
बेशक प्यार का इज़हार बार-बार करने की ज़रुरत नहीं होती, क्योंकि प्यार करने वाले, बिना कहे ही एक-दूसरे की भाषा समझ लेते हैं. लेकिन जब माता-पिता, भाई-बहन, बच्चों, डॉक्टर्स और शिक्षकों की तरह ही प्यार करने वालों के लिए भी एक ख़ास दिन है, तो क्यों न इस मौके का फ़ायदा उठाते हुए, एक बार फिर अपने प्यार में और रंग भरे जाएं. वैलेंटाइन डे (happy valentine day in hindi) के मौके पर अपने दिल की बात को अपने पति से ज़रूर कहें और उन्हें भी बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं. हम यहां ले कर के आए हैं, कुछ चुनिंदा प्यार भरे, कोट्स, स्टेटस और सन्देश, ख़ास वैलेंटाइन डे के लिए.
वैलेंटाइन डे एक मौक़ा है जब प्यार करने वाले लोग अपने दिल की बात या अपने प्यार का इज़हार एक-दूसरे से करते हैं. वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक कहानी भी है. कहा जाता है कि रोम के एक राजा थे, क्लॉडियस. उन्होंने अपने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी. उन दिनों वहाँ एक संत थे, संत वैलेंटाइन, जिन्होंने राजा के कुछ सैनिकों को शादी करने के लिए राज़ी कर लिया. और जब राजा को इस बारे में पता चला तो उसने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी के दिन फांसी पर चढ़ा दिया. तभी से हर साल फरवरी की 14 तारीख को प्यार करने वालों के दिन यानी वैलेंटाइन डे के रूप में जाना जाता है.
प्यार का इज़हार करने के लिए जब गिने-चुने, लेकिन खूबसूरत शब्दों में अपनी बात को बयान करना हो तो आप हमारे वैलेंटाइन डे के लिए ख़ास इन कोट्स का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. यह देखने में जितने छोटे हैं, इनका प्रभाव उतना ही गहरा भी है.
मैंने अपने जीवन में अगर कुछ पाया है तो वह है सच्चा प्यार, यानी तुम.
प्यार, मोहब्बत, आशिक़ी सब अल्फ़ाज़ थे, मगर तुमने इन्हें सही मायने दे दिए.
न देखा है, न देखेंगे, तेरे बाद अब कोई और नहीं समझ आता.
तुम्हें प्यार जताना नहीं आता और तुम्हारी इसी अदा पे मुझे प्यार आता है.
तुम्हारे साथ ने मेरे हर एक दिन को वैलेंटाइन डे बनाया है.
तुमसे फासले भी मुझे तुम्हारे और करीब ले आते हैं.
थोड़े गुस्से वाले, थोड़े नादान हो, जैसे भी हो मेरी जान, मेरी शान हो.
मेरी सांसों पर नाम तेरा है, पर जुबां ने इन्हें रोक रखा है.
मेरा रूठना और तुम्हारा मना लेना, बस यही तो प्यार है.
धड़कता है मेरा दिल जिसके लिए, मेरी जान तुम वही हो.
कई बार मोबाइल फोन उठाया और कई बार उसे रख दिया, ये सोचते हुए कि आख़िर लिखें क्या. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो वैलेंटाइन डे के लिए ख़ास इन संदेशों पर आप भी एक नज़र डाल सकती हैं.
शब्द मेरे, लेकिन ज़िक्र तुम्हारा होता है,
यादें मेरी, लेकिन उन पर पहरा तुम्हारा होता है,
आँखें मेरी, लेकिन चेहरा इनमें तुम्हारा होता है,
बस इतना कह दो कि तुम्हारे दिल पर हक़ सिर्फ हमारा होता है.
Love You BFF!
ज़रूरी तो नहीं कि हर बात बोल कर ही समझाई जाए,
कुछ बातों को इशारों से ही समझ लिया करो.
हैप्पी वैलेंटाइन डीयर!
आपके आने से ज़िन्दगी कितनी खूबसूरत है,
दिल में बसी आपकी सूरत है,
कभी भी हमसे दूर जाना नहीं,
हमें हर पल आपकी ज़रूरत है.
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
फूल है गुलाब का, गुलाबी आपकी आँखें हैं,
हर दम जो होठों पर हैं, वह तो सिर्फ आपकी बातें हैं.
वैलेंटाइन दे की ढेरों शुभकामनाएं!
