This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

गर्भावस्था के दूसरे महीने में अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार

Pregnancy Diet Chart
Written by - Charu Pratapअंतिम अपडेट: Jan 26, 2026
गर्भावस्था के दूसरे महीने में अपनी डाइट में शामिल करें ये आहार
Likes2K Likes|
Read time5 min
Kusum Sabharwal
Medically Reviewed By
Kusum Sabharwal, MBBS, DGOverified

Obstetrician & Gynecologist · 41 years experience

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के दूसरे महीने में शिशु के शुरुआती अंगों का विकास होता है, इसलिए फोलिक एसिड, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर संतुलित डाइट बेहद ज़रूरी है।
  • फोलिक एसिड न्यूरल ट्यूब के विकास में मदद करता है और बर्थ डिफेक्ट्स से बचाता है, जबकि कैल्शियम शिशु की हड्डियों और अंगों के विकास के लिए आवश्यक है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, अंडे, दूध, दही, सूखे मेवे, पालक, चुकंदर और ताज़े फल अपनी डाइट में शामिल करें ताकि सभी पोषक तत्व मिलते रहें।
  • क्या आप अपनी प्रेगनेंसी में अतिरिक्त प्रोटीन की तलाश में हैं? हमारे Long Grain Pure Saffron (Kesar) - 1g को आजमाएँ जो हेल्दी प्रेगनेंसी में सहायक है।
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)
Rating4.5
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3

गर्भावस्था के दौरान यूं तो सदैव ही आपको अपनी और अपने गर्भ में पल रहे शिशु की ख़ास देखभाल करनी चाहिए लेकिन ऐसा करने की सबसे ज़्यादा ज़रुरत शरुआत के तीन महीनों में होती है. इस दौरान अन्य चीज़ों के अलावा आपको अपनी डायट पर विशेष ध्‍यान देने की आवश्यकता होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय न केवल आपका शरीर प्रेगनेंसी के लिए खुद को तैयार कर रहा होता है अपितु आपके शिशु के शुरुआती अंगों का विकास भी होना शुरू होता है.

कहते हैं न की मज़बूत नींव पर ही एक मज़बूत इमारत का निर्माण किया जा सकता है ठीक उसी तरह एक स्वस्थ शिशु को जन्म देने के लिए आवश्यक है कि आप अपने खान-पान पर विशेष ध्‍यान दें. तो आइये जानते हैं कि प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में गर्भवती महिला को अपनी डाइट में किन-किन पोषक खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए:

1. फोलिक एसिड

फोलिक एसिड विटामिन बी का एक प्रकार है। प्रेग्‍नेंसी की शुरुआत में फोलिक एसिड न्यूरल ट्यूब के विकास में मदद करता है. फोलिक एसिड को सही मात्रा में लेने से शिशु को दिमाग और रीढ़ की हड्डी से जुड़े कई बर्थ डिफेक्ट्स से बचाया जा सकता है. फोलिक एसिड को गर्भ धारण करने से पहले ही लेना शरू कर देना चाहिये. एक गर्भवती महिला को 400 मिलीग्राम फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है. प्राकृतिक रूप में फोलिक एसिड बीन्स और मटर जैसी हरी सब्जियों, दालों, हरी पत्तेदार सब्ज़ियों, खट्टे फलों, अंडों, ब्रोक्कोली, वीट जर्म, पपीता, केले, अवाकाडो, सूखे मेवों, और फलियों में मिलता है.

2. कैल्शियम:

क्योंकि प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में शिशु के शुरूआती अंग और हड्डियाँ विकसित हो रहे होते हैं इसलिए शिशु को इस दौरान अधिक कैल्शियम की आवश्यकता होती है. शिशु का शरीर स्वयं कैल्शियम नहीं बना सकता और इसकी आपूर्ति के लिए वह पूर्णतया आपके ऊपर निर्भर होता है. कैल्शियम की इसी ज़रुरत को पूरा करने के लिए गर्भवती महिला को बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम लेने की आवश्यकता होती है. आपके लिए ज़रूरी है की कैल्शियम पाने के लिए सोया बीन्स, सुखे मेवे, फिश, अंडे, दूध, दही, टोफू, हरी पत्तेदार सब्जियां, पत्‍तागोभी वगैरह खाने में शामिल करें.

3. प्रोटीन:

प्रेगनेंसी के दूसरे महीने के दौरान प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन करना बहुत अहम् होता है. ये आपके शिशु के शरीर में नए टिश्यूस के विकास, इम्यून सिस्टम में एंटीबाडीज को विकसित करने, होर्मोनेस और एन्ज़इम्स बनाने, ऑक्सीजन को रक्त के द्वारा ट्रांसपोर्ट करने और मांस पेशियों के सही रूप से कार्य करने के लिए ज़रूरी होता है. सही मात्रा में प्रोटीन लेने से आप अपने शिशु के सम्पूर्ण विकास में मदद कर सकती हैं. अपने और बच्‍चे के पूर्ण विकास के लिए एक गर्भवती महिला को प्रतिदिन 45 gm प्रोटीन लेना चाहिये. होल ग्रेन ब्रेड, कॉटेज चीज़, योगहर्ट, दालों, फलियों, पास्ता, चावल, मछलियों, सोयाबीन, बारले, टोफू, अण्डों, सूखे मेवे जैसे खाद्य पदार्थों से प्रोटीन की प्राप्ति होती है.

4. आयरन:

गर्भावस्‍था में आपके शरीर में खून बड़ी तेजी से बढ़ता है. इसे मैनेज करने के लिए आपके शरीर को पर्याप्त हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है. आयरन आपके गर्भ में पल रहे शिशु के दिमागी विकास के लिए भी ज़रूरी होता है. आयरन की कमी की वजह से एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए आवश्यक है कि आप गर्भावस्था के दूसरे माह के दौरान आयरन-युक्त खाद्य पदार्थ अपने भोजन में शामिल करें.

पालक, चुकंदर, टोफू, टमाटर, राजमा, काजू, अनार, सूखे मेवे और मछली में लौह तत्त्व अच्छी मात्रा में मिलता है.

5. फाइबर:

गर्भावस्‍था की पहली तिमाही में आपका शरीर रिलैक्सिंग होर्मोनस रिलीज़ करता है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं में कब्ज़ की समस्‍या हो जाना आम है. इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप फाइबर या रेशों से भरपूर ताज़े फल, सलाद और हरी सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करें.

गर्भावस्था की पहली तिमाही की माँओं की पसंद

दूसरे महीने में पोषण बेहद ज़रूरी है - ये प्रोडक्ट्स आपकी हेल्दी प्रेगनेंसी में साथ देंगे।

Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)

Stretch Marks Kit (Stretch Mark Oil + Stretch Marks Cream - 100ml each)

Made with Natural Ingredients | Tightens Skin | Prevents New and Fades Old Stretch Marks |

118742 Moms bought
₹611₹84828% Off
Rating
4.5
(607)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3670 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.