This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Coffee During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में कॉफ़ी पी सकते हैं? 

Diet & Nutrition
Written by - Parul Sachdevaअंतिम अपडेट: Dec 23, 2025
Coffee During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में कॉफ़ी पी सकते हैं? 
Likes3 Likes|
Read time7 min

प्रेग्नेंसी में दौरान होने वाली माँ को अपनी डाइट को लेकर बहुत सावधानी बरतनी होती है, क्योंकि इस दौरान वह जो कुछ भी खाती-पीती है, उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु पर होता है. यही कारण है कि इस समय महिलाएँ भी अपने खान-पान को लेकर अधिक सतर्क हो जाती हैं. इन्हीं में से एक है- कॉफ़ी. कॉफ़ी को लेकर अक्सर गर्भवती महिलाओं को कंफ्यूज़न होता है कि वह इसे प्रेग्नेंसी में पीना ज़ारी रखे या फिर नहीं. कहीं इसका गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई असर तो नहीं होता है, आदि. चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये डिटेल में जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान कॉफ़ी पीना कितना सुरक्षित है!

कॉफ़ी में कितना कैफ़ीन होता है? (Caffeine in coffee in Hindi)

लोग कॉफ़ी को बड़े शौक़ से पीते हैं. कई लोग ऐसे होते हैं, जो चाय की बजाय कॉफ़ी से अपने दिन की शुरुआत करते हैं और शाम ढलने तक कॉफ़ी पीना पसंद करते हैं. भले ही यह तुरंत एनर्जी देती है और थकान को दूर करती है लेकिन फिर भी यह सवाल उठना लाज़िमी है कि क्या इतनी कॉफ़ी पीना सेहत के लिए सही है? और बात जब प्रेग्नेंसी की हो, तो यह सवाल और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. बहरहाल, प्रेग्नेंसी के दौरान कॉफ़ी पीना सुरक्षित है या नहीं, इस सवाल को जानने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि आख़िर कॉफ़ी में कितना कैफ़ीन होता है.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में चाय पी सकते हैं?

बता दें कि हर कॉफ़ी अलग-अलग से बनती है, इसलिए इसमें इस्तेमाल कैफ़ीन की मात्रा भी अलग-अलग होती है; जैसे- एक कप ब्रीयूड (Brewed) कॉफ़ी में 135 मिलीग्राम कैफ़ीन होता है, वहीं डीकैफिनेटेड इंस्टेंट कॉफ़ी के एक कप में लगभग 5 मिलीग्राम कैफ़ीन होता है. इसके अलावा, इंस्टेंट कॉफ़ी के एक कप में 76-106 मिलीग्राम कैफ़ीन होता है.

क्या प्रेग्नेंसी में कॉफ़ी पीना सुरक्षित है? (Is it safe to drink coffee during pregnancy in Hindi)

कॉफ़ी ऐसी चीज़ है, जिससे अधिकतर लोग अपना दिन शुरू करते हैं और इसे छोड़ भी नहीं पाते. लेकिन गर्भवती होने के बाद, आप कॉफ़ी पर निर्भर नहीं रह सकते. प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक कॉफ़ी पीना माँ और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए नुक़सानदायक हो सकता है. इसके कारण प्रेग्नेंसी में कई तरह के कॉम्प्लिकेशन आ सकते हैं. यही कारण है कि डॉक्टर्स भी गर्भवती महिलाओं को सीमित मात्रा में कॉफ़ी पीने की सलाह देते हैं.

हालाँकि, गर्भवती महिलाओं को पूरी तरह से कॉफ़ी से दूरी बनाने की जरूरत नहीं होती. प्रेग्नेंसी में कॉफ़ी तब तक ठीक है, जब तक सावधानी बरती जाए. कुछ स्टडी की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान एक दिन में 300 मिलीग्राम या उससे कम कैफ़ीन का सेवन सुरक्षित होता है. ऐसे में गर्भवती महिलाएँ दिन में 1 से 2 कप कॉफ़ी पी सकती हैं.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में चॉकलेट खा सकते हैं?

प्रेग्नेंसी में कॉफ़ी पीने के साइड इफेक्ट्स (Side effects of coffee during pregnancy in Hindi)

प्रेग्नेंसी के दौरान सीमित मात्रा में कैफ़ीन करने से कई तरह के कॉम्प्लिकेशन हो सकते हैं; जैसे कि

1. मिसकैरेज (Miscarriage)

प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में अगर कॉफ़ी का अधिक सेवन किया जाता है, तो इससे मिसकैरेज का रिस्क बढ़ सकता है.

2. नींद न आना (Sleeping problem)

प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक कॉफ़ी के सेवन से गर्भवती महिलाओं की रातों की नींद उड़ सकती है.

3. सिरदर्द (Headache)

प्रेग्नेंसी के दौरान अधिक कॉफ़ी पीने से गर्भवती महिलाओं को सिरदर्द की शिकायत हो सकती है. कुछ महिलाओं को सिर चकराने की भी समस्या होती है.

इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में आइसक्रीम खा सकते हैं?

4. डिहाइड्रेशन (Dehydration)

प्रेग्नेंसी में कॉफ़ी का अधिक सेवन डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है. इसके अलावा, गर्भवती महिला को दिल की धड़कनों का तेज या असामान्य होना और एंग्जायटी जैसी समस्याएँ भी हो सकती हैं.

5. लो बर्थ वेट (Low birth weight)

कॉफ़ी का असर सिर्फ़ माँ पर ही नहीं; बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु पर भी होता है. इसके कारण जन्म के समय बेबी का वज़न कम हो सकता है. इतना ही नहीं, इससे बेबी का आकार भी छोटा हो सकता है.

किन खानों और पेय-पदार्थों में कैफीन होता है? (Which foods and beverages contain caffeine in Hindi)

कॉफ़ी अकेला पेय पदार्थ नहीं है जिसमें कैफ़ीन होता है. कई सारे ऐसे फूड्स और पेय-पदार्थ हैं जिनमें कैफ़ीन मौजूद होता है. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खाने में मौजूद सामग्री के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए.

कॉफ़ी से इतर, कैफ़ीन की मात्रा वाले सामान्य तौर पर खाये जाने वाले फूड्स और पेय पदार्थ से गर्भवती महिलाओं को बचना चाहिए.इनमें शामिल हैं-

  • सोडा (Sodas)
  • ग्रीन टी/ ब्लैक टी (Green tea/ Black tea)
  • एनर्जी ड्रिंक (Energy drinks)
  • चॉकलेट (Chocolates)
  • सप्लीमेंट (Supplements)
  • बेक किया हुआ सामान, जिसमें चॉकलेट हो (Baked goods that have chocolate)
  • कॉफ़ी लिकर (Coffee liqueur)
  • पीनट बटर बार (Peanut butter bars)

प्रो टिप (Pro Tip)

प्रेग्नेंसी के दौरान सीमित मात्रा में कॉफ़ी का सेवन करें. इसके अलावा, बहुत ज़्यादा सोडा, एनर्जी ड्रिंक या ग्रीन टी के सेवन से भी बचें, क्योंकि इनमें कैफ़ीन होता है. अगर आपको लग रहा है कि आपने बहुत ज़्यादा कैफ़ीन का सेवन कर लिया है, तो आप ख़ूब सारा पानी पिएँ. इसके अलावा, आप जूस भी पी सकते हैं.

रेफरेंस
1. Hey E. (2007). Coffee and pregnancy.

2. Qian J, Chen Q, Ward SM, Duan E, Zhang Y. (2020). Impacts of Caffeine during Pregnancy.

Tags

Coffee During Pregnancy in English, Coffee During Pregnancy in Tamil, Coffee During Pregnancy in Telugu

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.