This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

Onions During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में प्याज़ खाना सुरक्षित है?

Written by - Khushboo GoelLast updated: May 28, 2026
Onions During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी में प्याज़ खाना सुरक्षित है?
Likes1 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के दौरान प्याज खाना सुरक्षित है और इसमें विटामिन C, B6, फोलेट, पोटैशियम और मैग्नेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मां और बच्चे के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • प्याज रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, पाचन सुधारता है, गर्भावस्था की डायबिटीज़ नियंत्रित करता है, रक्तचाप संतुलित रखता है और त्वचा-बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
  • ज्यादा मात्रा में प्याज खाने से सीने में जलन, डायरिया, पेट दर्द या एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाना ही बेहतर है।
  • प्रेग्नेंसी में पोषण कैसे पूरा करें? Explore our Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g.
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g
Rating4.9
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

परिचय (Introduction)

गर्भावस्था के दौरान महिला की भूख में बदलाव आ सकता है और उसे कुछ खानों की तेज इच्छा कर सकती है। गर्भवती महिला की कच्ची सब्जियों से लेकर आइसक्रीम या अचार तक खाने की इच्छा हो सकती है। यह लेख एक खास सब्जी-प्याज पर केंद्रित है, जो कुछ गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर स्वादिष्ट लगता है। ज्यादातर मामलों में, गर्भावस्था के दौरान प्याज खाने से कोई नुकसान नहीं होता है। यह देखा गया है कि गर्भावस्था के दौरान प्याज खाने से महिला के स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ सकते हैं।

नीचे गर्भावस्था के दौरान प्याज खाने के फायदों और नुकसानों के बारे में डिटेल में जानकारी दी गई है।

क्या गर्भावस्था के दौरान प्याज खाना सुरक्षक्षित होता है? (Is eating onions safe during pregnancy?)

गर्भवती महिलाएं प्याज खा सकती हैं। प्याज में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छे होते हैं। स्वस्थ बने रहने के लिए प्याज खाना अच्छा है और इससे गर्भवती की त्वचा और मन को ताजगी मिलती है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत होती है, क्योंकि वे सामान्य तौर पर लिए जाने वाले सप्लीमेंट नहीं ले सकतीं। ऐसी स्थिति में, उनके लिए गर्भवस्था के दौरान प्याज खाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना अच्छा होता है।

प्याज के पोषक तत्व (Nutritional value of onion)

प्याज एलियम फ़ैमिली की एक सब्जी है। प्याज का स्वाद और गंध तेज, तीखा होता है। हालांकि, प्याज में कैंसर-रोधी, कोलेस्ट्रॉल-रोधी, एंटी-ऑक्सीडेंट, सूजन/दर्द रोधी तत्व होने की वजह से माना जाता है कि इसे गर्भावस्था के दौरान खाने से महिला को कई घातक बीमारियों से सुरक्षा मिलती है।

एक कच्चे 2.5 इंच के वृत्त वाले मध्यम आकार के प्याज (110 ग्राम) में पाए जाने वाले पोषक तत्वों का यूएसडीए डेटा नीचे दिया गया है।

  • 44 कैलोरी
  • 1.2 ग्राम प्रोटीन
  • 10.3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट
  • 0.1 ग्राम वसा

प्याज में विटामिन C के अलावा विटामिन B6, पोटैशियम, फोलेट और मैग्नेशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं।

गर्भावस्था में प्याज के फायदे (Benefits Of Onions During Pregnancy)

कम मात्रा में प्याज खाना गर्भवती महिला के स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान प्याज खाने के कुछ फायदे जानने के लिए आगे पढ़ें:

1. रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है (Promotes the Health of the Immune System)

प्याज में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन C मां और उसके बढ़ रहे बच्चे को बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

2. कैंसर की रोकथाम में मददगार (Aids in the Prevention of Cancer)

प्याज में कार्बनिक सल्फर भरपूर होते हैं, जो कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स को बनने से रोकते हैं और इसीलिए, कई तरह के कैंसर से बचाते हैं, खासकर कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर से।

3. त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाता है (Benefits Hair and Skin Health)

प्याज में विटामिन A, C, और E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। त्वचा और बालों को अच्छा बनाए रखना एक टीम का काम है और ये सभी विटामिन इसमें मदद करती हैं। ये विटामिन बढ़ती उम्र के असर और बालों का झड़ना रोकती हैं।

4. पूरी पाचन क्रिया को ठीक करता है (Supports Optimal Digestive Function)

गर्भावस्था में कच्चा प्याज फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर होता है, यह पाचन में मदद करता है और गर्भावस्था के दौरान खाने में सुरक्षित होता है। गर्भावस्था के दौरान प्याज खाने से कब्ज दूर किया जा सकता है क्योंकि ये गैस्ट्रिक अल्सर को रोकने में मदद करता है और अच्छे पाचन को बढ़ावा देते हैं।

5. गर्भावस्था से जुड़ी डायबिटीज़ के इलाज में असरदार (Effective in Treating Pregnancy-Related Diabetes)

प्याज में पाए जाने वाले सल्फर और क्वेरसेटिन ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखकर गर्भावस्था की डायबिटीज़ को कम करने में मदद कर सकते हैं। प्याज में मौजूद फाइबर से गर्भावधि के मधुमेह (जीडीएम) को ठीक करने में मदद मिलती है।

6. नींद सुधारने में सक्षम (Potential to improve sleep)

यह देखा गया है कि प्याज में मौजूद प्रीबायोटिक तत्व तनाव दूर करने और आरामदायक नींद को बढ़ावा देते हैं। प्याज में मौजूद फोलेट डिलीवरी के बाद होने वाले डिप्रेशन से लड़ने में मददगार होता है, क्योंकि यह होमोसिस्टीन के उत्पादन को रोकता है। होमोसिस्टीन के स्तर में असंतुलन से भावनात्मक अस्थिरता, चिंता और अवसाद होता है।

7. रक्तचाप को नियंत्रित करता है (Facilitate Control of Blood Pressure)

फाइटोन्यूट्रिएंट्स और पोटेशियम से भरपूर प्याज, गर्भावस्था के दौरान रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे उच्च रक्तचाप और इससे जुड़ीं परेशानियों का खतरा कम हो जाता है।

गर्भावस्था में प्याज खाने के नुकसान (Side Effects of Onions in Pregnancy)

वैसे तो गर्भवती महिला के लिए प्याज के कई फायदे हो सकते हैं, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में इसे खाया जाए तो इसके संभावित नुकसान भी हो सकते हैं।

ज्यादा प्याज के खाने के संभावित नुकसान होते हैं:

1. डायरिया या सीने में जलन (Diarrhoea and heartburn)

गर्भावस्था में बहुत सारे प्याज खाने से गर्भवती महिला को सीने में जलन हो सकती है या उसके पेट में दर्द भी हो सकता है।

2. एलर्जी (Allergic reaction)

जो महिलाएं प्याज के प्रति संवेदनशील होती हैं, उन्हें गर्भावस्था के दौरान प्याज ज्यादा खाने से कुछ एलर्जी हो सकती है। कुछ महिलाओं को ज्यादा मात्रा में प्याज खाने के बाद सांस लेने में भी तकलीफ होने लगती है।

गर्भावस्था में मुझे प्याज खाने की टेज इच्छा क्यों होती है (Why Do I Have an Onion Craving During Pregnancy)

यह साफ नहीं है कि गर्भावस्था में कुछ खाने की तेज इच्छा की वजह क्या होती है। हालांकि, सिद्धांत यह है कि भूख बढ़ाने में हार्मोनल बदलाव, कुपोषण, या सामाजिक अपेक्षाओं की भूमिका होती है। इस वजह से, गर्भवती महिला को गर्भावस्था में प्याज खाने की अपनी इच्छा के बारे में तब तक चिंता नहीं करनी चाहिए जब तक वह संतुलित आहार लेती हो।

निष्कर्ष (Conclusion)

प्याज खाना न केवल एक अच्छा विकल्प है, बल्कि इसे गर्भवती महिलाओं में पोषण के स्तर को बढ़ाने का एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका भी माना गया है। गर्भवती महिलाओं के रोज के खाने में प्याज को शामिल करने से स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सकता है और उनके जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

हर गर्भवती मां की पोषण यात्रा में भरोसेमंद साथी

संतुलित आहार के साथ सही प्रीनेटल पोषण आपको और आपके शिशु को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।

Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g

Pregnancy Wellness Super Saver Combo - Stretch Marks Cream for Women 100g + Long Grain Pure Saffron for Pregnant Women (Kesar) - 2g

Fades Stretch Marks | Improves Digestion | Reduces Stress

531 Moms bought
₹917₹129829% Off
Rating
4.9
(50)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3780 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(89)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2006 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.