This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

How to Use Pregnancy Test Kit in Hindi | प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को कैसे इस्तेमाल करते हैं?

Pregnancy Tests
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: Oct 6, 2023
How to Use Pregnancy Test Kit in Hindi | प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को कैसे इस्तेमाल करते हैं?
Likes1 Likes|
Read time6 min

"क्या मैं प्रेग्नेंट हूँ या नहीं?" यह एक ऐसा सवाल है, जो हर उस महिला के मन में आता है, जो प्रेग्नेंसी प्लान करने की कोशिश कर रही होती हैं. ऐसे में प्रेग्नेंसी किट महिलाओं के इस कंफ्यूज़न को दूर कर सकती हैं. प्रेग्नेंसी किट की मदद से आसानी से प्रेग्नेंसी को कंफर्म किया जा सकता है. हालाँकि, जो महिलाएँ पहली बार प्रेग्नेंसी प्लान कर रही होती हैं, उनके लिए प्रेग्नेंसी किट को इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. अगर प्रेग्नेंसी किट के इस्तेमाल को लेकर आपको भी कोई कंफ्यूज़न है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. इस आर्टिकल के ज़रिये हम आपको डिटेल में बताएँगे कि आख़िर प्रेग्नेंसी किट को कैसे इस्तेमाल किया जाता है (How to use pregnancy test kit in Hindi)!

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी के पहले हफ़्ते में किस तरह के लक्षण नज़र आते हैं?

सही प्रेग्नेंसी किट चुनें (Select a pregnancy test kit in Hindi)

जब एक महिला गर्भधारण करती है तो उसके शरीर में ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रॉफ़िन (एचसीजी) (Human chorionic gonadotrophin (HCG) नामक हार्मोन बनता है. प्रेग्नेंसी टेस्ट शरीर में इस हार्मोन को डिटेक्ट करती है. यूरिन और ब्लड दोनों में इस हार्मोन की मात्रा होती है. प्रेग्नेंसी किट आपको मेडिकल स्टोर या ऑनलाइन वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएगी. लेकिन प्रेग्नेंसी किट चुनने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा; जैसे कि इसमें कम से कम 2 स्ट्रिप हो, ताकि आप सही तरीक़े से टेस्ट कंफर्म कर सकें. हमेशा भरोसेमंद प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को ही ख़रीदें.

यूज़र मैनुअल को पढ़ें (Read user manual carefully)

यूज़र की सहूलियत के लिए हर प्रोडक्ट के साथ एक यूज़र मैनुअल आता है. प्रेग्नेंसी टेस्ट किट के साथ भी ऐसा ही होता है. यूँ तो सभी प्रेग्नेंसी टेस्ट किट को इस्तेमाल करने का तरीक़ा एक जैसा ही होता है, लेकिन कुछ मामलों में ब्रांड के अनुसार थोड़ा बदलाव हो सकता है. इसलिए आप प्रेग्नेंसी किट के साथ आए हुए यूज़र मैनुअल को सावधानीपूर्वक पढ़ लें, जैसे- इसमें यूरिन सैंपल को कैसे डालना है, किस संकेत का मतलब क्या है, आदि.

प्रेग्नेंसी टेस्ट का समय (Choose a time for the test)

सटीक रिज़ल्ट पाने के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट का समय बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसलिए प्रेग्नेंसी टेस्ट करने में बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें. वरना, आपको ग़लत रिज़ल्ट मिल सकता है. पीरियड्स मिस होने के कम से कम एक हफ़्ते बाद ही प्रेग्नेंसी टेस्ट करें. साथ ही, टेस्ट के लिए सुबह के पहले यूरिन का इस्तेमाल करें. दरअसल, सुबह के पहले यूरिन में एचसीजी (hCG) की मात्रा अधिक होती है, जिससे सटीक रिज़ल्ट मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

टेस्ट के लिए तैयार हो जाएँ (What to do before taking pregnancy test in Hindi)

हम समझ सकते हैं कि जब आप प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए टेस्ट किट को अपने हाथ में उठाएँगी, तो उस समय आपके मन में कई तरह के सवाल उठेंगे. एक्साइटमेंट के साथ ही आप थोड़ा नर्वस भी हो सकती हैं. ऐसे में आपको ग़हरी साँस लेना है. ख़ुद को रिलेक्स करें. साथ ही, प्रेग्नेंसी किट को इस्तेमाल करने से पहले अपने हाथों को साबुन और गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें.

किट की मदद से प्रेग्नेंसी टेस्ट करें (Pregnancy test with kit in Hindi)

प्रेग्नेंसी टेस्ट करने के लिए यूरिन सैम्पल को ठीक तरीक़े से स्ट्रिप में डालना होता है. आप यूरिन सैम्पल को एक कंटेनर में भी कलेक्ट कर सकते हैं. फिर ड्रॉपर की मदद से यूरिन की कुछ बूँदों को स्ट्रिप पर डाल सकती हैं. इसके बाद आपको कुछ मिनट तक इंतज़ार करना होगा. किट पर दिए गए संकेतों की मदद से आप जान सकते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं. रिज़ल्ट मिलने के बाद अपने हाथों को साबुन और गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें.

उम्मीद है कि अब आप समझ गए होंगे कि प्रेग्नेंसी टेस्ट किट से प्रेग्नेंसी टेस्ट करना इतना मुश्किल भी नहीं है. आप आसानी से घर पर यह टेस्ट कर सकते हैं.

प्रो टिप (Pro Tip)

प्रेग्नेंसी टेस्ट करने में कभी भी जल्दबाजी न करें. वैसे भी गुड न्यूज़ के लिए थोड़ा इंतज़ार तो करना ही पड़ता है. सही प्रेग्नेंसी किट का इस्तेमाल करें और सटीक रिज़ल्ट पाने की संभावनाओं को बढ़ाएँ.

रेफरेंस

1. Gnoth C, Johnson S. (2014). Strips of Hope: Accuracy of Home Pregnancy Tests and New Developments.

2. Chard T. (1992). Pregnancy tests: a review.

Tags

How to use a pregnancy test kit in English, Pregnancy test in Tamil, Pregnancy test in Telugu, Pregnancy test in Bengali

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.