This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

Shatavari Benefits for Men And Women in Hindi | महिला और पुरुषों दोनों की सेक्शुअल हेल्थ का ध्यान रखती है शतावरी!

Health & Wellness
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 29, 2026
Shatavari Benefits for Men And Women in Hindi | महिला और पुरुषों दोनों की सेक्शुअल हेल्थ का ध्यान रखती है शतावरी!
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो हार्मोन्स को संतुलित करने, फर्टिलिटी सुधारने, ब्रेस्टमिल्क बढ़ाने और सेक्शुअल हेल्थ बेहतर करने में मदद करती है.
  • महिलाओं के लिए शतावरी गैस्ट्रिक समस्याओं, लो लिबिडो, पीसीओएस से राहत देती है और ब्रेस्टमिल्क की क्वालिटी व क्वान्टिटी दोनों में सुधार करती है.
  • पुरुषों के लिए शतावरी शारीरिक कमज़ोरी दूर करती है, स्पर्म काउंट बढ़ाकर फर्टिलिटी सुधारती है, इम्यूनिटी बूस्ट करती है और तनाव से राहत देती है.
  • शतावरी को रूटीन में कैसे शामिल करें? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4

आज की इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में ख़ुद का ख़्याल रखना किसी चुनौती से कम नहीं है. कुछ भी खा लेने के आदत, खराब लाइफस्टाइल, नींद की कमी, अल्कोहल और धूम्रपान का सेवन, आदि ऐसी कई चीज़ें हैं जो धीरे-धीरे हमारे शरीर को अंदर से बीमार बनाती जा रही हैं. इसी का नतीजा है कि लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियाँ भी सामने आ रही है. ऐसे में लोग कई तरह की मेडिसीन पर निर्भर होते जा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियाँ हैं, जो आपको नेचुरल तरीक़े से फिट रख सकती हैं? इस आर्टिकल में हम ऐसी ही एक जड़ी-बूटी के बारे में बात करेंगे और इस जड़ी-बूटी का नाम है- शतावरी (Shatavari). चलिए तो अब बिना देर किए शतावरी के फ़ायदों (Shatavari ke fayadon) के बारे में बात करते हैं!

शतावरी क्या है? (What is shatavari in Hindi)

शतावरी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है. वैज्ञानिक भाषा में इसे एस्पेरेगस रेसिमोसस (Asparagus racemosus) नाम से जाना जाता है. आयुर्वेद में इसे एक बहुत ही फ़ायदेमंद जड़ी-बूटी बताया गया है. इसका उपयोग सौ से अधिक बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है. शतावरी हार्मोन्स को संतुलित करने, फर्टिलिटी में सुधार करने, ब्रेस्टमिल्क और स्टेमिना को बढ़ाने और सेक्शुअल हेल्थ में सुधार करने के काम आती है. साथ ही, एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर होने के कारण यह तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी राहत देती है. आजकल शतावरी का सेवन पाउडर के रूप में भी किया जाने लगा है. बता दें कि शतावरी के पौधे की सूखी जड़ों को बारीक़ पीसकर यह पाउडर बनाया जाता है.

इसे भी पढ़ें : आख़िर अश्वगंधा कैसे करता है गर्भधारण में मदद?

शतावरी से महिलाओं को होने वाले टॉप 5 फ़ायदे (Shatavari benefits for women in Hindi)

शतावरी को महिलाओं के लिए एक वरदान माना जाता है. इससे महिलाओं को कई तरह के फ़ायदे होते हैं. यहाँ पर हम आपको शतावरी के टॉप 5 फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं;

1. शतावरी गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत देती है (Shatavari gives relief from gastric problems)

अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को एसिडिटी की समस्या होती है. ऐसे में शतावरी को एक घरेलू नुस्खे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा, अल्सर या दस्त की समस्या से परेशान महिलाएँ भी शतावरी का उपयोग कर सकती हैं.

2. शतावरी लो लिबिडो के लिए फायदेमंद होती है (Shatavari is beneficial for low libido)

लो लिबिडो यानी कि कामेच्छा में कमी होना. लो लिबिडो होने के कारण महिलाएँ सेक्स में कम रूचि लेती हैं. ऐसे में शतावरी एक बूस्टर की तरह काम करता है. जो महिलाएँ शतावरी का सेवन करती हैं उनकी सेक्स लाइफ बेहतर होती है.

इसे भी पढ़ें : इम्यून सिस्टम से लेकर लाइफस्टाइल तक में सुधार करती है सफ़ेद मूसली

3. शतावरी पीसीओएस से राहत दे सकती है (Shatavari gives relief from PCOS)

बदलती लाइफस्टाइल और हार्मोन्स असंतुलन के कारण आजकल पीसीओएस की समस्या आम हो गई है. ऐसे में शतावरी का सेवन बहुत ही फ़ायदेमंद हो सकता है. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के कारण शतावरी तनाव के कारण होने वाली रिप्रोडक्टिव समस्‍याओं में सुधार करती है.

