This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

What Kind of Fabrics to Look While Buying A Maternity Bra in Hindi| मैटरनिटी ब्रा ख़रीदते हुए किस तरह का फैब्रिक चुनें |

Pregnancy
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: Apr 30, 2026
What Kind of Fabrics to Look While Buying A Maternity Bra in Hindi| मैटरनिटी ब्रा ख़रीदते हुए किस तरह का फैब्रिक चुनें |
Likes18 Likes|
Read time7 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही मैटरनिटी ब्रा चुनना ज़रूरी है क्योंकि यह आरामदायक फिटिंग और ब्रेस्ट को अच्छा सपोर्ट देती है.
  • हमेशा कॉटन, स्पैन्डेक्स, नायलॉन या सिल्क जैसे नैचुरल और ब्रीदेबल फैब्रिक्स से बनी मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा चुनें जो नमी सोखकर स्किन इरिटेशन से बचाती हैं.
  • अंडरवायर्ड ब्रा से बचें क्योंकि ये ब्रेस्ट टिशूज़ पर दबाव डालती हैं; सॉफ्ट कप्स और नर्सिंग क्लैप्स वाली पैडेड या नॉन-पैडेड ब्रा सबसे बेहतर विकल्प हैं.
  • क्या आप एक आरामदायक और भरोसेमंद मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा ढूंढ रही हैं? Explore our Reusable & Washable Breast Pads - Baby Pink - 1 Pair.

एक अच्छी मैटरनिटी ब्रा कैसे चुनें?

अपनी रेगुलर ब्रा की तरह प्रेग्नेंसी के दौरान एक सही मैटरनिटी ब्रा का इस्तेमाल करना भी आपके लिए बहुत जरूरी है. एक अच्छी मैटरनिटी ब्रा आपको आरामदायक फिटिंग और अच्छा सपोर्ट देती है और इसलिए प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के लिए मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा खरीदते समय इन दो चीजों का आपको खास ख्याल रखना चाहिए.

तो आपकी मदद के लिए आइये आपको बताते हैं कि मैटरनिटी ब्रा या मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा खरीदते हुए आपको किस तरह के फैब्रिक्स और स्टाइल्स को चैक करना चाहिए.

  1. नैचुरल और ब्रीदेबल फैब्रिक्स

मैटरनिटी या मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा खरीदते हुए ऐसी ब्रा को चुनें जो कॉटन, स्पैन्डेक्स, नायलॉन और सिल्क जैसे नैचुरल और ब्रीदेबल फैब्रिक्स से बनी हुई हों. ऐसा इसलिए क्योंकि मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा इस्तेमाल के दौरान कितनी अच्छी और आरामदायक हैं ये बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि ब्रा बनाने के लिए किस तरह के फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है.

दिन के दौरान कॉटन या नायलॉन से बनी मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा पहननी चाहिए क्योंकि ये आपकी ब्रेस्ट को बढ़िया सपोर्ट देती हैं जबकि रात के दौरान हल्की मैटरनिटी ब्रा या नर्सिंग ब्रा का इस्तेमाल करें. नैचुरल फैब्रिक्स से बनी हुई ब्रा, सिंथेटिक कपड़े से बनी हुई ब्रा की तुलना में ज़्यादा एब्सोर्बेंट होती हैं क्योंकि सिंथेटिक कपड़ा ब्रेस्ट की त्वचा में इरिटेशन जैसी समस्याएँ पैदा कर सकता है और ब्रीदेबल न होने के कारण ब्रा के अंदर पसीना और नमी जमा होने लगती है. नमी जमा हो जाने पर बैक्टीरिया और फंगस की ग्रोथ बढ्ने लगती है और इससे ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मां को कई तरह की स्किन प्रौब्लंस भी हो सकती हैं. वहीं दूसरी तरफ नैचुरल फैब्रिक्स से बनी मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा में हवा अच्छे से फ्लो होती है जिससे ब्रेस्ट के आसपास मौइश्चर जमा नहीं हो पाता.

  1. अंडरवायर्ड ब्रा का इस्तेमाल न करें

आपकी रेग्युलर ब्रा की तरह ही मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा भी कई स्टाइल में आती हैं जैसे वायर्ड, नॉन-वायर्ड, पैडेड और नॉन-पैडेड. लेकिन आपके लिए ये ज़रूरी है कि आप ऐसी मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा के इस्तेमाल से बचें जिनमें अंडरवायर होता है क्योंकि इससे ब्रेस्ट के निचले हिस्से के टिशूज़ पर प्रेशर पड़ता है. अंडरवायर मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा से न केवल ब्रेस्ट में ब्लड फ्लो रुक सकता है बल्कि दूध बनाने वाली ग्लैंड्स भी प्रभावित हो सकती हैं.

