

Pregnancy
7 December 2025 को अपडेट किया गया
सुंदर चेहरा भला किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी और प्रदूषण के कारण चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां, डार्क सर्कल्स और मुँहासे नज़र आने लगे हैं. इस सब के चलते चेहरे का नेचुरल निखार कहीं गायब होता जा रहा है. चेहरे पर ग्लो दिखाने के लिए ज़्यादातर लोग मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाएँ; क्योंकि आप नहीं जानते हैं कि जिन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल आप अपनी ब्यूटी को बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, उनके क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि आप केमिकल युक्त चीज़ों की जगह नेचुरल चीज़ों को चुनें.
जब नेचुरल चीज़ों की बात आती है, तो सबसे पहले हमारे ज़ेहन में एलोवेरा का नाम आता है. एलोवेरा कील-मुँहासों, झुर्रियों और डार्क सर्कल्स पर नेचुरल तरीक़े से काम करता है. हालाँकि, बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो एलोवेरा का इस्तेमाल करने का सही तरीक़ा जानते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो चिंता न करें. इस आर्टिकल की मदद से हम आपको 4 ऐसे तरीक़े बताएँगे, जिनकी मदद से आप बेहतर तरीक़े से एलोवेरा का उपयोग कर पाएँगे. साथ ही, इसका रिज़ल्ट देखकर आप हैरान हो जाएँगे!
आप एलोवेरा को जेल के रूप में यानी कि एलोवेरा जेल (Aloe vera gel) को इस्तेमाल कर सकते हैं. बाज़ार में आपको ऐसे कई तरह के एलोवेरा जेल मिल जाएँगे. अगर नेचुरल एलोवेरा जेल का उपयोग करना चाहते हैं, तो आप माइलो के एलोवेरा जेल को चुन सकते हैं, जो कि 99% ऑर्गेनिक एलोवेरा की ख़ूबियों के साथ है. इसे न सिर्फ़ आप अपनी त्वचा पर; बल्कि बालों पर भी लगा सकते हैं. जहाँ एक ओर यह त्वचा को हाइड्रेट व मॉइस्चराइज़ करता है, तो वहीं दूसरी ओर यह बालों पर नेचुरल कंडीशनर (Natural conditioner) की तरह काम करता है. आप इसे रोज़ाना इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इसे गर्भवती महिलाएँ और नयी मॉम्स भी इस्तेमाल कर सकती हैं. यह पूरी तरह से सुरक्षित है.
ये भी पढ़े : परफेक्ट नाइट टाइम मेकअप के लिए 8 आसान ब्यूटी टिप्स
चलिए अब आपको उन 4 तरीक़ों के बारे में बताते हैं, जिनकी मदद से एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन में आसानी से शामिल कर सकते हैं
अगर आप दिन में एलोवेरा जेल नहीं लगाना चाहते हैं, तो आप इसे अपने रात के स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएँ और अब्जॉर्ब होने तक चेहरे पर मसाज करते रहें. अब इसे रातभर अपने चेहरे पर लगा रहने दें. सुबह तक आपकी त्वचा को पर्याप्त पोषण मिलेगा और त्वचा बेहतर तरीक़े से हाइड्रेट होगी. साथ ही, आपको अपने चेहरे पर नेचुरल चमक नज़र आएगी.
आप एलोवेरा जेल को मॉइस्चराइज़र की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. माइलो एलोवेरा जेल ऑर्गेनिक एलोवेरा एक्सट्रैक्ट के गुणों से भरपूर है. यही कारण है कि यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है. इसमें ग्रीन टी के गुण भी मौजूद है, जिसके कारण यह त्वचा को रिपेयर करने में मदद करता है और मैल को साफ़ करता है. इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा और बालों को भरपूर पोषण देता है.
आप एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑइल, पानी, गुलाब जल आदि मिलाकर इसे टोनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इन सभी चीज़ों को एक स्प्रे की बोतल में डालकर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
एलोवेरा जेल को आप बर्फ़ वाली ट्रे में जमाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ये रोमछिद्रो की अच्छे से सफ़ाई करके त्वचा में नेचुरल रूप से चमक लाता है. इस तरह यह त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.
तो ये थे वे तरीक़े जिनकी मदद से आप एलोवेरा जेल को आसानी से अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं. नियमित तौर पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने पर आप पाएँगे कि आपकी त्वचा में नेचुरल तौर पर ग्लो आ रहा है. इतना ही नहीं, आप रिफ्रेश भी महसूस करेंगे. उम्मीद है कि आपको हमारे ये टिप्स ज़रूर पसंद आए होंगे!
Yes
No
Written by
Priyanka Verma
Priyanka is an experienced editor & content writer with great attention to detail. Mother to an 11-year-old, she's a ski
Read MoreGet baby's diet chart, and growth tips






Noninvasive Prenatal Testing in Hindi | प्रेग्नेंसी में क्यों होता है NIPT टेस्ट?

क्या आप जानते हैं आपकी आवाज़ ही आपके शिशु के लिए संगीत है?
क्या विटामिन बी 6 सुबह की बीमारी से छुटकारा पा सकता है?

How to Treat Hormonal Imbalance to Get Pregnant in Hindi | गर्भधारण के लिए कैसे करें असंतुलित हार्मोन्स को संतुलित?

समझदारी से की जाने वाली परवरिश : अभ्यास और फ़ायदे

वियाग्रा (सिल्डेनाफिल) के बारे में जानें सब कुछ Know everything about Viagra (Sildenafil) in Hindi

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |