के लिए, सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग दिन में किया जाता है.

गोक्षुरा के साइड इफेक्ट्स (Gokshura side effects in Hindi)

सही ख़ुराक में गोक्षुरा का सेवन आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है लेकिन अधिक मात्रा में खा लेने पर कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं; जैसे कि-

  1. कुछ लोगों को पेट दर्द, उल्टी या दस्त जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम हो सकती हैं.

  1. कुछ व्यक्ति गोक्षुरा के प्रति सेंसेटिव या एलर्जिक हो सकते हैं, जिससे खुजली, दाने या सूजन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

  1. अगर महिलाएँ इसका अधिक मात्रा में सेवन करती हैं, तो इससे उनके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं.

  1. कुछ एलोपेथिक दवाओं के साथ मिलकर या कुछ ख़ास मेडिकल कंडीशन में गोक्षुरा रिएक्शन कर सकता है. डाइबिटीज, बीपी, या हार्मोनल इंबैलेंस के लिए दवाएँ लेने वाले व्यक्तियों को गोक्षुरा का उपयोग करने से पहले किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

  1. मूत्रवर्धक होने के कारण गोक्षुरा का उपयोग कभी-कभी किडनी के इलाज़ में किया जाता है लेकिन अत्यधिक उपयोग किडनी फंक्शन को प्रभावित कर सकता है. साथ ही अधिक यूरिन निकलने से बीपी लो होने का खतरा रहता है.

इसे भी पढ़ें : सेहत का खजाना है शिलाजीत! जानें इसके टॉप फ़ायदे

प्रो टिप (Pro Tip)

गोक्षुरा एक सुरक्षित औषधि है लेकिन इसका उपयोग आपको डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए. ख़ासतौर पर प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफ़ीडिंग माँओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. किसी भी साइड इफेक्ट के रिस्क को कम करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताई गयी ख़ुराक और समय से ज़्यादा इसका प्रयोग न करें.

रेफरेंस

1. Sellandi TM, Thakar AB, Baghel MS. (2012). Clinical study of Tribulus terrestris Linn. in Oligozoospermia: A double blind study.

2. Chhatre S, Nesari T, Somani G, Kanchan D, Sathaye S. (2014). Phytopharmacological overview of Tribulus terrestris.

3. Rajashekar V, Rao EU, P S. (2012). Biological activities and medicinal properties of Gokhru (Pedalium murex L.).

Tags
Gokshura Benefits in English

Is this helpful?

thumbs_upYes

thumb_downNo

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Mylo App Banner

Your parenting partner
in your pocket.

Access 24/7 expert tools, trackers, and a
supportive community.
Apple App StoreGoogle Play Store
Apple App StoreGoogle Play Store

Article Posted Under

Kavita Uprety
Kavita Uprety

Related Articles

Questions about this article

  • Asked when 39 weeks pregnant

    Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!

  • 24 weeks pregnant

    Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi

  • Asked when Mother of 2 Months Old Baby

    Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me

  • 28 weeks pregnant

    Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me

  • Asked when Mother of 1 Month Old Baby

    Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h

Recently Published Articles

Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.