वहीं पैडेड और नॉन-पैडेड मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग दोनों के ही दौरान यूजफुल होती हैं. पैडेड मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा, नॉन-पैडेड से ज़्यादा एब्सोर्बेंट होती हैं और ये ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मां के अचानक दूध लीक होने की स्थिति में बेहद काम आती हैं. हालांकि, आप नॉन-पैडेड मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा पहनते समय ऐसे ब्रेस्ट पैड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं जो ब्रा के कप के अंदर आसानी से फिट हो जाते हैं.

  1. सॉफ्ट कप्स

इस बात का ध्यान रखें कि आप हमेशा ऐसी मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा चुनें जिसमें दोनों कंधों के स्ट्रैप्स पर सॉफ्ट कप और नर्सिंग क्लैप्स लगे हों. मैटरनिटी नर्सिंग ब्रा के कंधे के स्ट्रैप्स पर लगे नर्सिंग क्लैप्स से आप बेबी को आसानी से कहीं भी ब्रेस्टफीडिंग करा सकती हैं.

अगर आप भी एक अच्छी मैटरनिटी ब्रा या नर्सिंग ब्रा खरीदना चाहती हैं जो नॉन-वायर्ड और नॉन-पैडेड हो और साथ ही नैचुरल फैब्रिक्स से बनी हो, तो माइलो की मैटरनिटी / नर्सिंग मोल्डेड स्पेसर कप ब्रा को ज़रूर ट्राइ करें. आइये आपको बताते हैं माइलो की इस माइलो की इस मैटरनिटी स्पेसर ब्रा के सभी फायदे।

  • ये मैटरनिटी स्पेसर ब्रा पूरी तरह से ब्रीदेबल और हल्के, नरम और गुदगुदे थ्रीडी फैब्रिक से बनाई जाती हैं.

  • ये ब्रा के अंदर और ब्रेस्ट के आस पास बनने वाली गर्मी को बाहर निकालकर और नमी को सोखकर त्वचा को अच्छी तरह से वेंटीलेटेड रखती है.

  • मैटरनिटी स्पेसर ब्रा के मोल्डेड कप आपकी ब्रेस्ट को पूरी कवरेज देते हैं और ब्रेस्ट में कोई एक्सट्रा वॉल्यूम जोड़े बिना उनके प्राकृतिक शेप को बनाए रखते हैं.

  • स्पेसर फैब्रिक से बने ड्रॉप डाउन फीडिंग कप से आपके लिए बेबी को ब्रेस्टफीडिंग कराना और साथ ही दूध को पंप करना भी काफी आसान हो जाता है.

  • स्पेसर ब्रा के हर स्ट्रैप पर एडजस्टेबल शोल्डर स्ट्रैप और नर्सिंग क्लैप्स लगाए गए हैं जिससे फीडिंग और पंपिंग में आसानी होती है.

  • माइलो की मैटरनिटी स्पेसर ब्रा में साइड में एक्सट्रा स्टिचेज़ लगाई गयी हैं ताकि प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट का साइज़ बढ्ने पर उन्हें एक्सट्रा सपोर्ट मिल सके.

  • इसके अलावा, माइलो की मैटरनिटी ब्रा नर्सिंग ब्रा दूध के ओवरफ़्लो होने पर उसे अब्सॉर्ब करने में भी मदद करती है और इसे आप दिन या रात कभी भी बेहद आराम के साथ पहन सकते हैं.

  • ये ब्रा कई तरह के कलर्स में अवेलेबल है और इस मैटरनिटी स्पेसर ब्रा के साथ आपको एक ब्रा एक्सटेंडर भी मिलता है जिसकी मदद से ब्रा को ज्यादा समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

तो इतने फायदे जानने के बाद अब किस बात का इंतज़ार है? आप माइलो की मैटरनिटी स्पेसर ब्रा को अपनी गो-टू ब्रा बनाएं और इसे यूज़ करने के बाद आप को खुद लगेगा कि एक अच्छी मैटरनिटी ब्रा या नर्सिंग ब्रा की ज़रूरत पड़ने पर ये ही वो प्रोडक्ट है जिसे आप को बेझिझक खरीदना चाहिये.

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं: प्रेग्नेंसी या ब्रेस्ट फीडिंग के दौरान सही आकार और फिटिंग वाली मैटरनिटी या नर्सिंग ब्रा सलेक्ट करने के लिए 5 कारगर टिप्स  

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.