This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Pregnancy After Sex in Hindi | सेक्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म होती है?

Conception
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 19, 2026
Pregnancy After Sex in Hindi | सेक्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म होती है?
Likes8 Likes|
Read time9 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • अनप्रोटेक्टेड सेक्स के बाद प्रेग्नेंसी इंप्लांटेशन पर निर्भर करती है, जिसमें फर्टिलाइज्ड एग को यूट्रीन लाइनिंग में अटैच होने में लगभग 6 से 10 दिन का समय लगता है.
  • इंप्लांटेशन ब्लीडिंग में हल्के भूरे डिस्चार्ज या ब्लड स्पॉट्स दिखते हैं, जो पूरी तरह नॉर्मल है और कई महिलाओं में बिल्कुल भी नहीं होता.
  • अर्ली प्रेग्नेंसी सिमटम्स में मितली, थकान, पेट के निचले हिस्से में क्रैम्प्स, निप्पल्स में कालापन और पीरियड्स मिस होना शामिल हैं.
  • सही प्रेग्नेंसी टेस्ट किट कैसे चुनें? Explore our Baby Travel Kit.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

बेबी प्लानिंग कर रहे कपल्स को अनप्रोटेक्टेड सेक्स के बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म (How many days after sex do you conceive in Hindi) होने का इंतज़ार करना बड़ा लंबा लगता है. क्योंकि अर्ली प्रेग्नेंसी सिमटम्स (Early Pregnancy Symptoms) भी थोड़े वक़्त के बाद दिखाई देते हैं ऐसे में ये सवाल अक्सर उनके मन में आता है कि सेक्स के बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म होने में (Sex ke bad pregnant hone me kitna samay lagta hai) आखिर कितना समय लगता है? आइये जानते हैं कि सेक्स करने से लेकर प्रेग्नेंट होने तक की प्रक्रिया क्या है, इसमें लगभग कितना समय लगता है और प्रेग्नेंसी टेस्ट करने का सही समय कब (when to do pregnancy test) होता है!

सेक्स बाद प्रेग्नेंसी कंफर्म होने में कितना समय लगता है? (How long does it take to get pregnant after sex in Hindi)

सेक्स के बाद (Pregnancy after relationship) प्रेग्नेंसी होगी या नहीं ये पूरी तरह से इंप्लांटेशन पर निर्भर करता है. बता दें कि एक महिला के 28 दिन के मासिक चक्र लगभग चौदहवें दिन उसकी ओवरीज़ से एक या उससे अधिक अंडे बाहर निकलते हैं और ट्रेवल करते हुए फ़ेलोपियन ट्यूब्स (fallopian tubes) में आ जाते हैं. अंडे ट्यूब्स में अगले चौबीस घंटे तक मेल स्पर्म के साथ मिल कर फर्टिलाइज होने का इंतज़ार करते हैं और अगर इस दौरान स्पर्म एग के साथ मिल जाए तो फर्टिलाइज़ेशन होता है और अब इस फर्टिलाइज्ड एग को जाइगोट कहा जाता है. जाइगोट आगे ट्रैवल करता है और यूट्रस की अंदरूनी सतह (uterine lining) जिसे एंडोमेट्रियम (endometrium) भी कहा जाता है, उसमें जाकर चिपक जाता है और फिर यहीं विकसित होकर शिशु का आकार लेने लगता है. फर्टिलाइज्ड एग या जाइगोट के यूट्रीन लाइनिंग ((uterine lining) में अटैच होने की प्रक्रिया को ही इंप्लांटेशन (implantation) कहा जाता है. इस प्रक्रिया के सही तरह से पूरा होने पर ही एक हेल्दी प्रेग्नेंसी संभव है और इसके बाद ही अर्ली प्रेग्नेंसी सिमटम्स (Early Pregnancy Symptoms) भी दिखाई देना शुरू होते हैं. फर्टिलाइज़ेशन से लेकर इंप्लांटेशन के बीच लगभग 6 से 10 दिन तक का समय लग सकता है.

इसे भी पढ़ें : क्या सेक्स के तुरंत बाद यूरिन पास करना ज़रूरी होता है?

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग क्या होती है? (Implantation bleeding meaning in hindi)

तो अब आप समझ गए होंगे कि सेक्स के बाद इंप्लांटेशन (Sex ke bad pregnant hone me kitna samay lagta hai) में लगभग कितना समय लगता है. एग के इंप्लांटेशन का एक खास लक्षण है इंप्लांटेशन ब्लीडिंग (implantation bleeding) जो अक्सर महिलाओं में पीरियड्स का वहम पैदा कर देती है. असल में फर्टिलाइज्ड एग के यूट्रीन लाइनिंग ((uterine lining) में अटैच होने की प्रोसेस में अक्सर हल्की ब्लीडिंग होती है.

इंप्लांटेशन ब्लीडिंग (implantation bleeding) प्रेग्नेंसी एस्टेब्लिश होने के बाद अगले सात से आठ हफ्तों तक हो सकती है और इसमें योनि से हल्के भूरे रंग का डिस्चार्ज या ब्लड के मामूली से कतरे दिखाई देते हैं. कभी-कभी पैंटी में बेहद हल्के ब्लड स्पोट्स भी दिखाई देते हैं. ऐसा होने पर घबराने की कोई बात नहीं है और ये पूरी तरह से नॉर्मल है बल्कि कुछ महिलाओं में तो इंप्लांटेशन ब्लीडिंग होती ही नहीं है.

इसे भी पढ़ें : सेक्स के बाद जलन महसूस हो तो क्या करें?

