
हम सब के बचपन की खट्टी मीठी यादें इस लोरी के साथ जुड़ी हुई हैं. हम में से किसी की माँ तो किसी की दादी या नानी ने ये लोरी हमें ज़रूर गा कर सुनाई होगी. ये तो पता नहीं कि ये छोटे बच्चों की लोरी कितने समय से चली आ रही है लेकिन न तो ये कभी आउटडेटेड हुई और न ही कभी कोई बच्चा इससे बोर हुआ. आज के बच्चे भी इन लोरियों को उतने ही चाव से सुनते हैं.
हमारे यहाँ ऐसे कई सारे छोटे बच्चों की लोरी गीत पुराने समय से ही प्रचलित हैं जिन्हें हम एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी को सिखाते चले जाते हैं. यहाँ तक कि भगवान कृष्ण की बचपन की लीलाओं में भी माँ यशोदा उन्हें लोरी गा कर सुलाती थीं और कृष्ण भी लोरी सुनने के लिए मैया से जिद करते थे.
ऐसी छोटे बच्चों की लोरी सोने वाली कहानियों की तरह सुनाई जाती हैं जिनमें बड़े ही मज़ेदार तरीके से कई सारे केरेक्टर्स को एक कहानी में पिरोया जाता है. बच्चा अपनी कल्पना में खुद को इन कहानियों का हिस्सा ही समझता है और इनमें डूब जाता है. सुनते सुनते उसे कब नींद आ जाती है उसे खुद भी पता नहीं चलता.
न केवल हिन्दी में छोटे बच्चों की लोरी गायी जाती हैं बल्कि भारत की कई सारी भाषाओं में ऐसे लोरी गीत प्रचलित हैं.
लल्ला लल्ला लोरी में भी एक माँ अपने बच्चे को गीत गाते हुए यह कहानी सुनाती है कि एक छोटा सा बच्चा है जिसके पास उसकी अपनी एक छोटी सी कटोरी है जिसमें वह दूध पीता है. उसकी माँ दूध में एक बताशा मिला देती है जिससे दूध और भी मीठा और टेस्टी हो जाता है. बच्चा उस दूध को पी कर खुश होकर ताली बजाता है.
छोटे बच्चों की माँ जब यह लोरी गाते हुए अपने नन्हें मुन्नों को सुनाती हैं तो बच्चों को लगता है यह गाना उन्हीं के बारे में है और वह भी कहानी वाले बच्चे की तरह अंत में ताली बजा बजा के खुश होते हैं.
इन्हीं कल्पनाओं और भोलेपन का नाम ही तो बचपन है और बचपन की ये मीठी यादें हमेशा हमारे जेहन में ताज़ा रहती हैं. क्या आप अपने नन्हें मुन्ने को लोरी गा के सुनाते हैं. अगर नहीं तो आप को ऐसा करना चाहिये क्योंकि इससे बच्चे का न केवल आपके साथ बौंडिंग बढ़ेगी बल्कि उसकी इमेज़िनेशन पावर को भी डेव्लप होने में मदद मिलेगी.
Yes
No















Mittali is a content writer by profession. She is a dynamic writer with 04+ years of experience in content writing for E-commerce, Parenting App & Websites, SEO.




Iska dhun kya h
Jbxcjgxxkcxcvknccvnhcdfhjdssxghjhfdfvjbcccvvbbvccxzzsfhjkmvvcxx
Very nice
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.


This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |