
Prunes During Pregnancy: Benefits & Risks
गर्भावस्था में प्रून: फायदे और नुकसान
कोई भी महिला जब गर्भवती होती है, तो उसके खाने की आदतें बदलती हैं। अगर आप गर्भवती हैं, तो होने वाले बच्चे की ग्रोथ में मदद के लिए, आपके शरीर को और भी ज़्यादा विटामिन, मिनरल्स और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत पड़ेगी। आपके बच्चे को जरूरी पोषण मिले इसलिए यह पक्का करें कि आपकी डायट में भी यह सारे पोषक तत्व शामिल हों। प्रून जैसे ड्राय फ्रूट्स में कुछ पोषक तत्व होते हैं जिन्हें आप अपने गर्भावस्था के दौरान ली जाने वाली डायट में सामिल कर सकती हैं, क्योंकि इनमें मां और होने वाले बच्चे के लिए ढेरों फायदे हैं।
गर्भावस्था के दौरान प्रून खाने को लेकर ज्यादा जानने, उनके फायदों, नुकसान, और साइड इफेक्ट के साथ-साथ उनके पोषक तत्वों की जानकारी पाने के लिए, यह आर्टिकल पढ़ें।
What is Prunes?
प्रून क्या हैं?
वास्तव में, प्रून एक सूखा बेर है जो दुनिया के सबसे हेल्दी फूट में शामिल है। प्रून आपकी सामान्य सेहत के लिए फायदेमंद हैं और सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। विशेषज्ञ, गर्भावस्था के दौरान प्रून खाने का सुझाव देते हैं, क्योंकि ये मां बनने वाली महिला और होने वाले बच्चे की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
H2 - Prunes nutritive value
H2- प्रून की पोषण वैल्यू
प्रून में मौजूद पोषक तत्वों की वजह से इसे गर्भावस्था के दौरान खाना सुरक्षित है। इसमें आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी, मैग्नेशियम, प्राकृतिक शुगर, विटामिन ए, और विटामिन ई शामिल है। इसके अलावा इनमें अनुमान से कहीं ज्यादा डायटरी फाइबर होता है। इसका, पेट में पल रहे बच्चे और मां बनने वाली महिला की सेहत पर बहुत ही अच्छा और सकारात्मक असर होता है। ये गर्भाशय को मजबूत बनाने में मदद करते हैं, जिससे लेबर पेन और डिलिवरी में मददगार साबित होता है। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान प्रून खाने से आपकी सेहत बेहतर होती है साथ ही आपके होने वाले बच्चे की सेहत बेहतर होती है।
H2 - Is It safe to eat prunes during pregnancy?
H2- गर्भावस्था में प्रून खाना फायदेमंद होता है?
गर्भावस्था में प्रून खाना एक बेहतर विकल्प है क्योंकि ये तेजी से भूख कम करने में असरदार साबित होते हैं। इनमें पोषण देने वाले ढेर सारे विटामिन और फाइबर होते हैं। नतीजतन, ये मांसपेशियों को बनाने और मजबूत करने में मददगार होते हैं। यह डिलिवरी की क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं।
H2 - Benefits of eating prunes during pregnancy
H2- गर्भावस्था के दौरान प्रून खाने के फायदे
गर्भावस्था के दौरान प्रून खाने के फायदों के बारे में नीचे बताया गया है।
1. बदहजमी दूर होती हैः
गर्भावस्था के दौरान, आपके अजन्में बच्चे की ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए आपका शरीर ज़्यादा एस्ट्रोजन बनाने लगता है।
गर्भावस्था के दौरान प्रून खाने से, पेट की बाहरी दीवार बनाने वाली मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम करते हैं। गर्भावस्था में बदहजमी को ठीक करने में प्रून मददगार साबित होते हैं।
2. एनेमिया से बचाते हैः
गर्भावस्था के दौरान होने वाली मां को ज्यादा आयरन की जरूरत होती है। आपके रोजाना खाने से हो सकता है कि यह जरूरत पूरी न हो। आयरन की इस कमी को दूर करने के लिए, यह जरूरी है कि गर्भावस्था के दौरान प्रून जैसे फल खाए जाएं, जिनमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है।
3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखते हैं-
प्रून में पोटेशियम भी पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर नियमित रखने में मदद करता है। गर्भावस्था में प्रून का ज्यूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4. डिप्रेशन से लड़ने में मददगारः
गर्भावस्था में प्रून खाने से घबराहत और डिप्रेशन से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद पोटेशियम से घबराहत और डिप्रेशन को मैनेज करना आसान होता है।
5. मितली को कंट्रोल करते हैः
प्रून, गर्भावस्था में एक हेल्दी फूड होते हैं जो आपको कमजोर या बीमार महसूस नहीं होने देते। इनमें कई महत्वपूर्ण विटामिन और मिनरल होते हैं जिनसे मोशन सिकनेस को कम करने और आपको बेहतर महसूस कराने में मदद मिलती है।
H2 - Risks of prunes in pregnancy
H2- गर्भावस्था में प्रून खाने के नुकसान
गर्भावस्था में जरूरत से ज़्यादा प्रून खाने के नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे कि पेट फूलना, गैस और यहां तक कि डायरिया भी। अगर आपको इनमें से कोई भी साइड इफेक्ट होता है तो डॉक्टर से मिलें। गर्भावस्था में प्रून के रोजाना के डोज को लेकर विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। गर्भावस्था में वे महिलाएं प्रून खाने से बचें जिन्हें गैस या पेट फूलने के साथ-साथ बदहजमी की शिकायत हो।
H2 – FAQs
H2- अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गर्भवती होने पर प्रून खाने से क्या आपके दांतों को नुकसान हो सकता है?
