
मां बनने के एहसास से बेहतर इस दुनिया में कोई एहसास नहीं है लेकिन मां बनने को लेकर महिलाओं को कई तरह की उलझनों का सामना करना पड़ता है. कई महिलाओं के भीतर होने वाले बच्चे को लेकर तमाम तरह की आशंकाएं और डर जन्म ले लेते हैं. अक्सर देखा जाता है कि ज्यादातर दंपती अपने बच्चे को दुनिया में लाने से पहले कई तरह के विचार करते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि नन्हें मेहमान को तभी इस दुनिया में लाना चाहिए जब वो उसकी जिम्मेदारी उठाने कें लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं. ताकि वो बच्चे को एक बेहतर जीवन दे सकें. लेकिन बता दें कि, बच्चे को जन्म देने का एक सही समय होता है और उसी को ध्यान में रखकर आपको बच्चे के जन्म के बारे में विचार करना चाहिए. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शादी के कितने समय बाद एक दंपती को बच्चे को जन्म देना चाहिए. जिससे आप और बच्चा सेहतमंद रहे. मां बनने के लिए महिला का कम से कम 20 साल का होना जरूरी होता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, दुनियाभर में दूसरे नंबर पर 15 से 19 साल की लड़कियों की मौत गर्भावस्था में होने वाली जटिल स्थिति के कारण होती है. इसके अलावा 20 साल की उम्र से पहले मां बनने वाली महिलाओं के बच्चे में जन्म के समय मृत्यु होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है. अगर आपकी शादी 25 की उम्र में होती है, तो आप शादी के तुरंत बाद ही बच्चे को जन्म देने की प्लानिंग कर सकते हैं. बच्चे को जन्म देने के लिए यह सबसे परफेक्ट उम्र होती है. कंसीव करने के लिए 25 की उम्र महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए भी सबसे बेस्ट होती है. क्योंकि इस उम्र में स्पर्म सबसे ज्यादा फ्रेश और मैच्योर होता है. अधिकतर दंपती, बच्चे को जन्म देने के लिए 30 की उम्र होने का इंतजार करते हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि 30 की उम्र बच्चे को जन्म देने के लिए सबसे परफेक्ट होती है. लेकिन ऐसा नहीं है, दरअसल, 30 की उम्र में महिलाओं में फर्टिलिटी का स्तर कम होने लगता है. जिस कारण एक साल के अंदर ही उनकी मां बनने की क्षमता लगभग एक चौथाई कम होने लगती है. हालांकि पुरुषों के स्पर्म की क्वालिटी काफी हद तक उनकी जीवनशैली पर भी निर्भर करती है. अल्कोहल और स्मोक करने वाले पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी जल्दी खराब होने लगती है. अगर आपकी शादी 30 से 35 साल की उम्र में होती है तो बिना देरी करे ही आपको बच्चे को जन्म देने के बारे में विचार कर लेना चाहिए. क्योंकि 30 के बाद गर्भ धारण करने की क्षमता कुछ हद तक कम हो जाती है. एक स्टडी में ये सामने आ चुका है कि ज्यादा उम्र होने के कारण पुरुषों का स्पर्म उतना ज्यादा फिट नहीं होता है. जिस वजह से बच्चे में कई गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है. 35 से 40 की उम्र में बच्चे को जन्म देने से बच्चे को स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. जिसमें सबसे ज्यादा ऑटिज्म होने का खतरा रहता है. साथ ही महिलाओं में गर्भपात होने की संभावना भी सबसे ज्यादा रहती है. अगर आप 45 की उम्र में बच्चे को जन्म देने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाइए. बता दें कि, 45 की उम्र वाली महिलाओं से जन्में बच्चे की हेल्दी होने की संभावना 1 फीसदी तक कम हो जाती है. साथ ही गर्भावस्था को दौरान महिलाओं में गेस्टेशनल डायबिटीज और हाइरपटेंशन का स्तर काफी हद तक बढ़ जाता है. इसके साथ ही 45 की उम्र वाली महिलाओं से जन्म लेने वाली लड़कियों में ऑटिज्म के अलावा ब्रेस्ट कैंसर और कद छोटा रहने की आशंका ज्यादा रहती है.
Yes
No














Official account of Mylo Editor




Meri age 30he abi Tak good news naie mili par ek bar mill laken vo be d&c karvana pada .vo be twins tha ab mujay Koi goodnews naie mil Ray he please Koi aise idea do
Aisa nhi h ye sab bade शहरो के आंकड़े है क्योंकि उनकी जीवन शैली और खान पान में बहोत अन्तर होता है मैने देखा है 45 साल में भी एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे रही हैं मेरी शहर की माताय
Meri age 32 cross kar chuki hai but abhi tak mujhe ek baar bhi conceive nhi huaa hai.
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.



This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |