This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

क्या आप के प्रसव की तारीख नज़दीक है? जानिए किन किन चीजों की ज़रूरत पड़ेगी आपको अस्पताल में रहने के दौरान. 

Due Date
Written by - Loveleen Guptaअंतिम अपडेट: Apr 30, 2026
क्या आप के प्रसव की तारीख नज़दीक है? जानिए किन किन चीजों की ज़रूरत पड़ेगी आपको अस्पताल में रहने के दौरान. 
Likes7.1K Likes|
Read time3 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • गर्भावस्था के 36 सप्ताह तक अस्पताल वाला बैग तैयार कर लें क्योंकि अधिकांश शिशु 37 से 40 सप्ताह के बीच जन्म लेते हैं और किसी भी समय प्रसव हो सकता है.
  • बैग में चिकित्सकीय रिकॉर्ड, आरामदायक चप्पलें, मालिश का तेल, लिप बाम, स्नैक्स, टॉयलेटरीज़, मोबाइल चार्जर और स्तनपान के लिए आरामदायक कपड़े रखें.
  • नर्सिंग ब्रा, ब्रेस्ट पैड, मैटरनिटी सैनिटरी पैड, शॉल और आरामदेह पैंटी जरूर रखें क्योंकि प्रसव के बाद रक्तस्त्राव और स्तनपान के लिए ये आवश्यक होंगे.
  • क्या आपने अपना अस्पताल बैग तैयार किया है?

नॉर्मल डिलीवरी होने पर आपको दो से तीन दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा और सिज़ेरियन होने पर करीब पांच दिन. शिशु या आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी जटिलता होने पर शायद इससे भी ज्यादा वक़्त अस्पताल में बिताना पड़ सकता है. ऐसे में यह बहुत आवश्यक है कि अस्पताल वाला बैग सही समय पर तैयार कर लें और अपने लिए सभी आवश्यक सामान रखें. आइये हम करते हैं इसमें आपकी मदद.

अस्पताल ले जाने वाला बैग कब तैयार करें

करीब 36 सप्ताह की गर्भावस्था होने पर अपना अस्पताल ले जाने वाला बैग तैयार कर लें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में आपका सामान तैयार मिलेगा. सैंतीस सप्ताह की अवधि तक शिशु पूरी तरह विकसित हो चुका होता है और बाहर आने के लिए तैयार होता है. वह इसके बाद कभी भी जन्म ले सकता है. अधिकांश शिशु 37 और 40 सप्ताह के बीच में जन्म लेते हैं. इसलिए अब आपकी अस्पताल जाने की तैयारी पूरी हो जानी चाहिये.

क्या क्या रखें अस्पताल के बैग में

पहले पता कर लें कि अस्पताल से आपको खाने-पीने और बिस्तर आदि क्या-क्या मिलेगा और आप खुद क्या ले जा सकती हैं क्योंकि सभी अस्पतालों की अलग-अलग पॉलिसी होती है.

कुछ मुख्य चीजें जो आपको इस बैग में रखनी चाहिए

  • अपने चिकित्सकीय रिकॉर्ड
  • आरामदायक चप्पलें जो फिसलें नहीं
  • बाथरूम जाने के लिए चप्पल
  • मालिश का तेल जिसकी प्रसव के दौरान मालिश करवाने पर ज़रूरत पड़ेगी.
  • लिप बाम
  • स्नैक्स और कुछ जूस इत्यादि.
  • मनोरंजन और समय गुजारने के लिए मैगजीन इत्यादि.
  • मोबाइल फोन और उसका चार्जर.
  • टॉयलेटरीज़ जैसे कंघा, टूथब्रश, टूथपेस्ट, शॉवर जेल, शैम्पू, डिओडरेंट और वेट वाइप्स इत्यादि.
  • तकिये और कुशन जो शिशु को स्तनपान करवाते वक़्त भी काफी काम आएंगे.
  • अस्पताल में रुकने के लिए आरामदायक कपड़े. आपको जितने दिन रुकना हो उससे दो जोड़ी कपड़े अतिरिक्त लेकर जाएं क्योंकि नवजात की देखभाल में और रक्तस्त्राव होने के कारण आपके कपड़े जल्दी गंदे हो सकते हैं.
  • कपड़े ऐसे हों जिनमें आप आसानी से स्तनपान करवा सकें.
  • मौसम ठंडा होने पर जुराबें और प्रसव उपरांत डिस्चार्ज होने पर पहने जाने वाले कपड़े. ऐसे कपड़े चुनें जिन्हें कमर पर बांधना न हो, क्योंकि एमेर्जेंसी सिजेरियन होने पर ऐसे ही कपडों की ज़रूरत पड़ेगी.
  • शिशु को स्तनपान करवाने के लिए नर्सिंग ब्रा.
  • ब्रेस्ट पैड, जो दूध के रिसाव को सोख सके.
  • मैटरनिटी सैनिटरी पैड जो सामान्य पैड से मोटे होते हैं.
  • शॉल, स्टोल या दुपट्टा जिससे आप स्तनपान करवाते हुए खुद को ढक सकें.
  • आरामदेह पैंटी जिनका इलास्टिक बैंड ज्यादा टाइट न हो और एक तौलिया.

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.