कुछ तो है, जो तुम रोज़ साथ लिए जाते हो,
पूरा दिन घर पर ढूंढ़ती हूँ फिर भी मेरी स्माइल मुझे दिखाई नहीं देती.
Happy Valentine’s Day dear!
आपने अपने परिवार को खुश रखने के लिए क्या नहीं किया,
आप एक अच्छे पिता, बहुत अच्छे बेटे और एक मनचाहा साथी हैं.
आई लव यू माई वैलेंटाइन!
कहना बहुत कुछ है आपसे, लेकिन होंठ हैं कि कुछ बोलते नहीं,
जब लिखने लगे खत आपको तो शब्द भी साथ नहीं देते.
वैलेंटाइन डे मुबारक हो!
खुशबू की तरह साँसों में बसे हो,
सुकून की तरह दिल में बसे हो,
कोशिश न करना हमसे दूर जाने की,
खून की तरह इन रगों में बसे हो
वैलेंटाइन डे मुबारक हो तुम्हें!
हज़ारों की भीड़ में है, ढेरों मेले हैं,
पर तुम्हारे बिना हर पल हम अकेले हैं
Load of love, My Valetine!
सुनो! तुम दुनिया के लिए सिर्फ एक इंसान हो,
और मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया.
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
लोग अक्सर पूछते हैं, मुझसे मेरी खुशियों का राज़,
अगर आपकी इजाज़त हो तो आपका नाम बता दूँ.
आपके प्यार में!
तमन्नाओं का शहर तो हर कोई बसाता है,
पूरी उसकी होती हैं, जिसे रोज़ तेरा दीदार हो जाता है.
हैप्पी वैलेंटाइन डे, यार!
काश किसी रोज़ तुम गले लगा कर कहो,
डरती क्यों है पगली, मैं तेरा ही हूँ.
आपकी जान!
उसके इश्क़ की खूबसूरती कैसे बयां करूँ,
एक बार जो मुस्कुरा कर देखते हैं, तो लगता है दुआ कुबूल हो गई.
आई लव यू!
यकीन कोई कर सके तो करे मुझ पर, अब मुझे खुद पर भी यकीन नहीं,
मेरे हर यकीन में तुम ही तुम हो, इस बात पर मुझे खुद को यकीन नहीं.
with Loads of love!
पढ़कर नाम तेरा यह दिल दीवाना हो जाता है,
कैसे कहूं कि बिन तेरे सारा संसार भी बेगाना हो जाता है.
Happy Valentine's day love!
कोई वकील मिले तो बताना मुझे,
हारा हुआ इश्क़ का मामला दोबारा जीतना है मुझे.
तुम्हारी प्रेमिका पत्नी!
सिफारिश ही कर सके थे हम अपने नसीब की,
हमें क्या पता था कि तुम्हारे नाम से दुआ क़ुबूल होगी.
तुम्हारी रोमांटिक वाइफ!
दो रोटी भले थाली में हो न हो,
भगवान! हर जन्म में साथ तेरा ही लिखा हो.
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
होंठ भी चुप थे और गला भी शांत,
आँखें थीं, जो प्यार का इज़हार सरे-बाज़ार हो रहा था.
हैप्पी लव डे!
अकसर प्रेमी या पतियों को ही रोमांटिक होते हुए देखा जाता है, जो शेर-ओ-शायरी से अपनी पार्टनर की तारीफ़ करते हैं. लेकिन इस वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पति को एक प्यारी-सी शायरी भेज कर उनके चेहरे पर भी खुशी देख सकती हैं. अगर आपने पहले कभी कोई शायरी नहीं की तो भी कोई बात नहीं, यहां ज़रूर पढ़ें.
ज़िन्दगी अगर प्यार है, तो प्यार आप हो,
ज़िन्दगी अगर बहार है, तो बहार आप हो,
ज़िन्दगी अगर सुकून है, तो सुकून आप हो,
ज़िन्दगी अगर सांसें है, तो मेरी हर सांस आप हो.
Happy Love Day!
खुदा ने सोचा होगा कोई फरिश्ता, जो तुम्हें बनाया है,
उसे भी इस पगली पर जी भर कर प्यार आया है,
जानता होगा खुदा भी कि कौन संभालेगा मुझे,
इसलिए इस दुनिया में उसने मुझे तुमसे मिलाया है.
Happy Valentine's day!