ड्राय फ्रूट खाने से अक्सर दांतों पर दाग लग जाते हैं। दांतों को अच्छी तरह से साफ नहीं किया जाता है, तो उन पर दाग पड़ जाते हैं। ध्यान रखें कि आपके दांतों में कुछ भी न फंसे।
1. क्या प्रून से मेरे होने वाले बच्चे को फायदा होगा?
हां, गर्भावस्था के दौरान प्रून खाने से अजन्मे बच्चे को फायदा होता है। इनसे विटामिन ए आसानी से पाया जा सकता है। होने वाली मां और बच्चे की आंखों, स्किन और इम्यून सिस्टम की सही ग्रोथ विटामिन ए पर निर्भर होती है। गर्भावस्था में प्रून एक शानदार फूड साबित हो सकता है जो आपकी स्किन को हेल्दी बनाता है। इतना ही नहीं, यह आपके बच्चे की स्किन डेवलपमेंट में भी मददगार होते हैं।
2. क्या प्रून पीपीडी में मददगार होते हैं?
हां, ऐसा हो सकता है। इनमें ढेर सारा पोटेशियम होता है। तनाव और निराशा को कम करने के लिए, यह बेहद अहम है।
3. क्या प्रून से मॉर्निंग सिकनेस से निपटने में मदद मिलती है?
हां, उनसे मोशन सिकनेस कम करने में मदद मिलती है। इनका स्वाद भी सबसे अलग होता है।
H3 - Can prunes benefit my unborn baby in pregnancy?
H3- क्या गर्भावस्था के दौरान प्रून खाने से क्या होने वाले बच्चे को फायदा होता है?
प्रून में बीटा केरोटीन और विटामिन ए होता है जो कि पेट में पल रहे भ्रूण की आंखों के विकास में मददगार होता है। इसके साथ ही, पेट में होने के दौरान यह बच्चे की ग्रोथ में भी हम भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं, यह उन गर्भवती महिलाओं के लिए भी मददगार होता है जो डिप्रेस होती हैं या जिन्हें घबराहट होती है।
H3 - can prunes cause tooth decay during pregnancy?
H3- क्या प्रून से गर्भावस्था के दौरान दांतों में सड़न हो सकती है?
प्रून, दातों में चिपक सकते हैं इसलिए, यह बेहतर होगा कि इन्हें खाने के बाद दिन में दो बार ब्रश जरूर करें ताकि आपके दांतों की सेहत अच्छी बनी रहे।
प्रून में बेशक सेहत के लिए कई फायदेमंद चीज़ें होती हैं वो भी खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए। किसी अन्य फूड की तरह ही इसे भी संयत मात्रा में ही खाना चाहिए। आप इन्हें खाना शुरू करें उससे पहले कि आप अपने डॉक्टर से कंसल्ट कर लें और यह जान लें कि रोजाना इनकी कितनी मात्रा फायदेमंद होती है। आपको इससे होने वाले नुकसानों के बारे में पता होना चाहिए क्योंकि हर महिला की गर्भावस्था की स्थितियां अलग होती हैं। सुरक्षा के लिहाज से, अनचाही परेशानियों से बचने के लिए, अहम समय में इन्हें जरूरी और तय मात्रा में ही खाएं।
Yes
No


















Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!
Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi
Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me
Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me
Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |