This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your ovulation on mylo app

प्रेग्नेंट होने के लिए फिटनेस की इन आदतों पर ज़रूर दें ध्यान

Diet & Exercise
Written by - Shaveta Guptaअंतिम अपडेट: Dec 12, 2022
प्रेग्नेंट होने के लिए फिटनेस की इन आदतों पर ज़रूर दें ध्यान
Likes186 Likes|
Read time4 min

प्रेग्नेंट होने के लिए अगर आप फिटनेस की तरफ ध्यान देना चाहती हैं तो आपको कुछ ख़ास बातों पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए, जैसे-

एक्सरसाइज करना शुरू करें

रोजाना व्यायाम को आदत बनाने से गर्भधारण करने में मदद मिलती है और इस तरह आप अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में अच्छा महसूस करते हैं. व्यायाम से डिलीवरी और प्रसव के प्रति आपका स्टैमिना बढ़ता है. अगर आपको पोलिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम है या अत्यधिक वजन है तो व्यायाम से आपकी प्रजनन शक्ति में सुधार होता है.

एक्सरसाइज रूटीन को शुरू करने में ज्यादा समय न लगाएं

कई महिलाएँ ये सोचती हैं कि वो व्यायाम करना तब शुरू करेंगी जब वो डॉक्टर से बात कर लेंगी. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप अभी गर्भवती नहीं हैं और अगर आप फिटनेस पर ध्यान नहीं देती हैं तो आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए फिटनेस के प्रति किसी भी तरह का बहाना न ढूढें और आज से ही व्यायाम करना शुरू कर दें.

अत्यधिक व्यायाम न करें

यह हम सभी जानते हैं कि आप अपने बच्चे को लेकर कितने उत्साहित होते हैं और ऐसे में अगर आप व्यायाम ज़्यादा करने लगते हैं तो इससे भी आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है. अगर आपने पहले कभी भी एक्सरसाइज नहीं की है तो एक तरह की एक्सरसाइज का चयन करें, जिसे आप पसंद करते हैं और फिर शुरू करें. अगर आपने साइक्लिंग शुरू की है तो स्विमिंग न करें. अत्यधिक व्यायाम न सिर्फ़ आपकी बॉडी पर असर डालता है; बल्कि प्रजनन क्षमता पर भी असर डालता है.

वजन सही रखें

स्त्री रोग विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपका वजन बहुत कम है तो गर्भधारण करने में परेशानी हो सकती है. वहीं ज़्यादा वजन से भी कई जटिलताएँ शुरू हो सकती हैं. इसलिए प्रेग्नेंट होने से पहले बॉडी मॉस इंडेक्स पर ध्यान दें और नौ महीने तक अपने सही वजन को बनाएं रखें.

पर्याप्त नींद जरूर लें

प्रेग्नेंट होने के लिए जितना जरूरी फिटनेस है, उतना ही ज़रूरी एक अच्छी नींद लेना भी है. यह तो आप सभी जानते हैं कि शारीरिक बदलाव और हॉर्मोनल बदलाव की वजह से प्रेग्नेंट होने में रुकावटें पैदा होती हैं. इन सब परेशानियों से बचने के लिए और गर्भधारण करने से पहले पर्याप्त नींद लेने का समय तय करें. एक सामान्य व्यक्ति को कम से कम आठ घंटे नींद लेने की ज़रूरत होती है. तो आपको प्रेग्नेंट होने के लिए आठ घंटे की नींद तो लेनी ही लेनी है.

सही समय पर खाना खाएं

प्रेग्नेंट होने के लिए खाना भी एक अहम भूमिका निभाता है. सही समय पर खाना खाएं और सही मात्रा में खाएं. इस बात का ध्यान रखें कि आप हरी पत्तेदार और फाइबर से भरपूर सब्जियाँ खा रही हों. रोज़ाना फलों का भी सेवन करें. इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको अपना खाना छोड़ना नहीं है. प्रेग्नेंट होने के लिए इस जीवनशैली को अपनाएं इससे गर्भावस्था के पहले महीने में आपको मॉर्निंग सिकनेस की भी समस्या नहीं होगी.

प्रेग्नेंट होने के लिए चलें

चलना सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है. हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान चलना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि उल्टी और पैरों में सूजन की समस्या शुरू होने लगती है. इसलिए इस आदत को शुरुआत से अपनाएं. रोज़ाना चलने से आप गर्भावस्था तक एक चुस्त जीवनशैली को अपना सकते हैं.

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.