
माँ बनना दुनिया की सबसे बड़ी ब्लेसिंग होती है .आमतौर पर पीरियड्स का मिस होना प्रेग्नेंट होने का मुख्य लक्षण माना जाता है. ऐसे में महिलाएँ प्रेग्नेंसी कन्फर्म करने के लिए प्रेग्नेंसी किट की मदद लेती है. पर यह किट हर वक़्त आपके पास मौज़ूद हो ऐसा ज़रूरी तो नहीं होता, ऐसी स्थिति में आप कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकती हैं; जैसे कि नमक, चीनी , साबुन, और टूथ पेस्ट के ज़रिये प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जा सकता है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर पर नमक से प्रेग्नेंसी टेस्ट (Home pregnancy test with salt in Hindi) कर सकती हैं.
यह एक घरेलू नुस्खा है. यह टेस्ट पूरी तरह से सुरक्षित और दर्द रहित नॉन मेडिकल टेस्ट होता है, साथ ही, यह काफ़ी किफ़ायती भी है. इस टेस्ट को करने से किसी भी तरह का नुक़सान नहीं होता और यह आसानी से घर पर किया जा सकता है. प्रेग्नेंसी किट की तरह इसमें भी (Homemade pregnancy test with salt in Hindi) आपको अपने सुबह के पहले यूरिन सैंपल की ज़रूरत होती है क्योंकि इस समय के यूरिन से सटीक परिणाम ज़्यादा मिलते हैं.
इस टेस्ट में नमक और यूरिन को आपस में मिलाया जाता है और उनके आपस के परिणाम से पता चलता है कि आप प्रेग्नेंट हैं याी नहीं. इस टेस्ट में भी प्रेग्नेंसी किट या ब्लड टेस्ट की तरह मौजूद ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन यानी एचसीजी (human chorionic gonadotropin) हॉर्मोन की मात्रा जाँची जाती है. हालाँकि, नमक से प्रेग्नेंसी टेस्ट (Pregnancy test at home with salt in Hindi) करने के बाद भी आप को डॉक्टर के पास जाना होगा और अपना टेस्ट करवाना होगा.
नमक से प्रेग्नेंसी टेस्ट ((Pregnancy test in hindi with salt) करने के लिए आपको चाहिए :
नमक से प्रेग्नेंसी टेस्ट (How to do pregnancy test with salt in Hindi) करने के लिए आपको पहले एक साफ़ कंटेनर में 2 चम्मच नमक डालना है. दूसरे कंटेनर में अपना सुबह का पहला यूरिन इकठ्ठा कर लें . अब नमक में यूरिन डाल कर मिक्स करें और परिणाम आने की प्रतीक्षा करें. परिणाम आने में कुछ मिनट से लेकर कुछ घण्टे तक लग सकते हैं. इस बात का ध्यान ज़रूर रखें कि कंटेनर बिल्कुल साफ़ और सूखा होना चाहिए वरना हो सकता है कि परिणाम ग़लत हो सकते हैं. साथ ही सुबह का पहला यूरिन ही ले क्योंकि उसमें एचसीजी की मात्रा ज़्यादा होती है.
नमक (Salt pregnancy test in Hindi) से किये गए प्रेग्नेंसी टेस्ट का परिणाम समझते हैं :
नमक और यूरिन मिलने के कुछ देर बाद अगर आपको सफ़ेद झाग दिखाई देता है, तो इसका मतलब यह है कि आपकी प्रेग्नेंसी का रिजल्ट पॉजिटिव है. यानी की आप गर्भवती हैं.
नमक और यूरिन मिलने के कुछ देर बाद अगर मिक्सचर में कोई बदलाव नहीं आता है तो इसका मतलब यह है कि आपकी प्रेग्नेंसी का रिजल्ट नेगेटिव है.
नमक से प्रेग्नेंसी टेस्ट का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है , यह टेस्ट एक तरह का अनुमान है बस. इस टेस्ट पर पूरी तरह से विश्वास करना ठीक नहीं होगा . साथ ही इसका परिणाम आने में कुछ मिनट से लेकर कुछ घण्टे लग सकते हैं. य यह एक आसान , घरेलूू व किफ़ायती उपाय है जो पुराने जामने से महिलाएँ करती आ रही हैं. आज के समय में अधिकतर कपल्स प्रेग्नेंसी किट के रिजल्ट पर भरोसा करते हैं , पर ज़रूरी नहीं हैं कि किट का भी रिजल्ट ठीक आये. सटीक परिणाम के लिए आपको डॉक्टर से ही परामर्श करना चाहिए.
किसी भी प्रेग्नेंसी टेस्ट में एचसीजी को जाँचा जाता है यह हॉर्मोन यूरिन में होता है . हैं. और सुबह के यूरिन सैंपल में इनकी मात्रा ज़्यादा होती है. इन हॉर्मोन्स के नमक के साथ रिएक्ट करने पर अगर सफ़ेद झाग बनता है तो परिणाम पॉजिटिव होता है. और अगर यह हॉर्मोन यूरिन में नहीं होता है तो किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं मिलता है, जिसका मतलब होता है कि प्रेग्नेंसी का रिजल्ट नेगेटिव है.
नमक से प्रेग्नेंसी टेस्ट करना दर्द रहित, आसान और किफ़ायती है पर इसका परिणाम ठीक आएगा या नहीं , यह नहीं बताया जा सकता. इस पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता. इसलिए ज़रूरी है कि आप इस बारे में एक बार अपने डॉक्टर से ज़रूर परामर्श करें.
आप नमक से प्रेग्नेंसी टेस्ट (Salt pregnancy test in Hindi) कर सकते हैं. हालाँकि, सटीक रिज़ल्ट के लिए आपको अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए.
रेफरेंस
Kennedy CE, Yeh PT, Gholbzouri K, Narasimhan M. (2022). Self-testing for pregnancy: a systematic review and meta-analysis.
Pregnancy test with salt in English, Pregnancy test with salt in Bengali
Yes
No















Jyoti is a Hindi Content Writer who knows how to grip the audience with her compelling words. With an experience of more




Namak se pregnancy test karna kitna sahi hota hai..kya kisi ne ye try Kiya h to apna experience yahan share kijiye...
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |