This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

How to Choose the Best Stroller for Baby in Hindi | बेबी के लिए बेस्ट स्ट्रोलर कैसे चुनें?

Baby Care
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Dec 25, 2025
How to Choose the Best Stroller for Baby in Hindi | बेबी के लिए बेस्ट स्ट्रोलर कैसे चुनें?
Likes3 Likes|
Read time8 min

बेबी स्ट्रोलर (Baby stroller) उन पेरेंट्स की लाइफ को बहुत आसान बना देता है, जो अपने बच्चों को हर एक आउटिंग में अपने साथ ले जाना चाहते हैं और आउटिंग में फ्रीडम पसंद करते हैं. यही कारण है कि आजकल बेबी स्ट्रोलर कई पेरेंट्स के लिए जरूरी मॉडर्न ट्रेंड बन गया है. बात चाहे कंफर्ट की हो, एंडवेंचर की हो, सुरक्षा की हो या फिर स्टोरेज की हो स्ट्रोलर (Stroller) हर जगह आपकी मदद कर सकता है. सही स्ट्रोलर न केवल बेबी को बैठने या झपकी लेने के लिए एक सुरक्षित स्थान देता है; बल्कि इसमें आप अपने बेबी के ज़रूरी सामान को भी रख सकते हैं. चलिए डिटेल में जानते हैं कि बेबी स्ट्रोलर (Stroller meaning in Hindi) क्या होता है और इसके ख़रीदने के दौरान आपको किन बातों का ख़्याल रखना चाहिए!

बेबी स्ट्रोलर क्या है? (Stroller meaning in Hindi)

स्ट्रोलर पहियों पर चलने वाली डिवाइस है जिसमें बच्चों को सीधा बैठाया जा सकता है और इसे सुरक्षा बेल्ट, क्रॉच स्ट्रैप और सुरक्षा की गारंटी देने वाले हार्नेस के साथ डिज़ाइन किया जाता है. यह उन बेबिज के लिए बहुत उपयोगी होता है जिन्होंने अभी-अभी बैठना शुरू किया है या जिनके सिर का बैलेंस नहीं बन पाता है. बेबी को धूप से सुरक्षा देने के लिए इसमें एडजस्टेबल कैनोपी भी होती है.

बेबी स्ट्रोलर चुनने के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? (Things to consider when buying a baby stroller in Hindi)

बेबी स्ट्रोलर कीमत के हिसाब से कई रेंज में आते हैं. ऐसे में अगर आपके पास स्ट्रोलर के फीचर्स की चेकलिस्ट होगी तो आपको स्ट्रोलर चुनने में आसानी होगी. चलिए आपको डिटेल में बताते हैं कि अपने बेबी के लिए बेस्ट बेबी स्ट्रोलर (Best baby stroller) चुनते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. क्या स्ट्रोलर को इस्तेमाल करना आसान है? (Is the stroller easy to use?)

एक बार जब आपने स्ट्रोलर की लिस्ट बना ली है और किसी एक ऑप्शन बारे में तय कर लिया है, तो क्या उसे खरीद लेना चाहिए? किसी भी प्रोडक्ट का फैंसी होना इसके चलने में आसान होने की गारंटी नहीं देता है. इसकी टेस्ट राइड लें और जाँच-परख कर लें कि इसे संभालना आपके लिए कितना आसान है. स्ट्रोलर को चुनने से पहले इन सवालों पर ग़ौर करें!

  • क्या स्ट्रोलर के स्टीयरिंग स्मूथ है?
  • इमरजेंसी के मामले में क्या आप इसे एक हाथ से संभाल सकते हैं?
  • जब आप मुड़ते हैं तो क्या होता है?

2. आप स्ट्रोलर का इस्तेमाल कहाँ करेंगे? (Where will you use baby carrier?)

स्ट्रोलर चुनते समय सबसे ज़रूरी फैक्टर यह है कि आप उसका इस्तेमाल कहाँ करेंगे. ऐसा करने से आपकी ज़्यादातर परेशानी दूर हो जाएँगी; जैसे- अगर आप इसका शहर की तंग गलियों में इस्तेमाल करते हैं तो बड़े साइज़ का स्ट्रोलर आपके लिए बेहतर होगा. बेहतर होगा कि आप अम्ब्रेला वाला मॉडल पसंद करें. हालाँकि,अम्ब्रेला मॉडल आपको केवल कुछ ही चीज़ों को रखने की जगह देता है, जिसमें डायपर बैग, आपका पर्स और अन्य चीजें शामिल हैं.

3. क्या स्ट्रोलर न्यू बोर्न फ्रेंडली है? (Is the stroller newborn friendly?)

अधिकतर स्ट्रोलर केवल उन बेबिज के लिए होते हैं जो अपने सिर को बैलेंस कर पाते हैं या फिर जिन्होंने अभी-अभी बैठना शुरू किया है. वहीं, कुछ मॉडल बहुत अच्छे रीक्लाइन या बैसिनेट के साथ आते हैं, जो न्यूबॉर्न बेबी के लिए बहुत सूटेबल होते है. इसलिए जब आप एक नया बेबी स्ट्रोलर खरीदने जाएँ, तो उसी स्ट्रोलर को चुनें जो आपके बेबी को सूट करता हो.

4. स्ट्रोलर को फोल्ड और अनफोल्ड करना कितना आसान है? (Is the stoller easy to fold and unfold?)

याद रखें कि जब आप स्ट्रोलर को फोल्ड और अनफोल्ड करना चाहेंगे तो आपको एक हाथ में बेबी को पकड़ना होगा और दूसरे हाथ से स्ट्रोलर को बंद या खोलना होगा. इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप जो भी स्ट्रोलर चुनते हैं उसे फोल्ड और अनफोल्ड करना आसान हो.

5. बेबी स्ट्रोलर का वजन कितना है? (Stroller's weight)

आपको बेबी स्ट्रोलर का वज़न चेक करना चाहिए. इससे आपको पता चलेगा कि आप इतना वज़न रोड पर संभाल सकते हैं या नहीं. बता दें कि लाइटवेट शब्द का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग होता है. जबकि कुछ वैराइटीज 12 पाउंड को लाइटवेट कहती हैं, तो दूसरी 25 पाउंड तक को लाइटवेट कहते हैं.

6. लाइफस्टाइल (Lifestyle)

क्या आप स्ट्रोलर को डेली इस्तेमाल करने वाले हैं? या आपको इसकी ज़रूरत कभी-कभी पड़ेगी? इसके अलावा, क्या आप अपने स्ट्रोलर को कार के माध्यम से ले जा सकते हैं? लाइफस्टाइल से जुड़े ये सवाल आपको यह तय करने में मदद करेंगे कि आपको ज़्यादा बेसिक, लाइटवेट मॉडल को चुनना है या फिर भारी मॉडल को.

7. क्या स्ट्रोलर के कवर को धो सकते हैं? (Is stroller cover washable?)

सुनिश्चित करें कि स्ट्रोलर धोने योग्य फैब्रिक से बना हो. कपड़ों की तरह ही स्ट्रोलर भी गंदा हो सकता है. इसलिए ऐसा स्ट्रोलर देखें जिसे धोना या गीले कपड़े से साफ़ कर सकते हो.

8. स्ट्रोलर में स्टोरेज के लिए कितनी जगह है? (How much storage space does the stroller have?)

जब आप अपने बेबी को घुमाने या शॉपिंग के लिए बाहर ले जाते हैं तो आपको बेबी से जुड़ी कुछ चीज़ों की ज़रूरत हो सकती है. ऐसा स्ट्रोलर चुनें, जिसमें आप अपने बेबी के डायपर, वाइप्स और कुछ कपड़ों को आसानी से रख सकते हो.

9. व्हील्स की क्वालिटी (Wheels quality)

चूँकि स्ट्रोलर में पहिए (व्हील्स) बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए चेक कर लें कि वे मज़बूत और टिकाऊ हैं या नहीं.

10. सेफ्टी फीचर्स (Safety features)

यह भी सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा खरीदा गया स्ट्रोलर घूमने में आसान और सभी सेफ्टी ज़रूरतों को पूरा करता है.

11. सन कैनोपी (Sun canopy)

कैनोपी वाले स्ट्रोलर को चुनें. ऐसे स्ट्रोलर बच्चे को धूप से ख़ास सुरक्षा देते हैं.

12. प्राइस (Baby stroller price)

मॉडल के हिसाब से स्ट्रोलर की क़ीमत अलग- अलग होती है. मॉडल के अनुसार स्ट्रोलर में बहुत सारी अतिरिक्त सुविधाएँ और फीचर्स भी होते हैं; जैसे कि एडजेस्ट होने वाला हैंडलबार, रेन शील्ड्स, बड़े अंडरकैरिज और कई सीटें आदि. स्ट्रोलर के लिए अपना एक बजट तय कर लें.

प्रो टिप (Pro Tip)

स्ट्रोलर की सबसे बड़ी ख़ासियत यह होती है कि ये बेबी के साथ-साथ पेरेंट्स के कंफर्ट का भी ख़्याल रखते हैं. एक सही स्ट्रोलर वाकई पेरेंट्स की लाइफ को आसान बना सकता है.

Tags: How to Choose the Best Stroller for Baby in English How To Choose The Safest & Best Stroller For Your Baby in Tamil How To Choose The Safest & Best Stroller For Your Baby in Bengali How To Choose The Safest & Best Stroller For Your Baby in Telugu

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.