This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Paneer During Pregnancy in Hindi | क्या गर्भवती महिलाओं को पनीर खाना चाहिए?

Diet & Nutrition
Written by - Sanju Rathiअंतिम अपडेट: May 28, 2026
Paneer During Pregnancy in Hindi | क्या गर्भवती महिलाओं को पनीर खाना चाहिए?
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के दौरान पनीर खाना सुरक्षित है, बशर्ते महिला लैक्टोस इंटोलरेंट न हो। पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो मां और बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद है।
  • पनीर हड्डियों, दांतों और नर्वस सिस्टम के विकास में मदद करता है, मॉर्निंग सिकनेस से राहत देता है, और एनर्जी व स्टेमिना को बढ़ाता है। यह ब्लड शुगर और जोड़ों के दर्द को कंट्रोल करने में भी सहायक है।
  • ज्यादा मात्रा में पनीर खाने से ब्लड प्रेशर, बदहजमी और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। कच्चा पनीर खाने से बचें क्योंकि इसमें बैक्टेरिया हो सकते हैं जो गर्भावस्था में हानिकारक होते हैं।
  • गर्भावस्था में पोषण के लिए क्या चाहिए? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4

गर्भावस्था के दौरान, मां और बच्चे की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाने-पानी को लेकर समझदारी भरे निर्णय लिए जाने चाहिए। क्या गर्भावस्था के दौरान पनीर खाना ठीक है? इस आर्टिकल में हमने गर्भावस्था के दौरान पनीर खाने से सेहत को होने वाले फायदों के साथ-साथ इसके संभावित खतरों के बारे में भी बताया है। आपको यहां पनीर की कुछ स्वादिष्ट रेसिपी मिलेंगी जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।

क्या मैं गर्भावस्था में पनीर का सकती हूं? (Can I Eat Paneer During Pregnancy?)

कई महिलाएं खुद से ये सवाल करती हैं कि क्या हम गर्भावस्था में पनीर खा सकते हैं? इस सवाल का छोटा सा जवाब है ‘हां’। यह मानते हुए कि गर्भवती महिला लैक्टोस इंटोलरेंट नहीं है, इसलिए उनके खाने में पनीर को शामिल किया जा सकता है। पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का स्रोत होता है और इसलिए, इसे रोजाना के खाने में शामिल किया जा सकता है। पनीर को आसानी से पचाया जा सके, इसलिए यह सुझाव दिया जाता है कि इसे कच्चे की बजाय पकाकर ही खाया जाए।

पनीर की न्यूट्रीशनल वैल्यू (Paneer's nutritional value)

पनीर गर्भावस्था के लिए लिए अच्छा होता है। यहां इसमें मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बताया गया है (प्रति 40 ग्राम)

1. 103.15 किलो कैलोरी एनर्जी

2. 7.5 ग्राम प्रोटीन

3. 190 मिलीग्राम कैल्शियम

4. 37.3 मिलीग्राम फॉलीक एसिड

5. 132 मिलीग्राम पोटेशियम

6. 4.9 ग्राम अनाज

7. 6 ग्राम फैट

गर्भावस्था में पनीर खाने के फायदे (Benefits of eating paneer during pregnancy)

अब आपके पास इस सवाल का जवाब है कि – क्या गर्भावस्था में पनीर सुरक्षित होता है?- अब गर्भावस्था में पनीर खाने के फायदों के बारे में भी जान लें-

1. पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों और दातों के विकास के लिए अच्छी होती है। ये बच्चे की हड्डियों और दांतों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर के नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करते हैं साथ ही गर्भावस्था में हड्डियों से मिनरल कम होने की समस्या से भी बचाते हैं।

2. पनीर, प्रोटीन का का स्रोत है जो एनर्जी का स्तर बढ़ाने के साथ ही स्टेमिना को भी मजबूत करता है। यह महिलाओं को गर्भावस्था के लक्षणो को मैनेज करने में मदद करता है, खासतौर पर पहले ट्रेमेस्टर के दौरान मॉर्निंग सिकनेस से।

3. पनीर में प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है और यह उन महिलाओं के लिए बिलकुल सही है जो अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के तरीके खोजती हैं। अजन्में बच्चे की ग्रोथ में प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है।

4. पनीर से गर्भावस्था में खाने को लेकर होने वाली बेताबी को कम करता है साथ ही वजन भी कंट्रोल करता है। यह आपका पेट भरने के साथ ही वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

