This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

प्रेग्नेंसी में हेल्दी तरीक़े से कैसे बढ़ाएँ वज़न | How to Gain Weight During Pregnancy in Hindi ?

Pregnancy Journey
Written by - Priyanka Vermaअंतिम अपडेट: Apr 30, 2026
 प्रेग्नेंसी में हेल्दी तरीक़े से कैसे बढ़ाएँ वज़न | How to Gain Weight During Pregnancy in Hindi ?
Likes218 Likes|
Read time6 min
Kusum Sabharwal
Medically Reviewed By
Kusum Sabharwal, MBBS, DGOverified

Obstetrician & Gynecologist · 41 years experience

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी के दौरान माँ का वज़न औसत से कम होने पर न सिर्फ़ कॉम्प्लिकेशन्स होते हैं, बल्कि जन्म के बाद शिशु को भी कई समस्याएं हो सकती हैं.
  • BMI के अनुसार प्रेग्नेंसी में वज़न बढ़ना चाहिए; सामान्य BMI वाली महिलाओं को 11-16 किलो और कम BMI वाली महिलाओं को 14-18 किलो वज़न बढ़ाना चाहिए.
  • हेल्दी तरीक़े से वज़न बढ़ाने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करें, थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहें, जंक फूड से बचें और हल्की एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करें.
  • प्रेग्नेंसी में हेल्दी वज़न के लिए क्या चुनें? Explore our MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes).
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each
Rating4.7

प्रेग्नेंसी के दौरान माँ की हेल्थ का गर्भ में पल रहे शिशु पर सीधा असर होता है; जैसे- अगर माँ का वज़न औसत से कम होगा तो इससे न सिर्फ़ प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन्स होंगे; बल्कि जन्म के बाद बच्चे को भी कई तरह की समस्याएं होंगी. प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए वज़न एक चिंता का विषय होता है. वज़न कम हो, तो परेशानी, ज़्यादा हो तो परेशानी. ऐसे में यह सवाल उठना बहुत लाज़िमी है कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक गर्भवती महिला का कितना वज़न बढ़ना चाहिए. साथ ही, ऐसे कौन-से तरीक़े हैं जिनकी मदद से प्रेग्नेंसी में वज़न बढ़ाया जा सकता है.

प्रेग्नेंसी में कितना वज़न बढ़ना ज़रूरी है? (Weight gain during pregnancy in Hindi)

बॉडी मास इंडेक्स (BMI) के ज़रिये यह पता चलता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक गर्भवती महिला का कितना वज़न बढ़ना चाहिए; जैसे जिन महिलाओं का बीएमआई (BMI) प्रेग्नेंसी से पहले 18.5 to 24.9 के करीब होता है, उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान कम से कम 11 से 16 किलो वज़न बढ़ाना चाहिए. इस हिसाब से प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में 1 से 1.5 किलो वज़न बढ़ना चाहिए, इसके बाद अगले 6 महीने तक हर माह एक से डेढ़ किलो वजन बढ़ सकता है. अगर किसी महिला का वज़न औसत से कम है यानी कि उसका BMI 18.5 से कम है तो प्रेग्नेंसी के दौरान उसका 14 से 18 किलो तक वज़न बढ़ना चाहिए. वहीं अगर किसी महिला का वज़न पहले से ही अधिक है और उसका BMI 25 से 30 के बीच है तो उसका वज़न 7 से 11 किलो के बीच बढ़ना चाहिए.

ये भी पढ़े : डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

प्रेग्नेंसी में ऐसे बढ़ाएँ हेल्दी तरीक़े से वज़न (How can you safely gain weight during pregnancy?)

