
यह आर्टिकल उन सभी महिलाओं के लिए है जो प्रजनन से जुड़ी समस्या का सामना कर रही हैं और किसी ऐसे समाधान की तलाश में हैं जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में कारगर हो. हालांकि लोग प्रजनन समस्याओं को उम्र और पहले से मौजूद शारीरिक समस्याओं से जोड़ते हैं लेकिन आपके खान-पान, वजन, धूम्रपान व शराब इत्यादि के सेवन का प्रजनन क्षमता को कम करने में बहुत बड़ा हाथ होता हैं. जी, आपने सही पढ़ा!! यदि आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में जुटे हैं तो आपको ध्यान रखना होगा कि आप क्या क्या खा रहे हैं? इन 10 पोषक तत्व को आहार में शामिल करने से आप अपनी मुश्किल को आसान कर सकते हैं-
बचपन से ही हम पढ़ते और सुनते आ रहे हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियों खाने का परिणाम है अच्छा स्वास्थय. और फोलिक एसिड और विटामिन C से भरपूर यह सुपरफूड प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायता करता है.
डेरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम, विटामिन D और अच्छी वसा प्रचुर मात्रा में होती हैं. ये खाद्य पदार्थ आपके शरीर को भरपूर पोषण देने के साथ-साथ प्रजनन क्षमता बेहतर करते हैं.
ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल की मात्रा अधिक होती हैं इसीलिए अंजीर, किशमिश और खजूर को अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करें. इनमे सेलेनियम होता है जो एक एन्टीऑक्सिडंट होता है. इसी की मदद से फ्री रैडिकल्स को शरीर में क्षति पहुंचाने से रोका जा सकता है. इन सब का सीधा असर होता है महिला की प्रजनन क्षमता पर!
एंटीऑक्सिडेंट्स से भरे हुए इस खाद्य पदार्थ में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने की शक्ति होती है. बैरीज़ की स्मूथी बनाएं या इन्हे सलाद के रूप में खाएं लेकिन इनका सेवन आपको गर्भवती होने में सहायक होगा.
अधरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रजनन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में बहुत असरदार होते हैं. अधरक की चाय पियें या इसे सब्जी या खाने में डालकर इसका फायदा लें. लेकिन याद रखें कि किसी भी चीज़ की अति परेशानी में डाल सकती है.
आयरन और प्रोटीन की कमी से ओवुलेशन में दिक्कत आ सकती हैं इसलिए दाल और फलियां हैं इसका सही समाधान.
तिल चाहे सफ़ेद हो या काले, विज्ञान की माने तो ये सुपरफूड पोषक तत्वों का एक भरपूर भण्डार है जो प्रजनन सेहत को बेहतर बनने में बहुत प्रभावशाली है.
यदि केले की बात करें तो पोटैशियम और विटामिन B6 का खजाना है यह. खराब गुणवत्ता वाले शुक्राणु व अंडे इन्हीं पोषक तत्वों की कमी का परिणाम हैं.
दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो आपको तकरीबन हर रसोई में मिलेगा. इसकी खुशबू और स्वाद किसी भी व्यंजन में चार चाँद लगा सकता है लेकिन एक बात जो आप नहीं जानते होंगे वह यह कि यह चमत्कारी खाद्य पदार्थ गर्भधारण करने में मदद करता है.
अध्ययन के अनुसार शकरकंदी में ओवुलेशन उत्तेजित करने वाला पदार्थ होता है जो प्रजनन शक्ति को बढ़ाने में फायदेमंद होता है.
Yes
No
An expert in content marketing, Shaveta is an alumnus of IIT, Bombay, she knows what the audience is looking for. Mother of a 6 year old, she has been instrumental in planning the content strategy at Mylo.




Muje ulati jesa nota he par hoti nhi
In sabko kab kab aur kaise khana chahiye
Lahasun to garm hota ise kaise kha sakte h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.



This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |