This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

प्याज का तेल बनाने की विधि जानिए | Know the method of making onion oil in Hindi

Pregnancy
Written by - Auli Tyagiअंतिम अपडेट: Mar 19, 2024
प्याज का तेल बनाने की विधि जानिए | Know the method of making onion oil in Hindi
Read time13 min

क्या आप बालों की समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, रूसी, या कमज़ोर बालों से जूझते हुए थक गए हैं? खैर, हमें एक सीक्रेट मिला है जिससे आपके बालों की सभी समस्याओं का समाधान हो सकता है - अनियन ऑयल! हां, आपने सही सुना. बालों के स्वास्थ्य के लिए कई लाभों के कारण हाल के वर्षों में अनियन ऑयल ने काफी लोकप्रियता हासिल की है. और तो और, आप इसे घर पर भी बना सकते हैं! सोच रहे हैं कि प्याज का तेल कैसे बनाया जाए (How to make onion oil in Hindi)? घर पर प्याज का तेल कैसे बनाएं, अधिकतम लाभ के लिए प्याज के तेल का उपयोग कैसे करें और नियमित उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें.

क्या अनियन ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा है(Is Onion Oil Good for Hair Growth in Hindi?)

बालों के विकास को बढ़ावा देने की अपनी क्षमता के कारण हाल के वर्षों में प्याज के तेल ने काफी लोकप्रियता हासिल की है. बहुत से लोग बालों का झड़ना कम करने, बालों की बनावट में सुधार करने और बालों के विकास को प्रोत्साहित करने में इसके प्रभाव की बहुत तारीफ की है. लेकिन क्या प्याज का तेल वाकई बालों के विकास के लिए अच्छा है? आइए इसके पीछे के विज्ञान का पता लगाएं.

प्याज में सल्फर प्रचुर मात्रा में होता है, जो बालों के स्वास्थ्य के लिए एक प्रमुख पोषक तत्व है. सल्फर कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है, कोलेजन एक प्रोटीन है जो बालों के विकास के लिए आवश्यक है. यह स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, जो हेयर फॉलिकल्स और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है. इसके अलावा, प्याज के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प में इन्फेक्शन, रूसी और बालों के झड़ने को रोक सकते हैं.

बालों के विकास के लिए अनियन ऑयल के लाभों के संबंध में कई अध्ययनों ने आशाजनक देखे गए हैं. जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि दो महीने तक दिन में दो बार सिर की त्वचा पर प्याज का रस लगाने से एलोपेसिया एरीटा(alopecia areata), एक ऐसी स्थिति जो बालों के झड़ने का कारण बनती है, से पीड़ित व्यक्तियों में बालों में ग्रोथ देखी गयी है.

इंडियन जर्नल ऑफ डर्मेटोलॉजी में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि सिर पर आठ सप्ताह तक प्याज का रस लगाने से बालों की मोटाई में सुधार हुआ और जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या थी उनके सिर पर बाल दोबारा उग आए.

हेयर ग्रोथ के लिए अनियन ऑयल के फायदे पर कम ही वैज्ञानिक अध्ययन उपलब्ध हैं लेकिन लोग इस घरेलू उपचार की जिस तरह से प्रशंसा करते हैं उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि अनियन ऑयल बालों के एक महत्वपूर्ण औषधि के समान है. हालाँकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि व्यक्तिगत परिणाम अलग अलग हो सकते हैं, और किसी भी नए हेयर केयर आयडिया को आजमाने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट से परामर्श करना हमेशा सर्वोत्तम होता है.

घर पर अनियन हेयर ऑयल बनाने के क्या फायदे हैं (What are the Benefits of Making Onion Hair Oil at Home in Hindi?)

इससे पहले कि हम अनियन ऑयल बनाना सीखें, आइए अपने आप अनियन ऑयल बनाने के लाभों को समझें. यह न केवल केवल किफायती है, बल्कि यह आपको शुद्ध चीजों को उपयोग करने की आजादी देता है. आप अपने आप बनाएंगें तो बेशक वो प्रोडक्ट केमिकल फ्री होगा. आइए, घर पर अनियन ऑयल बनाने के 5 फायदों को समझते हैं.

1. नैचुरल एंड केमिकल फ्री

जब आप घर पर अनियन ऑयल बनाते हैं, तो आपको ये पता होता है कि यह किसी भी हानिकारक रसायन या एडिटिव्स से मुक्त है. बाजार में उपलब्ध प्याज के बालों के तेल में प्रिजर्व करने के लिए केमिकल या नकली महक हो सकते हैं जो सिर की त्वचा को नुकसान पहुँचा सकती है. इसे घर पर बनाकर, आप ऑर्गनिक अनियन और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग करके केमिकल फ्री अनियन ऑयल पा सकते हैं.

2.सूट करने वाले प्रोडक्ट्स यूज़ कर सकते हैं

प्याज का हेयर ऑयल बनाने के टाइम आप उनक पदार्थों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो ख़ास तौर पर आपके बालों की समस्या में मदद कर सकते हैं. आप इस ऑयल की क्वालिटी बढ़ाने के लिए इसमें अपनी जरूरत के अनुसार कैस्टर, लैवेंडर या रोजमेरी एसेंसशियल मिला सकते हैं.

3. फ्रेश और ज्यादा पॉवरफुल प्रोडक्ट्स

जब आप घर पर प्याज का तेल बनाते हैं, तो आप ताजा प्याज का उपयोग कर सकते हैं. प्याज में सल्फर यौगिक होते हैं जो अस्थिर होते हैं और पुराने होने पर ये खराब हो सकते हैं. घर पर तेल बनाकर आप प्याज से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

4. किफायती

स्टोर से खरीदा हुआ प्याज का हेयर ऑयल महंगा हो सकता है, खासकर यदि आप इन्हें नियमित रूप से इस्तेमाल करते हैं. घर पर अपना खुद का प्याज का हेयर ऑयल में कम लागत लगती है जो लंबे समय में आपके पैसे बचा सकता है. आप थोक के भाव में ऑर्गनिक प्याज खरीद सकते हैं और हेयर ऑयल का एक बड़ा बैच बना सकते हैं जो महीनों तक चलेगा.

5. पूरी संतुष्टि

घर पर अपने स्वयं के सौंदर्य उत्पाद बनाने से एक निश्चित संतुष्टि मिलती है. स्वयं प्याज का हेयर ऑयल बनाकर, आप अपनी काबिलियत पर गर्व कर सकते हैं और एक पर्सनलाइज्ड हेयर केयर ऑयल बना सकते हैं जो विशेष रूप से आपके लिए हो.

प्याज का तेल कैसे बनाएं(How to Make Onion Oil in Hindi?)

क्या आप भी ये फायदे जानने के बाद घर पर ही अनियन ऑयल बनाने की सोच रहे हैं (How to make onion oil in Hindi) ? घर पर प्याज का तेल बनाना एक कठिन काम लग सकता है, लेकिन असल में यह काफी सरल है. बालों के लिए अनियन ऑयल कैसे बनाए (How to make onion oil at home in hindi), इसके लिए नीचे स्टेप बाई स्टेप जानकारी नीचे शेयर की जा रही है -

आवश्यक सामग्री (Ingredients)

  • 4 से 5 मध्यम आकार के प्याज

  • 1 कप नारियल तेल या अपनी पसंद का कोई भी कैरियर ऑयल

अनियन ऑयल बनाने की विधि :

  • प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. टुकड़े जितने छोटे होंगे, आप उतना अधिक उसका अर्क निकाला जा सकेगा.

  • धीमी आंच पर एक पैन में नारियल का तेल गर्म करें.

  • पैन में कटा हुआ प्याज डालें और लगभग 30 से 40 मिनट तक धीरे-धीरे पकने दें. जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में हिलाएँ.

  • एक बार जब प्याज सुनहरा भूरा हो जाए और पारदर्शी होने लगे, तो पैन को आंच से हटा दें और इस मिश्रण को ठंडा होने दें.

  • एक बार जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तेल में दिख रहे टुकड़ों को मसलिन क्लॉथ या महीन-जाली वाली छलनी का उपयोग करके छान लें.

  • इसे सेफ स्टोर करने के लिए एक साफ़ एयर टाईट कंटेनर में डालें.

  • आपका होम मेड अनियन हेयर ऑयल उपयोग के लिए तैयार है!

यदि आपके पास समय की कमी है या आप किचन में काम करना नहीं पसंद करते या आपको ऐसे कामों में बहुत आलस आता है, तो चिंता न करें- हमारे पास आपके लिए भी एक समाधान है. पूरी तरह से प्राकृतिक, हानिकारक केमिकल्स से मुक्त और साइंटिफिक फॉर्मूलेशन से बना माइलो केयर अनियन ऑयल आपके बालों की सभी समस्याओं का समाधान है. अनियन सीड्स ऑयल, आंवला, भृंगराज, इलंग इलंग, मेथी और विटामिन ए और डी3 से भरपूर, हमारा हेयर ऑयल बालों का गिरना कम करता है, बालों की जड़ों को मजबूत करता है, बालों के विकास में तेजी लाता है और सिर की स्किन के स्वास्थ्य में सुधार करता है. तो, आज ही इसे ऑर्डर करें!

सर्वोत्तम परिणामों के लिए अनियन ऑयल का उपयोग कैसे करें (How to Use Onion Oil for Best Results in Hindi?)

उम्मीद है आप सीख गए हैं कि बालों के विकास के लिए अनियन ऑयल कैसे बनाया जाता है, आइए अब समझें कि इसका सही तरीके से उपयोग कैसे करें. मैक्सिमस बेनेफिट्स पाने के लिए यहाँ कुछ टिप्स दिए गए हैं -

1. पैच टेस्ट

अपने सिर पर अनियन ऑयल लगाने से पहले, किसी भी एलर्जी या स्किन सेन्सटिविटी की पहचान करने के लिए पैच टैस्ट करना महत्वपूर्ण है. अपने सिर के एक छोटे से हिस्से पर थोड़ी मात्रा में अनियन ऑयल लगाएं और 24 घंटे तक प्रतीक्षा करें. यदि कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखाई देता है, तो आप इसका रेगुलर इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. स्कैल्प की मालिश करें

थोड़ी मात्रा में अनियन ऑयल लें और अपनी उंगलियों का उपयोग करके इसे धीरे-धीरे अपने स्कैल्प पर मालिश करें. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और पूरे सिर में ऑयल को फैलाने के लिए दस से पन्द्रह मिनट तक मसाज करें.

3. इसे रात भर के लिए छोड़ दें

अधिकतम लाभ पाने के लिए, प्याज के तेल को रात भर अपने सिर पर लगा रहने दें. अपने तकिये पर दाग लगने से बचाने के लिए अपने बालों को शॉवर कैप या तौलिये से ढँक लें. अगली सुबह अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें. यदि आप इसे रात भर छोड़ने में असमर्थ हैं, तो आप इसे सिर धोने से पहले कुछ घंटों के लिए भी छोड़ सकते हैं.

4. नियमित उपयोग

अगर आप चाहते हैं कि इसका असर दिखाई दे तो नियमित रूप से अनियन ऑयल का उपयोग करना महत्वपूर्ण है. सप्ताह में कम से कम 2 से 3 बार अनियन ऑयल का इस्तेमाल करें. बालों की सही देखभाल का तरीका यही है कि आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें.

5. धैर्य रखें

बालों के बढ़ने में समय लगता है और परिणाम भी हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं. अगर आपको शानदार रिजल्ट देखना है तो इसमें कुछ टाइम लगता है. आपको को रिजल्ट मिलने में कई हफ्ते और यहाँ तक कि कई महीने भी लग सकते हैं.

निष्कर्ष( conclusion)

अनियन ऑयल आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है इसलिए आपको इसका नियमित इस्तेमाल करके देखना चाहिए. अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है तो बिना डॉक्टर की सलाह के अपने बालों में कुछ भी ना लगाएं. घर पर अनियन ऑयल बनाने का जो आसान तरीका हमने बताया है वो उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है जो हेयर प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं इसलिए आप इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें.

Tags

How to make onion oil in English

Article Posted Under

Related Articles

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.