1. हेल्दी डाइट फॉलो करें (Follow healthy diet)

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको अपनी डाइट में हेल्दी चीज़ों को शामिल करना चाहिए. आप अपनी डाइट में हेल्दी फैट वाली चीज़ों; जैसे कि काजू, बादाम, अखरोट, फैटी फिश और एवोकाडो, आदि को शामिल कर सकते हैं. इन चीज़ों के अंदर पर्याप्त मात्रा में फैट होता है. वहीं, दूध, दही और अंडे में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है. इसके अलावा, इस दौरान माँ को हाई कैलोरी वाली चीज़ें; जैसे-अंकुरित अनाज, बीन्स आदि लेते रहना चाहिए. हालाँकि, ध्यान रखें कि ज़्यादा कैलोरी और ज़्यादा फैट एक साथ वज़न को बढ़ा सकते हैं. इसलिए सही मात्रा के लिए अपने डाइटीशियन या डॉक्टर की मदद लें.

2. थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ न कुछ खाते रहें (Eat meals frequently)

एक ही बार में ज़्यादा खाना खाने की कोशिश न करें. ऐसा करने से आप असहज महसूस कर सकते हैं. आप दिन में 4 से 5 बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खा खाएँ. ऐसा करने से न केवल आपका मेटाबॉलिज्म ठीक रहेगा; बल्कि आपका हेल्दी तरीक़े से वज़न बढ़ेगा.

3. जंक फूड का सेवन करने से बचें (Avoid junk food)

प्रेग्नेंसी के दौरान जंक फूड खाने से बचें. जंक फूड के सेवन से मेटाबॉलिज्म रेगुलेशंस में समस्या आ सकती है, जिसके कारण आपका वज़न असंतुलित हो सकता है. इतना ही नहीं, इसका गर्भ में पल रहे शिशु पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है. इसलिए आप प्रेग्नेंसी के दौरान जंक फूड या प्रोसेस्ड फूड; जैसे-नूडल्स, बर्गर, पिज़्ज़ा, चाऊमिन, मैदा, और सोडा, आदि से दूरी बनाए रखें.

4. न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह लेते रहें (Consultation with nutritionist)

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको एक्सपर्ट न्यूट्रिशनिस्ट के संपर्क में रहना चाहिए. न्यूट्रिशनिस्ट की मदद से आप हेल्दी तरीक़े से अपना वज़न बढा पाएँगी.

5. एक्सरसाइज पर ध्यान दें (Focus on exercise)

प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाएँ एक्सरसाइज को नजरअंदाज कर देती हैं, जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है. आप एक्सपर्ट की सलाह पर हल्के-फुल्के व्यायाम को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं.

6. अपने वज़न पर नज़र रखें (Track your weight)

प्रेग्नेंसी के दौरान आपको अपने वज़न पर नज़र रखना चाहिए. इसके लिए आप माइलो एप पर उपलब्ध 'वज़न ट्रैकर' टूल की मदद ले सकते हैं. यह एक फ़्री टूल है, जो वज़न से संबंधित सटीक जानकारी देता है.

तो ये थे वे आसान तरीक़े जो प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी तरीक़े से वज़न बढ़ाने में मदद करते हैं.इसके अलावा अगर आप इस बात की चिंता कर रही हैं कि प्रेगनेंसी के बाद वजन कम कैसे होगा तो इसका हेल्दी तरीका है आप माइलो से वेट लॉस टी भी ऑर्डर कर सकते हैं. ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है और बॉडी डिटॉक्स करने में भी बहुत हेल्पफुल है. तो अब वजन बढ़ने की चिंता छोड़ दें और अपनी प्रेगनेंसी को जी भर कर इंज्वाय करें.

हैप्पी प्रेग्नेंसी!

हर होने वाली माँ की हेल्दी प्रेग्नेंसी की पसंद

सही न्यूट्रिशन और हेल्दी सप्लीमेंट्स आपकी प्रेग्नेंसी में संतुलित वज़न और बेहतर सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं.

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3665 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)
Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

Pregnancy Massage Oil + Coconut Oil - 200 ml each

2005 Moms bought
₹720₹104831% Off
Rating
4.7
(62)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.