This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

How to Swaddle Baby in Hindi | आख़िर शुरुआती दिनों में बेबी को कपड़े में लपेटकर क्यों रखा जाता है?

Swaddling
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 18, 2026
How to Swaddle Baby in Hindi | आख़िर शुरुआती दिनों में बेबी को कपड़े में लपेटकर क्यों रखा जाता है?
Likes843 Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • जन्म के तुरंत बाद बेबी को कपड़े में लपेटना यानी स्वैडलिंग करने से बच्चे को माँ के गर्भ जैसा एहसास होता है और वह सुरक्षित महसूस करता है.
  • स्वैडलिंग करने से बेबी चैन की नींद ले पाता है, उसके शरीर का तापमान सामान्य रहता है और बदन दर्द भी नहीं होता है.
  • स्वैडलिंग करते समय बच्चे को ज़्यादा कसकर ना बांधे, हमेशा पीठ के बल सुलाएँ और स्तनपान के दौरान कपड़े में ना लपेटें.
  • अपने बेबी के लिए सही स्वैडलिंग रैपर कैसे चुनें? Explore our Adjustable & Reusable Cloth Diaper - Rainbow, Pet Love & Heart Doodles - Pack of 3.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9

क्या आपने कभी सोचा है कि जन्म के तुरंत बाद बेबी को कपड़े में क्यों लपेटा जाता है?इसके साथ ही शुरुआती महीनों में बच्चे को कपड़े में ही लपेटकर क्यों रखते हैं? चलिए इस आर्टिकल के ज़रिये आज हम आपको डिटेल में इसके पीछे की असल वजह और फ़ायदे बताते हैं. जब बच्चे का जन्म होता है, तो शुरुआती कुछ दिनों तक वह समझ ही नहीं पाता है कि वह माँ के गर्भ से बाहर आ चुका है. यही कारण है कि जन्म के तुरंत बाद नर्स बच्चे के चेहरे को छोड़कर उसके पूरे शरीर को कपड़े में लपेट देती है. ऐसा करने से बच्चा बिना हिले-डुले रह पाता है. बच्चे को कपड़े में लपेटने को स्वैडलिंग (Swaddling) के नाम से भी जाना जाता है.

स्वैडलिंग के फ़ायदे (Benefits of Swaddling in Hindi)

1. बेबी सुरक्षित महसूस करता है (Baby feels safe)

जैसा कि हम बता चुके हैं कि स्वैडलिंग में बेबी को एहसास होता है कि वह अभी भी माँ के गर्भ में ही है. इसलिए वह ख़ुद को सुरक्षित महसूस करता है और बार-बार चौंकता नहीं है. साथ ही, बच्चे को गर्माहट का एहसास होता है.

2. बेबी चैन की नींद ले पाता है (Baby sleeps peacefully)

स्वैडलिंग करने पर बेबी कंफर्टेबल होकर देर तक सो पाता है. बेबी को कपड़े में लपेटने के बाद पीठ के बल सुलाया जाता है, जिससे सडन इन्फेंट डेथ सिंड्रोम का जोखिम काफ़ी हद तक कम हो जाता है.

3. बेबी के शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है (Baby's body temperature remains normal)

स्वैडलिंग करने से बच्चे के शरीर का तापमान सामान्य रहता है. बच्चा बेहतर महसूस करता है.

4. शारीरिक दर्द नहीं होता (No physical pain)

कपड़े लपेटने से बच्चे को बदन दर्द नहीं होता. यही कारण है कि बच्चे को कपड़े में लपेट कर रखने की सलाह दी जाती है.

बेबी को स्वैडलिंग करने के दौरान इन बातों का ध्यान रखें (Precautions during swaddling in Hindi)

बच्चे को कपड़े में लपेटने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए. जैसे कि :

  • स्वैडलिंग के दौरान ध्यान रखें कि बच्चे को ज़रूरत से ज़्यादा गर्माहट महसूस ना हो.
  • अपने बच्चे को कभी भी ज़्यादा कसकर ना बांधे. इससे उसके शारीरिक विकास पर असर पड़ेगा. बांधते हुए हमेशा इतनी जगह रखें कि वह अपने पैरों को ऊपर कर सके और हिप्स से आगे बढ़ा सके.
  • अगर आपका बच्चा कपड़े में लपेटते ही साइड में या पेट के बल पलटने की कोशिश करने लगे तो उसे कपड़े में ना बांधे, क्योंकि बंधा हुआ होने पर वह वापस नहीं पलट पाएगा. इससे उसे सांस लेने में तकलीफ होगी. इसलिए हमेशा बच्चे को पीठ के बल सुलाएँ..
  • अगर आपके बच्चे को आया (Nanny) या घर का कोई और सदस्य भी कपड़े में लपेटता है, तो उन्हें भी उसे कपड़े में बांधने का सही तरीका बता दें. इस बात को पूरी तरह से ध्यान रखें कि वह बच्चे को पीठ के बल ही सुलाएँ.
  • शिशु को कपड़े में कब तक लपेट कर रखें, इसका कोई निश्चित समय नहीं है. जब तक बच्चा आराम से अपने पैर चला सके और इसमें खुश रहे, तब तक आप उसे बांधे रख सकती हैं. हालाँकि स्तनपान के दौरान बच्चे को कपड़े में ना बांधने की सलाह दी जाती है, ताकि आप और बच्चा दोनों ही थोड़ा स्किन टू स्किन कनेक्ट कर पाएं.
  • अगर आपका बच्चा दिनोंदिन लपेटने पर बैचेन महसूस करने लगे या लातें मारने लगे तो आप समझ जाए कि अब उसे यह पसंद नहीं है.
  • बच्चे को सुरक्षित तरीक़े से लपेटने के लिए आप माइलो के अल्ट्रा सॉफ्ट क्यूट बेबी स्वैडलिंग रैपर (Mylo Ultra-soft Cute Baby Swaddling Wrapper) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस रैपर को आप स्वैडलिंग रैपर (Swaddling Wrapper), स्लीपिंग बैग (Sleeping Bag) और एसी ब्लैंकेट (Ac Blanket) की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. यह लाइटवेट (Lightweight) और ट्रेवल फ्रेंडली (Travel-friendly) है. माइलो का यह स्वैडलिंग रैपर बच्चे की त्वचा के अनुकूल है. यह बेबी को पूरी तरह से कवर करता है और उसे गर्माहट का एहसास देता है.

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि बेबी के लिए स्वैडलिंग कितनी ज़रूरी होती है. साथ ही अब आप अपने बेबी के लिए सही स्वैडलिंग रैपर भी चुन पाएँगे!

नवजात शिशुओं की माँओं द्वारा भरोसा किया गया

एक सॉफ्ट और सुरक्षित स्वैडलिंग रैपर आपके बेबी को गर्माहट और सुकून भरी नींद देने में मदद करता है.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.