This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

लेबर पेन को कैसे आसान बनाएँ - जानिए 5 शानदार टिप्स | 5 tips to ease labor pain in Hindi

Pregnancy
Written by - Ishmeet Kaurअंतिम अपडेट: May 4, 2026
लेबर पेन को कैसे आसान बनाएँ - जानिए 5 शानदार टिप्स | 5 tips to ease labor pain in Hindi
Likes8.2K Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • लेबर पेन के दौरान गहरी सांसें लेने से दर्द से ध्यान हटता है और माँ को मानसिक रूप से राहत महसूस होती है, जिससे प्रसव की प्रक्रिया थोड़ी आसान हो जाती है।
  • पीठ और कमर पर गोलाकार मालिश करने से लेबर पेन में राहत मिलती है, और किसी अपने का साथ होना माँ को भावनात्मक साहस और सहारा देता है।
  • लेबर की शुरुआत में चलते-फिरते रहना, पोजीशन बदलते रहना और बैठ कर आगे झुकना बच्चे को जल्दी नीचे आने में मदद करता है और दर्द को कम करता है।
  • क्या हॉट वॉटर बॉटल से सिकाई सच में मदद करती है? जी हाँ, पेट के निचले हिस्से में गर्माहट देने से कॉन्ट्रैक्शंस के दर्द में काफी आराम मिलता है।

प्रसव का समय नजदीक आते-आते कई महिलायें लेबर पेन के बारे में सोच सोच के भयभीत हो जाती हैं. ये डर कई बार दूसरों के अनुभव सुनने या टेलीविज़न इत्यादि पर प्रसव के दर्दभरे सीन देखने के कारण भी पैदा हो जाता है. इस लेख में हम आपको लेबर को कम करने के कुछ असरदार तरीक़े बतायेंगे. तो लेबर को आसान बनाने के इन तरीकों को जानें और खुद को इस अनुभव के लिए तैयार करें.

  1. गहरी सांसें लेना (Deep Breathing)

लेबर के दौरान सांसों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए गहरी सांसें लेने पर दर्द से ध्यान हटाने में मदद मिलती है. उदहारण के लिए जब आप काम कर रहे होते हैं तो सिर दर्द कम महसूस होता है, वहीँ यदि आप खाली हों तो इसका एहसास ज़्यादा होता है. प्रसव के दौरान भी यह बिलकुल इसी तरह काम करता है.

  1. मालिश (Massage)

लेबर पेन में गर्भवती की पीठ पर मालिश करने से उसे दर्द में राहत मिलती है. हाथ से पीठ पर गोलाकार मालिश करने से, पेट पर हल्के हाथों से उंगलियां फिराने और कमर में धीरेधीरे मुक्के मारने से भी बेहतर महसूस होता है. इस समय यदि कोई हाथ थाम के साथ होने का एहसास दिलाये तो माँ को बहुत साहस मिलता है.

  1. चलते फिरते रहना (Staying Active)

अक्सर डॉक्टर महिलाओं को लेबर की शुरुआत में एक्टिव रहने की सलाह देते हैं. चलते-फिरते रहने से दर्द वाकई कम होता है और लेबर के आखिरी क्षणों में ही लेटने की सलाह दी जाती है. साथ ही माँ को अपनी पोजीशन बदलते रहना चाहिए जिससे बच्चा जल्दी नीचे आता है.

  1. हॉट वॉटर बॉटल (Hot Water Bottle)

लेबर में महिला को हॉट वॉटर बॉटल या गर्म पानी में डूबी तौलिया से पेट के निचले हिस्से में गर्माहट देनी चाहिए. इस प्रकार की सिकायी से थोड़ी राहत दी जा सकती है.

  1. बैठ कर झुकने की कोशिश करना (Trying to Lean Forward While Sitting)

जैसे ही कॉन्ट्रैक्शंस हों, माँ को बैठ कर आगे के बल झुकने की कोशिश करनी चाहिए. इससे टेल-बोन की पोजीशन बदलती है और बच्चे को नीचे आने की जगह मिलती है. अगर लेटना हो तो करवट से ही लेटें. सीधे लेटने से बच्चे को ऑक्सीजन की कमी हो सकती है. थोड़े थोड़े अंतराल में सीधे बैठने या खड़े रहने से भी बच्चे को गुरुत्वाकर्षण बल के कारण नीचे आने में सहायता मिलती है.

तो ये थे कुछ उपाय थे जो आपके लेबर को पेन को थोड़ा आसान बनाने में मदद कर सकते हैं. आप लेबर पेन शुरू होने के बाद अपने डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करें. जब आपकी डिलीवरी नजदीक हो तो डॉक्टर से कोई बात न छुपाएँ. हिम्मत बनाएँ रखें और एक हीरो की तरह अपने बेबी को जन्म दें.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.