This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your parenting journey

क्या आप जानते है छोटा बच्चा मां से अलग होने पर कैसे संकेत देता है ?

General Father
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 4, 2026
क्या आप जानते है छोटा बच्चा मां से अलग होने पर कैसे संकेत देता है ?
Likes1.8K Likes|
Read time4 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • 9-18 महीने के शिशु में मां से अलग होने की चिंता (separation anxiety) एक सामान्य विकास है, जो मां-बच्चे के मज़बूत रिश्ते को दर्शाता है और चिंता की बात नहीं है।
  • इस दौरान शिशु की नींद में खलल पड़ता है, वह रात में बार-बार जगता है, जल्दी उठ जाता है और बिना कारण रोने लगता है क्योंकि उसे मां का आश्वासन चाहिए।
  • शिशु दूसरों के पास जाने पर रोने लगता है और अकेला छोड़ने पर परेशान होता है; परफ्यूम की खुश्बू से जोड़कर इस समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • शिशु अपने पसंदीदा खिलौनों से खेलना छोड़ देता है और सिर्फ मां के साथ रहना चाहता है; उसे समय और सुरक्षा का अहसास दिलाना सबसे ज़रूरी है।

एक वक्त के बाद आपके शिशु के सोने का रूटीन सही होने लगता है, लेकिन अब वह एकदम से रात में जगने लगता है या बिना किसी कारण के रोने लगता है. इस वक्त बच्चे को अकेले छोड़ना भी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता है. आप भी यह देखकर परेशान हो जाती होंगी कि आखिर शिशु ऐसा क्यों कर रहा है. शिशु ऐसा इसलिए करता है कि क्योंकि उसे लगता है कि उसे अपनी मां से अलग ना कर दिया जाए. यह बिल्कुल सामान्य है, इसमें आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. यह आपके और शिशु के बीच के मज़बूत रिश्ते को दर्शाता है. इसके लिए इन 5 संकेतों पर ध्यान दें

शिशु की नींद में खलल पड़ना

जब शिशु को इस बात की चिंता रहती है कि उसे मां से अलग कर दिया जाएगा, तब वह रात में बार-बार जगने और रोने लगते हैं. 9-18 महीनों के बीच शिशु में ऐसा विकास होता है. दरअसल इस वक्त शिशु में इतने बदलाव दीखते हैं कि उसे अपनी मां से अलग होने की चिंता सताने लगती है. इसलिए शिशु को यह आश्वासन चाहिए होता है (खासकर कि रात में) कि उसकी मां उसके पास ही रहे.

बच्चे का जल्दी जगना

मां से अलग होने की चिंता से शिशु जल्दी जग जाता है. ऐसे में मां के बिना बच्चे को सुलाना बहुत मुश्किल होता है. यह एक अच्छा संकेत है. इसका मतलब यह हुआ कि शिशु को अपनी मां से बेहद लगाव है. यह एक मजबूत मनोवैज्ञानिक संकेत है कि वह आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता से बड़ा होगा

किसी और के साथ होने पर शिशु का रोना

आपका शिशु भले ही पहले आया (Nanny) के साथ या नर्सरी में खुश रहता हो, लेकिन अब शायद वह ऐसा ना करें. इतना ही नहीं, वह दूसरे लोगों के पास जाने पर भी रोने लगता है. इस दौरान यह काफी सामान्य क्रिया है.

इस समस्या को सुलझाने के लिए आप परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकती है. आप कोई विशेष परफ्यूम लगाएं और 4-6 हफ्ते बाद घर के दूसरों लोगों को भी यही लगाने के लिए कहें या घर में यह परफ्यूम छिड़के. इससे बच्चा इस खुश्बू को आपसे जोड़कर देखेगा और दूसरों लोगों के साथ या आपसे दूर होने पर अकेला महसूस नहीं करेगा.

अकेला छोड़ने पर बच्चे का परेशान होना

अगर आप दिन में भी कुछ देर के लिए कहीं जाएं (जैसे – वॉशरूम या दूसरे रूम में) तो भी शिशु रोने लगता है. शिशु को अलग होने की चिंता सिर्फ रात में ही नहीं दिन में भी सताती है, चाहे आप उसे 2-3 मिनट के लिए ही अकेला क्यों ना छोड़े. इस वक्त आप नोटिस करेंगी कि जब आप अपने बच्चे को छोड़कर जाए तो वह ना सिर्फ परेशान हो जाता है, बल्कि आपकी गोद में ही रहने की ज़िद करने लगता है.

शिशु को अकेले खेलना बिल्कुल पसंद नहीं

अगर आपका शिशु अपने पसंदीदा खिलौने से खेलना छोड़ दें तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं है. इस वक्त ऐसा होता है कि जो खिलौना बच्चे को पहले बहुत पसंद था, अब वह उसको छोड़कर अपनी मां से साथ खेलना चाहता है. शिशु के साथ खेलने में भले ही आपका थोड़ा वक्त जाए, लेकिन ऐसा करने से शिशु को यह अहसास होगा कि आप उसे छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.