This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Postpartum Diet Plan in Hindi | प्रेग्नेंसी के बाद वज़न घटाने में काम आएगी इस तरह की डाइट

Diet & Nutrition
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Dec 23, 2025
Postpartum Diet Plan in Hindi | प्रेग्नेंसी के बाद वज़न घटाने में काम आएगी इस तरह की डाइट
Read time7 min

गर्भावस्था" एक महिला के जीवन का बहुत ही खूबसूरत दौर होता है. प्रेग्नेंसी की खबरों से लेकर बच्चे को जन्म देने तक, सब कुछ दर्द भरा होता है. लेकिन हर महिला, चाहे वह गर्भवती हो, नई माँ हो, या गर्भधारण की कोशिश कर रही हो, वह प्रसव के बाद (पोस्टपार्टम) अपने बढ़े हुए वजन को लेकर बहुत चिंतित होती है. प्रसव के बाद वजन बढ़ना स्वाभाविक है और इसमें शर्म की कोई बात नहीं है.

यह आर्टिकल प्रसव के बाद वजन घटाने से संबंधित है, यहां हम प्रसव के बाद वजन कम करने का सामान्यतः समय, स्वाभाविक रूप से वजन कम करने के कुछ प्रभावी तरीके और डायट में किन चीज़ों को शामिल किया जाना चाहिए या नहीं किया जाना चाहिए आदि के बारे में बता रहे हैं.

गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ना

ज्यादातर महिलाओं को आश्चर्य होता है कि गर्भावस्था के दौरान उनका वजन क्यों बढ़ रहा है. एचसीजी हार्मोन जिसे अक्सर प्रेग्नेंसी हार्मोन कहा जाता है, यह गर्भवती महिला के पाचन और चयापचय को नियंत्रित करता है.यह हार्मोन माँ की भूख को बढ़ाता है, इसलिए और वह दो लोगों के बराबर खाना खाती है. यही कारण है कि वजन बढ़ने लगता है. लेकिन अब महिलाओं को चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि वे आसान तरीके और पोस्टपार्टम डायट प्लान को अपनाकर अपना बढ़ा हुआ वजन कम कर सकती हैं.

डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए 5 प्रभावी तरीके

  • हाइड्रेटेड रहें: हाइड्रेटेड रहने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए अधिक पानी पीने की आवश्यकता होती है. माताओं को अपने यूरिन पर ध्यान रखना चाहिए. अगर यूरिन साफ न हो तो पानी की मात्रा बढ़ा दें और अगर साफ है, तो चिंता की कोई बात नहीं.

  • अच्छी नींद लें: नवजात बच्चे को पूरा दिन मां के ध्यान की जरूरत होती है. ऐसे में मां का अच्छी नींद ले पाना मुश्किल हो जाता है.लेकिन नींद न लेने के कारण कॉर्टिसॉल हार्मोन निकलता है, जो अधिक भूख लगने का कारण होता है. जिसके कारण डिलीवरी के बाद वजन नहीं घट पाता.

  • झूठी अपेक्षाएं न रखें: डिलीवरी के बाद वजन धीरे-धीरे कम होता है न कि कुछ महीनों में. डॉक्टरों का मानना है कि गर्भावस्था के बाद वजन कम करने में एक या दो साल तक लग सकते हैं.

  • नियमित व्यायाम करें: डिलीवरी के बाद पोस्टपार्टम डायट प्लान वजन घटाने में कारगर साबित हो सकता है. लेकिन वजन घटाने के लिए केवल पोस्टपार्टम डायट प्लान लेना ही काफ़ी नहीं है. कुछ आसान लेकिन कामगार एक्सर्साइज़ को इसमें शामिल करने से भी आपको अपना वजन कम करने में मदद मिलती है, आपको अच्छी नींद आती है और सारे दिन का तनाव भी दूर होता है.

  • स्तनपान कराना: प्रसव के बाद ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माँ को अपना वजन धीरे-धीरे कम करना चाहिए क्योंकि बहुत तेज़ी से वजन कम करने से ब्रेस्टमिल्क को दूषित करने वाले टॉक्सिनस निकलते हैं, जो ब्रेस्टफीड कर रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोशिश करें कि आपका वजन एक सप्ताह में केवल एक पाउंड ही कम हो, मतलब एक महीने में चार पाउंड.

पोस्टपार्टम वेट लाॅस डायट

वजन घटाने के लिए पोस्टपार्टम वेट लाॅस डायट प्लान का मतलब क्रैश डाइट (पर्याप्त मात्रा में भोजन न करना) नहीं है. आमतौर पर महिलाओं को रोजमर्रा सामान्यतः 1500-2200 कैलोरी की आवश्यकता होती है.लेकिन ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन कम से कम 1800 कैलोरी की आवश्यकता होती है.इसके अलावा, कैलोरी की मात्रा उनकी दैनिक कार्यों और शरीर के अनुसार अलग-अलग होती है.पोस्टपार्टम वेट लाॅस डायट प्लान में शामिल की जानी वाली चीज़ों की सूची नीचे दी गई है जो आपके चयापचय को बढ़ाती हैं और कैलोरी की मात्रा को आवश्यकतानुसार सीमित करती हैं।

क्या शामिल करें:

  • प्रोटीन: वजन घटाने के लिए पोस्टपार्टम वेट लाॅस डायट में प्रोटीनयुक्त चीज़ों जैसे मछली, नट्स, फलियां, पतला मांस, अंडे और प्रोटीन युक्त अन्य चीज़ें शामिल करें.

  • फल और सब्ज़ियां: फल और सब्ज़ियां हमें प्रचुर मात्रा में विटामिन और खनिज देती हैं. दिन में 2-3 बार कप भरकर फल खाएं. पालक और ब्रोकली जैसी हरी और पत्तेदार सब्ज़ियों का सेवन ब्रेस्टफ़ीड और वजन घटाने में मदद करता है.

  • लो-फैट वाले डेयरी उत्पाद: पोस्टपार्टम वेट लाॅस डायट में डेयरी प्रोडक्ट शामिल करना बहुत ज़रूरी है. लेकिन कैलोरी की खपत को ध्यान में रखते हुए, लो-फैट वाले डेयरी उत्पादों जैसे दही और छाछ अधिक पियें.

  • अनाज: अपनी डायट में अनाज जैसे गेहूं, चावल, जई, कॉर्नमील, जौ और अन्य अनाज शामिल करने से माँ को आवश्यक पोषण मिलेगा और प्रसव के बाद वजन घटाना आसान होगा.

क्या ना शामिल करें:

  • या फ्राइड फूड: नई माँ को तले या चिकनाई वाली चीज़ें नहीं खानी चाहिए क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है.

  • शराब: शराब में कैलोरी होती है और शराब पीने से प्रसव के बाद घटाना मुश्किल हो जाता है. शराब पीने से पेट की चर्बी बढ़ती है और शराब माँ के शरीर और उसके बच्चे के लिए बहुत हानिकारक हो सकती है.

  • प्रोसेसड़ फूड: फास्ट फूड और बाज़ार से पैकेट में आए फूड प्रोसेसड़ फूड कहलाते हैं जिनका सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक है. इनमें अधिक मात्रा में चीनी, वसा, कलोरीस, और नमक होता है.जिसके कारण जल्दी से नहीं घटता है.

  • सॉफ्ट ड्रिंक्स: सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से बचें क्योंकि इसमें बहुत अधिक चीनी होती है और जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है.

सारांश

प्रसव के बाद वजन घटाने के तरीके व डायट प्लान अपनाकर माँ आसानी से वजन घटा सकती है. हालांकि, डिलीवरी के बाद वजन घटाने में समय लगता है लेकिन धीरे-धीरे बदलाव नज़र आता है.गर्भावस्था के बाद वजन कम करने का औसत समय आमतौर पर नौ महीने का होता है.हालांकि, लगातार सही डायट लेने से और व्यायाम करने से वजन जल्दी घटाया भी जा सकता है.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.