वैलेंटाइन डे पर इश्क़ का इज़हार क्या करूँ,
है तुझसे प्यार, इस बात से मैं ना इंकार करूँ,
वक़्त नहीं है, दोनों के पास पर फिर भी,
तू रखता है मेरा ख़याल, इस बात पर तुझे हर दफा में प्यार करूँ.
Love you Jaan!
है तेरा-मेरा रिश्ता बहुत खास,
इसे नहीं किसी नाम या किसी रिश्ते की आस,
माँ-बाप जैसा लाड़ लगाते हो, भाई-बहन जैसे लड़ भी जाते हो,
पति के साथ-साथ है, दोस्त भी हो तुम मेरे खास.
Love You My Dear Valentine!
कोई सबूत नहीं होता मोहब्बत होने का,
वह सामने आते हैं और धड़कनें बढ़ जाती हैं,
बस यही काफी है, जानने के लिए,
मोहब्बत बेइंतेहा है, आपसे.
Happy Valentine Day my Love!
आपकी चाहत में दुनिया को भूला देंगे,
इस तरह से आपको दिल में बसा लेंगे,
मौत भी आएगी तो मना कर देंगे,
खुदा से पलभर का संग और मांग लेंगे.
लव यू माई वैलेंटाइन!
खामोश हो कर भी कितना कुछ कह जाते हो,
तुम एक अच्छे पिता और बेटे ही नहीं, अच्छे पति भी कहलाते हो,
लोग पत्नियों पर कसते होंगे ताने,
तुम हमेशा अपनी बातों में, हमारे किस्से ही सुनाते हो.
Love you and Happy Valentine's Day!
मुझे, मैं तो कभी दिखी ही नहीं,
जो दिख रहा है, वो तेरा प्यार,
तेरे साथ बसा रहे हमेशा,
ये सुन्दर संसार.
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
रात एक सपना देखा,
तुम थे, मैं थी, और था ढेर सारा प्यार,
दिल ने चाहा कि सुबह न हो, न ही आँख खुले,
हैप्पी वैलेंटाइन डे, यार!
मौक़ा भी है और दस्तूर भी है,
शिकायत इतनी-सी कि तू आज भी मुझसे दूर है.
बहुत सारा प्यार, मेरे वैलेंटाइन!
हमें पूरी उम्मीद है कि वैलेंटाइन डे के दिन, ये कुछ रोमांटिक शेर, मैसेज और स्टेटस आपके प्यार का इज़हार कर पाने में आपकी मदद ज़रूर कर पाएंगे. आप प्यार को शब्दों में पिरो कर अपने पति से दिल की बात ज़रूर कहें. सभी प्यार करने वालों को, हमारी माइलो टीम की तरफ से ‘हैप्पी वैलेंटाइन डे’.
Yes
No














A journalist, writer, & language expert, Ruchi is an experienced content writer with more than 19 years of experience & has been associated with renowned Print Media houses such as Hindustan Times, Business Standard, Amar Ujala & Dainik Jagran.




Hello friends... Dr ne mujhe bola he 12 april se 15 april tak delivery ho jani chahiye baki bache ko prblm ho sakti he... Par bache ne head niche fix hi nai kra to bachedani ka muh kese khule.. apme koi he jiski sath ye prblm hui ho...!!
Hello mom's mera 6 month chsl rha h kl maine thoda wajan utha liya tha tkriban 10 kg k lgbhg to ky mere bachche ko koi problem to nhi n hogi
Hello moms meri delivery ko 4 month ho gye h mujhe feb me halki bleeding hui thi march me nahi hui fir april me start ho gaye kya ye normal h plzzz reply me
Hello sisters please meri ultrasound report dekhkar bataiye ki sab Kuch hai .... our meri pregnancy ko kitne din ho gay me bahut confused Hu ....mere hisaab se 7th month abhi start hua hai doctor ne Bola hai ki 7 month complete hone wala hai ..... please help me
Hlw mom's Mera baby rat bilkul bhi nahi sota aur din m sota h kyaa kru bhot rota h
Your body needs extra nutrition this trimester - these can help.





This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022
Baby Carrier | Baby Soap | Baby Wipes | Stretch Marks Cream | Baby Cream | Baby Shampoo | Baby Massage Oil | Baby Hair Oil | Stretch Marks Oil | Baby Body Wash | Baby Powder | Baby Lotion | Diaper Rash Cream | Newborn Diapers | Teether | Baby Kajal | Baby Diapers Pants | Cloth Diapers | Laundry Detergent | Lactation Granules |