इसे भी पढ़ें : गर्भधारण के लिए कैसे करें असंतुलित हार्मोन्स को संतुलित?

4. शतावरी ब्रेस्टमिल्क में सुधार करती है (Shatavari improves breastmilk)

शतावरी ब्रेस्ट मिल्क करवाने वाली माँओं के शरीर में कोर्टिकोइड व प्रोलैक्टिन के प्रोडक्शन को बढ़ाती है, और स्टेरॉयड हार्मोन को भी रिलीज होने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे ब्रेस्ट मिल्क की क्वालिटी और क्वान्टिटी दोनों में सुधार होता है.

5. शतावरी ब्रेस्ट साइज़ को बढ़ाती है (Shatavari increases breast size)

शतावरी फाइटोएस्ट्रोजेन गुणों से भरपूर होती है. यह महिलाओं के शरीर में फैट टिशू को बढ़ाने में मदद करती है. इस तरह यह ब्रेस्ट के आकार को नेचुरल तरीक़े से बढ़ाने में मदद करती है.

इसे भी पढ़ें : शतावरी से कैसे बढ़ती है गर्भधारण की संभावनाएँ?

शतावरी से पुरुषों को होने वाले टॉप 5 फ़ायदे (Shatavari benefits for men in Hindi)

शतावरी पुरुषों के लिए भी बहुत फ़ायदेमंद होती है. यहाँ हम आपको इसके टॉप 5 फ़ायदों के बारे में बताने जा रहे हैं;

1. शतावरी शारीरिक कमज़ोरी को दूर करती है (Shatavari gives relief from physical weakness)

एंटीऑक्सीडेंट और ग्लूटाथिओन तत्वों से भरपूर होने के कारण शतावरी बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करती है. नियमित तौर पर इसका सेवन करने से पुरुषों को शारीरिक तौर पर कमज़ोरी महसूस नहीं होती है.

2. शतावरी फर्टिलिटी में सुधार करती है (Shatavari improves fertility)

शतावरी स्पर्म काउंट का बढ़ा सकती है. इस तरह यह पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर कर सकती है. इस तरह शतावरी पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ में सुधार करती है.

इसे भी पढ़ें : सेहत का खजाना है शिलाजीत! जानें इसके टॉप फ़ायदे

3. शतावरी इम्यूनिटी को बूस्ट करती है (Shatavari boosts immunity)

शतावरी अपने एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण इम्यूनिटी को बढ़ावा देने के लिए जानी जाती है. साथ ही, यह शरीर को कई तरह के इंफेक्शन और बीमारियों से भी बचाती है.

4. शतावरी बेहतर डाइजेशन को सपोर्ट करती है (Shatavari supports digestion)

शतावरी पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. आजकल पुरुषों को डाइजेशन की समस्या ज़्यादा होने लगी है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आप शतावरी ट्राई कर सकते हैं.

5. शतावरी तनाव को दूर करती है (Shatavari relieves stress)

ऐसा नहीं है कि पुरुष तनाव से अछूते रहते हैं. उन्हें भी यह उतना ही परेशान करता है, जितना कि महिलाओं को करता है. ऐसे में शतावरी को एक नेचुरल नुस्खे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि जहाँ एक ओर शतावरी महिलाओं के हार्मोन्स, लैक्टेशन और मूड में सुधार करती है, वहीं दूसरी ओर यह पुरुषों को इम्यूनिटी, डाइजेशन और फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं से बचाती भी है.

प्रो टिप (Pro Tip)

शतावरी महिला और पुरुष दोनों के लिए एक चमत्कार की तरह काम करती है. बाज़ार में आपको शतावरी कैप्सूल, पाउडर और चूर्ण के रूप में मिल जाएगी. अगर आप भी शतावरी को अपने रूटीन में शामिल करना चाहते हैं, तो आप माइलो 100% नेचुरल शतावरी पाउडर (Mylo 100% Natural Shatavari Powder) को इस्तेमाल कर सकते हैं.

रेफरेंस

1. Pandey AK, Gupta A, Tiwari M, Prasad S, Pandey AN et al. (2018). Impact of stress on female reproductive health disorders: Possible beneficial effects of shatavari (Asparagus racemosus).

2. Alok S, Jain SK, Verma A, Kumar M, Mahor A, Sabharwal M. (2013). Plant profile, phytochemistry and pharmacology of Asparagus racemosus (Shatavari): A review. Asian Pac J Trop Dis.

3. Veena N, Arora S, Singh RR, Katara A, Rastogi S, Rawat AK. (2015). Effect of Asparagus racemosus (shatavari) extract on physicochemical and functional properties of milk and its interaction with milk proteins.

Tags

Shatavari benefits in English

हर मॉडर्न कपल की वेलनेस जर्नी की पसंद

नेचुरल आयुर्वेदिक शतावरी पाउडर आपकी हार्मोनल हेल्थ, फर्टिलिटी और ओवरऑल वेलनेस को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है.

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3686 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2668 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.