
प्रेग्नेंसी का सफ़र एक ऐसा सफ़र होता है, जब एक महिला कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुज़रती है. इस दौरान महिलाओं को खाने की चीज़ों को लेकर कई तरह की क्रेविंग होती है. कभी कुछ चटपटा और मसालेदार तो कभी कुछ खट्टा या मीठा खाने का मन करता है. आइसक्रीम की क्रेविंग भी इसी में से एक है. प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं का आइसक्रीम खाने का मन करता है. ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि प्रेग्नेंसी में आइसक्रीम खाना कितना सुरक्षित है और इसका गर्भ में पल रहे शिशु पर क्या असर होता है.
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ विशेष या अलग चीज़ खाने की क्रेविंग होना बहुत ही नॉर्मल है. इसके पीछे हार्मोनल बदलाव, न्यूट्रिशन की कमी या मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं. जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी से पहले आइसक्रीम पसंद होती है, उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान आइसक्रीम खाने की अधिक इच्छा हो सकती है. हालाँकि, कुछ महिलाएँ ऐसी भी होती हैं, जो प्रेग्नेंसी से पहले आइसक्रीम खाना पसंद नहीं करती थीं, लेकिन प्रेग्नेंसी के बाद अचानक उन्हें आइसक्रीम में इंटरेस्ट आने लगता है.
इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में चॉकलेट खा सकते हैं?
आमतौर पर आइसक्रीम दूध, क्रीम, कोको, वेजिटेबल फैट, शुगर, अंडे, नट, फ्रूट, नूगाट, कुकीज़ और दूसरे एडिटिव से बनी होती है. ऐसे में आइसक्रीम के हर 100 ग्राम सर्विंग में पोषण संबंधी फैक्ट कुछ इस प्रकार होते हैं:
इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में मखाने खा सकते हैं?
प्रेग्नेंसी के दौरान आइसक्रीम खाने से कई फ़ायदे हो सकते हैं; जैसे कि-
आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान आइसक्रीम खाने से आपको तुरंत एनर्जी मिल सकती है. दरअसल, आइसक्रीम में पर्याप्त मात्रा में शुगर होती है, जिसके सेवन से आपको ख़ुद को एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं, तो अगली बार अगर आप ख़ुद को थका हुआ या लो एनर्जी महसूस करें, तो आइसक्रीम ज़रूर ट्राई करें.
आइसक्रीम एक प्रकार की फर्मेंटेड फूड होती है और माना जाता है कि फर्मेंटेड फूड हमारे श्वसन (Respiratory) और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ (Gastrointestinal health) के लिए फ़ायदेमंद होते हैं. अगर रेस्पिरेटरी या गट हेल्थ बेहतर होती है, तो इसका पॉजीटिव असर इम्यूनिटी पर भी होता है.
इसे भी पढ़ें : क्या प्रेग्नेंसी में मूँगफली खा सकते हैं?
आइसक्रीम में दूध और मिल्क सॉलिड होते हैं, जिसका मतलब यह है कि आप जब भी आइसक्रीम खाते हैं, तो आपकी बॉडी को विटामिन डी, विटामिन ए, कैल्शियम और फास्फोरस मिलते हैं. इसके अलावा, अलग-अलग टेस्ट इसमें अतिरिक्त पोषण तत्व जोड़ते हैं. जैसे- डार्क चॉकलेट आइसक्रीम एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड से भरपूर होती है, जो आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है.
प्रेग्नेंसी के दौरान आइसक्रीम खाने से कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं. चलिए आपको सबसे कॉमन साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हैं
एक स्टडी में पाया गया है कि नियमित आइसक्रीम खाने से जेस्टेशनल डायबिटीज होने का खतरा बहुत बड़ जाता है.
आइसक्रीम में शुगर की मात्रा ज़्यादा होती है. इसे ज़्यादा मात्रा में लेने पर पोषक तत्वों की कमी और वज़न बढ़ सकता है.
कुछ लोग आमतौर पर आइसक्रीम में पाए जाने वाले डेयरी या दूसरे इंग्रेडिएंट के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं. ऐसे में उन्हें इससे एलर्जी रिएक्शन हो सकता है.
इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में पॉपकॉर्न खाना कितना सुरक्षित है?
डिलीवरी के बाद अक्सर न्यू बोर्न बेबी के ब्लड शुगर लेवल में भारी गिरावट हो जाती है.
आइसक्रीम और ज़्यादा शुगर वाले दूसरे फ़ूड खाने से समय से पहले डिलीवरी का रिस्क बढ़ सकता है.
प्रेग्नेंसी के दौरान आपको सीमित मात्रा में आइसक्रीम का सेवन करना चाहिए, ताकि आपको और आपके गर्भ में पल रहे बेबी को कोई नुक़सान न हो.
रेफरेंस
Orloff NC, Hormes JM. (2014).Pickles and ice cream! Food cravings in pregnancy: hypotheses, preliminary evidence, and directions for future research.
Tags
Ice cream during pregnancy in English, Ice cream during pregnancy in Tamil, Ice cream during pregnancy in Telugu, Ice cream during pregnancy in Bengali
Yes
No














Influenza and boostrix injection kisiko laga hai kya 8 month pregnancy me and q lagta hai ye plz reply me
Hai.... My last period was in feb 24. I tested in 40 th day morning 3:30 .. That is faint line .. I conculed mylo thz app also.... And I asked tha dr wait for 3 to 5 days ... Im also waiting ... Then I test today 4:15 test is sooooo faint ... And I feel in ma body no pregnancy symptoms. What can I do .
Baby kicks KB Marta hai Plz tell mi
PCOD kya hota hai
How to detect pcos
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |