This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

प्लेसेंटा प्रिविया की देखभाल किस तरह की जाती है?

Low Lying Placenta
Written by - Shaveta Guptaअंतिम अपडेट: May 4, 2026
Likes991 Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्लेसेंटा प्रिविया एक जोखिम भरी स्थिति है जिसका कोई निश्चित इलाज नहीं है, केवल डॉक्टर की निगरानी, अल्ट्रासाउंड स्कैन और उचित देखभाल से गर्भावस्था को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ाया जाता है।
  • रक्तस्त्राव होने पर संभोग से बचने, कठोर व्यायाम न करने और घर के काम आराम से करने की सलाह दी जाती है, ज़रूरत पड़ने पर कंप्लीट बेड रेस्ट भी ज़रूरी हो सकता है।
  • मेजर प्लेसेंटा प्रिविया या भारी रक्तस्त्राव होने पर 34 सप्ताह में अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है और 36-38 सप्ताह के बीच सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा प्रसव करवाया जाता है।
  • हमेशा किसी को पास रखें, एमेर्जेंसी में अस्पताल पहुंचने का इंतज़ाम रखें, और रक्तस्त्राव, कौंट्रेकशन या दर्द महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

प्लेसेंटा प्रिविया जो गर्भवती माँ और शिशु दोनों के लिए एक जोखिम भरी स्थिति है इसका कोई निश्चित इलाज़ नहीं है. इसका पता चलने पर केवल उचित देखभाल और निगरानी की जाती है और किसी भी तरह की एमेर्जेंसी होने पर शिशु का सर्जरी द्वारा जन्म करवाया जाता है.

आइये जानते हैं किस तरह से की जाती है प्लेसेंटा प्रिविया में देखभाल और क्या सावधानियाँ लेनी चाहिए.

  • कई बार डॉक्टर्स पूरी गर्भावस्था के दौरान केवल प्लेसेन्टा की स्थिति की निगरानी रखते हैं. यह समय समय पर किये जाने वाले अल्ट्रासाउंड स्कैन के द्वारा किया जाता है.
  • आपकी देखभाल और ट्रीटमेंट इस बात पर भी निर्भर करता है कि कहीं आपको रक्तस्त्राव तो नहीं हो रहा. रक्तस्राव होने पर संभव है कि आपको पूरी गर्भावस्था के दौरान संभोग न करने की हिदायत भी दी जाए.
  • साथ ही आपको घर के कामकाज बहुत सहजता और आराम से करने की सलाह दी जाएगी और सभी कठोर व्यायाम या परिश्रम वाले काम करने के लिए मना कर दिया जायेगा ताकि योनि से दोबारा रक्तस्त्राव शुरु न हो जाए.
  • ज़रूरत महसूस होने पर डॉक्टर कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह भी दे सकते हैं.

नीचे बताई गयी स्थितियों में डॉक्टर 32 हफ्ते की गर्भावस्था के बाद आपको कुछ कुछ समय के अंतराल में कई अल्ट्रासाउंड स्कैन करवाने के लिए कह सकते हैं:

  • अगर आपको मेजर प्लेसेंटा प्रिविया है, जिसमें प्लेसेंटा सर्विक्स को पूरी तरह ढक लेती है.
  • आपको रक्तस्त्राव हुआ हो या
  • डॉक्टर को किसी अन्य कोंप्लीकेशन्स की संभावना दिख रही हो.

कोई अन्य कोंप्लीकेशन्स न होने पर 38 सप्ताह के बाद आपको सिजेरियन ऑपरेशन द्वारा प्रसव करवाने की सलाह दी जा सकती है.

लेकिन मेजर प्लेसेंटा प्रिविया होने पर या ​भारी रक्तस्त्राव होने पर आपको 34 सप्ताह में ही अस्पताल में भर्ती होना पड़ सकता है.

रक्तस्त्राव न होने पर इस बात की संभावना है कि आप शायद घर पर ही रह पाएँ मगर डॉक्टर की सलाह पर नियमित चेक-अप करवाते रहने होंगे.

प्लेसेंटा एक्रीटा होने पर अधिक रिस्क होने के कारण 36 से 37 सप्ताह के बीच एमेर्जेंसी सिजेरियन करने की सलाह भी दी जाती है.

क्योंकि ऑपरेशन के दौरान रक्तस्त्राव होने का खतरा ज्यादा रहता है, इसलिए डॉक्टर्स खून चढ़ाने की व्यवस्था भी तैयार रखते हैं.

आप खुद क्या सावधानियाँ बरतें?

  1. हमेशा सहायता के लिए अपने आसपास किसी न किसी को रखें.
  2. साथ ही, यदि एमेर्जेंसी में तुरंत अस्पताल पहुंचना हो तो उसके भी इंतज़ाम रखें.
  3. अगर अस्पताल में भर्ती होने की तारीख से पहले ही आपको रक्तस्त्राव, कौंट्रेकशन या पीरियड्स जैसा दर्द महसूस हो, तो तुरंत अस्पताल जाएं.
  4. वहां आपको मेडिकल सुपेरविजन में रखा जाएगा और हो सकता है कि इन लक्षणों के बंद हो जाने पर भी प्रसव तक आपको अस्पताल में ही रहने के लिए कहा जाए.
  5. अगर ये लक्षण बने रहते हैं या फिर आपका समय से पहले प्रसव शुरु हो जाता है, तो एमेर्जेंसी सिजेरियन के जरिये शिशु का जन्म कराया जायेगा.
  6. शिशु के प्रीमैच्योर होने पर डॉक्टर उसे स्टेरॉयड के इंजेक्शन देने की सलाह भी दे सकते हैं, जो शिशु के फेफड़ों को तेजी से विकसित होने में मदद करता है.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.