This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

शिशु गर्भ के अंदर किस तरह की प्रतिक्रियाएँ करते हैं? इस लेख से लीजिये पूरी जानकारी 

Baby Movements
Written by - Ishmeet Kaurअंतिम अपडेट: May 4, 2026
Likes4.3K Likes|
Read time5 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के पहले ट्राइमेस्टर में शिशु की कोशिकाएं जुड़ती हैं, वोकल कोर्ड्स बनते हैं और तीसरे महीने के अंत तक वह मुट्ठी और मुंह खोलने-बंद करने जैसी छोटी हलचल शुरू कर देता है.
  • चौथे महीने में उंगलियां, पलकें, भौहें और नाखून बनते हैं; पांचवें महीने में पहली बार तेज़ भ्रूण हलचल महसूस होती है और मुट्ठियाँ मजबूत होने लगती हैं.
  • छठे से आठवें महीने तक शिशु ध्वनियों पर प्रतिक्रिया देता है, हिचकी लेता है, किक मारता है और मस्तिष्क विकसित होने पर देख-सुन सकता है तथा उलटना भी महसूस होता है.
  • नौवें महीने में शिशु पूर्णतया परिपक्व होकर पलकें झपकाना, सिर घुमाना और प्रकाश-स्पर्श पर प्रतिक्रिया देना शुरू करता है; जगह कम होने से किक घटती हैं पर पलटना महसूस होता है.

गर्भावस्था की नौ महीने की यात्रा में पहली बार अपने गर्भस्थ शिशु की हलचल महसूस करना बेहद रोमांचक अनुभव है. ये इस बात का भी संकेत है कि गर्भ में मौजूद जीवन स्वस्थ और सक्रिय है और समय के साथ उचित गति से बढ़ रहा है. यहाँ आपकी जानकारी के लिए हम बताएँगे कि गर्भावस्था के तीनों ट्राइमेस्टर के दौरान शिशु किस तरह की हलचल करता है.

पहला ट्राइमेस्टर – गर्भधारण के बाद शिशु के शरीर की कोशिकाएं एक दुसरे के साथ जुड़ना शुरू हो जाती हैं और तीसरे महीने के अंत तक उसके वोकल कोर्ड्स बनने लगते हैं. तीसरा महीने पूरा होते होते वह अपनी मुट्ठी और मुंह को खोलने और बंद करने के लिए बेहद छोटी हलचल करना शुरू कर देता है.

चौथा महीना – इसमें बच्चे की हाथ और पैर की उंगलियां, पलकें, भौहें, नाखून और बाल बनते हैं और आपका बच्चा अपने अंगूठे को चूसना, जम्हाई लेना, अंगड़ाई लेने की कोशिश और अलग अलग चेहरे बनाना शुरू कर देता है. इस महीने के अंत तक बच्चे के धीरे धीरे हिलने जैसी गतिविधियाँ महसूस होने लगती हैं. इस कारण कभी कभी ऐसा लगता है जैसे पेट में गैस बन रही हो.

पांचवा महीना – इसमें अधिकांश महिलाओं को पहली बार भ्रूण ज्यादा तेज़ी से और कई बार हिलता हुआ महसूस होता है. यह संकेत है कि शिशु की गतिविधियाँ अब अधिक बढ़ेंगी क्योंकि उसकी मुट्ठियाँ मजबूत होने लगती हैं और वे अधिक फुर्ती से पंच मार सकता है. साथ ही बच्चे के हाथ पैर हिलाने की प्रक्रिया में भी तेजी आती है. डॉक्टर इस दौरान बच्चे के विकास और गर्भ में उसकी स्थिति को देखने के लिए एक अल्ट्रासाउंड टेस्ट भी करवा सकते हैं.

छटा महीना - छह महीने होते होते ये गतिविधियाँ और बढ़ जाती हैं तथा वह पैर भी चलाने लगता है. अब शिशु ध्वनियों पर प्रतिक्रिया देना शरू कर देता है और बच्चे को हिचकी आने पर आपको झटके महसूस होते हैं.

सातवां महीना - इस महीने बच्चे का शरीर अधिक मजबूत और तन्दुरुस्त होने पर उसकी किक करने की क्षमता और बढ़ जाती है. सातवें महीने में आपको शिशु का घूमना और अन्य गतिविधियां प्रतिदिन महसूस होती हैं. वह दर्द और बाहरी प्रकाश को भी महसूस कर सकता है. अब आपको शिशु की गतिविधियाँ पर ध्यान देना चाहिए कि क्या वह कम से कम दिन में दो बार किक मार रहा है या नहीं.

आठवाँ महीना – इस महीने लगातार हाथ पाँव चलाने के साथ साथ बच्चे का मस्तिष्क भी तेजी से विकसित होता है और वह देख और सुन भी सकता है. अब आपको बच्चे का उलटना भी महसूस होगा. ऐसे में अगर आप खड़े हैं तो बैठ जाएं या करवट ले लें; इससे बच्चे की पोजीशन भी बदल जाती है. इस स्तर पर आप अपने शिशु से बातचीत करने में भी सक्षम हो जाते हैं.

नौवां महीना - इस अवस्था तक आते आते आपका शिशु पूर्णतया परिपक्व हो जाता है और पलकें झपकाना, आँखें खोलना और बंद करना, सिर घुमाना, मजबूत पकड़ बनाना और विभिन्न ध्वनियों, प्रकाश और स्पर्श का जवाब दे सकता है. अब उसकी किक कम हो जाती हैं क्योंकि बच्चे को उतनी जगह नहीं मिल पाती लेकिन अब आप बच्चे का पलटना महसूस करने लगते हैं.

भ्रूण की गतिविधियों में कमी कब हो जाती है?

  • अक्सर सेक्स करने के बाद गर्भस्थ शिशु एक दम सुस्त हो जाता है या फिर बहुत अधिक सक्रिय.
  • इसी तरह तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान कभी कभी बच्चे की गतिविधियाँ एकदम धीमी पड़ जाती है और कई घन्टों या कुछ दिनों तक वे कोई भी प्रतिक्रया नहीं करते हैं.
  • ये परिवर्तन बेहद आम और स्वस्थ है तथा इसमें चिंता करने जैसा कुछ भी नहीं है.
  • तीसरे ट्राइमेस्टर का अंत होते होते शिशु का विकास पूरी तरह हो चूका होता है और इसलिए उसे घूमने के लिए आपके गर्भ में जगह नहीं मिलती.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.