5. गर्भावस्था में पनीर खाने से अधिक ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। डिनर कंपोनेंट और स्नैक्स के रूप में, पनीर को एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

6. गर्भावस्था में जोड़ों का दर्द और अकड़न होना सामान्य समस्याएं हैं और इनसे परेशानी हो सकती है। पनीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं और कुछ हद तक यह गर्भावस्था में होने वाले दर्द और दूसरी परेशानियों को कम करने में मदद करता है।

गर्भावस्था में पनीर खाने के नकारात्मक असर (Effects of eating panner in pregnancy)

पनीर को जरूरत से ज्यादा मात्रा में खाने के होने वाले नकारात्मक असर के बारे में आगे बताया गया है-

1. पनीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है इस वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

2. ज़्यादा पनीर खाने से बदहजमी, पेट में परेशानी और कुछ विशेष मामलों में फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।

3. ज्यादा मात्रा में खा लेने से, ज्यादा फैट वाले पनीर की वजह से वजन बढ़ सकता है।

क्या गर्भवती महिलाएं बिना पका हुआ पनीर खा सकती है? (Can Pregnant Women eat paneer that isn't cooked?)

अगर आपको पनीर पसंद है तो यह किसी भी रूप में आकर्षक लग सकता है। हालांकि, महिलाओं को पनीर खाने में सावधानी बरतनी चाहिए, खासतौर पर ऐसा पनीर जिसे पकाया न गया हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह का पनीर, खासतौर से स्टोर से लिए गए पनीर में बैक्टेरिया हो सकते हैं और भले ही इसे पाश्चराइज्ड दूध से बनाया गया हो। इसलिए, गर्भावस्था में किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ऐसा पनीर खाने से बचना चाहिए जिसे पकाया न गया हो।

गर्भवती महिलाओं के लिए पनीर की कुछ रेसिपी (Paneer recipes for pregnant women)

अगर आप इस बात से हैरान हैं कि गर्भावस्था में पनीर कैसे खाया जाए, यहां हम आपको कुछ मजेदार डिसेश के बारे में बताना चाहते हैं जिन्हें आप घर पर ही बना सकते हैं।

मसालेदार पनीर स्कीवर्स (Spicy Paneer Skewers)

इस डिश को बनाने के लिए,

  • एक बड़े बाउल में हैंगिंग कर्ड लें जिसमें नमक और दूसरे मसाले मिले हों।

  • जिंजर गार्लिक पेस्ट के साथ तेल डालें।
  • कर्ड के मिक्स में कटी हुई सब्जियां और पनीर के क्यूब डालें।
  • इसे एक घंटे लिए मसाले में डूबा रहने दें।
  • पनीर और सब्जियों के क्यूब स्कीवर्स पर लगाएं, इन्हें एक के बाद एक लगाया जाना चाहिए।
  • हल्का फ्राय करने के लिए इन्हें 3-4 मिनट तक पकाएं।
  • चाट मसाले और निंबू के साथ इसे फिनिशिंग दें।
  • आपने जो बनाया है उसे पुदिना चटनी या फिर ऐसे ही खाया जा सकता है।

पालक पनीर (Palak Paneer)

इस डिश को बनाने के लिए,

  • पालक को अच्छी तरह काटकर, इसे ब्लैंड करके स्मूद पेस्ट बना लें।

  • पैन में बटर को गर्म करें ताकि प्याज को ब्राउन होने तक भूना जा सके।
  • इसके बाद, इसमें थोड़ा सा जिंजर-गार्लिक पेस्ट मिलाएं।
  • टमाटर डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  • 6-8 मिनट के बाद नमक और अन्य मसाले मिलाएं।
  • पक जाने के बाद, पालक के पेस्ट को मिलाएं और ढक्कन लगाकर कम से कम 5 मिनट तक पकाएं।
  • तैयार हो जाने पर, इसमें कुछ क्रीम डालें।

ऐसी गर्भवती महिलाएं जो लैक्टोस इंटोलरेंट नहीं हैं, उनके लिए गर्भावस्था में पनीर खाना एक अच्छी पसंद हो सकती है। महिलाएं अपनी प्रेगनेंसी डायट में पनीर शामिल करके इससे मिलने वाले पोषण का फायदा ले सकती हैं।

गर्भवती माओं की पोषण यात्रा में भरोसेमंद साथी

पनीर जैसे पोषक आहार के साथ, सही प्रीनेटल सप्लीमेंट्स आपकी और शिशु की सेहत को पूरा सहारा देते हैं।

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3685 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2005 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.