सेक्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखते हैं? (How many days after sex do pregnancy symptoms appear in Hindi)

इंप्लांटेशन होते ही माँ के शरीर में कई तरह के बदलाव आने शुरू हो जाते हैं जिसमें मुख्य है प्रेग्नेंसी हार्मोन एचसीजी (HCG) का तेज़ी से बढ्ना. हार्मोनल बदलाव के कारण और भी कई लक्षण धीरे धीरे उभरने लगते हैं जिन्हें अर्ली प्रेग्नेंसी सिमटम्स (early pregnancy symptoms) कहा जाता है. आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ अर्ली प्रेग्नेंसी सिमटम्स (early pregnancy symptoms) के बारे में!

1. उबकाई या मितली आना (Nausea or vomiting)

प्रेग्नेंसी के कारण शरीर में बढ़े हुए हार्मोन उबकाई, उल्टी, गैस और एसिडिटी पैदा करते हैं. ऐसा अधिकतर सुबह के वक़्त होता है साथ ही किसी ख़ास तरह की खुशबू से भी उबकाई या उल्टी आ सकती है.

2. थकान और नींद आना (Fatigue and sleepiness)

प्रेग्नेंसी होते ही कई शारीरिक बदलाव आने शुरू हो जाते हैं साथ ही प्रोजेस्टेरोन (progesterone) के लेवल में तेज़ी से बढ़त होने के कारण होने वाली माँ को बेहद थकान महसूस होने लगती है.

3. पेट के निचले हिस्से में क्रैम्प्स महसूस होना (cramps in the lower abdomen)

प्रेग्नेंसी एस्टेब्लिश होने के बाद शरीर तुरंत ही आने वाले नौ महीनों में शिशु के विकास के लिए खुद को तैयार करना शुरू कर देता है. अर्ली प्रेग्नेंसी में पेट के निचले हिस्से में होने वाले क्रैंप्स भी इसी बदलाव का हिस्सा हैं.

4. निप्पल्स में कालापन (Dark nipples)

प्रेग्नेंसी होते ही एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल बढ़ जाता है जिससे बॉडी में कई तरह के शारीरिक बदलाव आने लगते हैं. इनमें ब्रेस्ट टेंडरनेस और निप्पल्स का डार्क हो जाना सबसे कॉमन है.

5. पीरियड्स मिस होना (Missed periods)

और अंत में पीरियड्स की डेट का मिस होना अर्ली प्रेग्नेंसी का वो ख़ास लक्षण है जिसके बाद जल्द ही आप अपनी प्रेग्नेंसी को फाइनली कंफर्म कर सकते हैं.

सेक्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करें? (When to take pregnancy test after sex in Hindi)

प्रेग्नेंसी किट को यूज़ करने के बारे में थंब रूल ये है कि सेक्स के कुछ ही दिन बाद अगर आप प्रेग्नेंसी टेस्ट करेंगे तो आपको सही नतीजे नहीं मिलेंगे क्योंकि एग के फर्टिलाइज़ेशन से लेकर इंप्लांटेशन तक की प्रक्रिया के लिए लगभग 6 से 10 दिन तक का समय लगता है. इंप्लांटेशन के तुरंत बाद बॉडी प्रेग्नेंसी हार्मोन (एचसीजी) रिलीज़ करने लगती है जो शरीर में तेज़ी से बढ़ता है. होम प्रेग्नेंसी टेस्ट किट (Home pregnancy test kit) में सुबह की पहली यूरिन के द्वारा इसी प्रेग्नेंसी हार्मोन एचसीजी (HCG) का पता लगाया जाता है जिससे टेस्ट के रिज़ल्ट पॉज़िटिव या नेगेटिव आते हैं. किट के ज़रिये सही नतीजे प्राप्त करने के लिए सेक्स के बाद कम से कम 10 दिन इंतज़ार करें ताकि बढ़े हुए एचसीजी को टेस्ट किट आसानी से डिटेक्ट कर सके. साथ ही अगर आप अपने अगले पीरियड मिस होने का इंतज़ार कर सकें और उसके बाद ही यह टेस्ट करें तो सही नतीजे मिलने की संभावना बहुत बढ़ जाती है.

प्रो टिप (Pro Tip)

यह स्वाभाविक है कि मां बनने की उत्सुकता में आप जल्द से जल्द यह जानना चाहेंगी कि प्रेग्नेंसी हुई है या नहीं लेकिन आपका शरीर एक बायोलोजिकल सिस्टम के तहत काम करता है जिसमें प्रेग्नेंसी कंफर्म करने के लिए आपको सेक्स के बाद कम से कम 10 दिन का इंतज़ार करना चाहिए ताकि आपको सही परिणाम मिल सकें.

रेफरेंस

1. Wilcox AJ, Dunson D, Baird DD. (2000). The timing of the "fertile window" in the menstrual cycle: day specific estimates from a prospective study.

2. Jukic AM, Baird DD, Weinberg CR, McConnaughey DR, Wilcox AJ. (2013). Length of human pregnancy and contributors to its natural variation.

3. Su HW, Yi YC, Wei TY, Chang TC, Cheng CM. (2017). Detection of ovulation, a review of currently available methods.

Tags
Pregnancy test in English, Pregnancy test in Tamil, Pregnancy test in Telugu, Pregnancy test in Bengali

बेबी प्लानिंग करती मांओं की भरोसेमंद पसंद

सही समय पर सटीक नतीजे पाने के लिए विश्वसनीय प्रेग्नेंसी टेस्ट किट आपकी इस खूबसूरत यात्रा का पहला साथी बन सकती है.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

419 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.